मेरठ: शराबी का विरोध करने पर युवक की बेरहमी से पिटाई; नशीली दवा खिलाकर अधमरा कर सड़क पर फेंका

मेरठ। जनपद के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में दबंगों के हौसले बुलंद हैं। खत्ता रोड पर एक युवक को शराबी का विरोध करना भारी पड़ गया। दबंगों ने न केवल युवक के साथ मारपीट की, बल्कि उसे घर से उठाकर ले गए और जबरन नशीली दवा खिलाकर उसकी जान लेने की कोशिश की। हालत बिगड़ने पर आरोपी उसे गली के बाहर फेंककर फरार हो गए।
विरोध करने पर दी जान से मारने की धमकी
जानकारी के अनुसार, ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के खत्ता रोड निवासी एक युवक ने क्षेत्र में शराब पीकर उत्पात मचा रहे कुछ युवकों का विरोध किया था। आरोप है कि इस बात से आगबबूला होकर दबंगों ने उसे देख लेने और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित के भाई का आरोप है कि दबंग युवक को उसके घर से जबरन उठाकर अपने साथ ले गए।
जबरन नशीली दवा खिलाने का सनसनीखेज आरोप
परिजनों ने बताया कि दबंगों ने युवक को किसी अज्ञात स्थान पर ले जाकर उसके साथ जमकर मारपीट की और उसे जहरीली या अत्यधिक नशीली दवाइयां खिला दीं। जब युवक की हालत नाजुक हो गई और वह बेहोश होने लगा, तो आरोपी पकड़े जाने के डर से उसे गली के बाहर अधमरी हालत में फेंककर मौके से भाग निकले।
निजी अस्पताल में भर्ती, हालत गंभीर
परिजनों ने आनन-फानन में घायल युवक को पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। घटना के बाद से पीड़ित परिवार में दहशत का माहौल है। परिजनों ने ब्रह्मपुरी थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज किया जा रहा है और आरोपियों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस ने जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।
रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

टिप्पणियां