दिशा सालियान केस: अंतिम जांच रिपोर्ट में देरी पर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, 24 घंटे में पेश करने का निर्देश

On
School Ad

 मुंबई। पूर्व सेलिब्रिटी मैनेजर दिशा सालियान की मौत का मामला एक बार फिर तेजी से सुर्खियों में आ गया है। इस बार बॉम्बे हाईकोर्ट ने अंतिम जांच रिपोर्ट में देरी को लेकर सरकार और जांच एजेंसियों पर नाराजगी जताई है। अदालत ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि जांच एजेंसी 24 घंटे के भीतर अपनी रिपोर्ट पेश करे। कोर्ट ने कहा कि आखिर फाइनल रिपोर्ट अब तक क्यों जमा नहीं की गई। सुनवाई के दौरान जब सरकारी पक्ष ने नए सबूतों की जांच का हवाला देते हुए समय मांगा, तो कोर्ट ने सवाल उठाया कि क्या इस तरह से जांच को अनिश्चित समय तक टाला जाता रहेगा? इस मामले में दिशा सालियान के पिता सतीश सालियान ने हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।

मथुरा में फिल्मी अंदाज में दबिश, सर्राफा कारोबारी पिता-पुत्र को उठा ले गई पुलिस; व्यापारियों ने 'अपहरण' समझ काटा हंगामा ये भी पढ़ें  मथुरा में फिल्मी अंदाज में दबिश, सर्राफा कारोबारी पिता-पुत्र को उठा ले गई पुलिस; व्यापारियों ने 'अपहरण' समझ काटा हंगामा

बांग्लादेश में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की बस से टक्कर में 12 लोगों की मौत, 20 घायल  ये भी पढ़ें  बांग्लादेश में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की बस से टक्कर में 12 लोगों की मौत, 20 घायल

उन्होंने अपनी याचिका में मांग की है कि उनकी बेटी की मौत को आत्महत्या न मानते हुए हत्या का मामला दर्ज किया जाए। उनका कहना है कि अब तक की जांच में कई अहम पहलुओं को नजरअंदाज किया गया है और सच्चाई सामने लाने के लिए नए सिरे से जांच जरूरी है। कोर्ट में चल रही इस सुनवाई ने एक बार फिर इस पूरे मामले को चर्चा के केंद्र में ला दिया है। दरअसल, दिशा सालियान की मौत 8 जून 2020 को मुंबई के मलाड इलाके में 14वीं मंजिल से गिरने के कारण हुई थी। उनकी मौत के कुछ दिन बाद 14 जून को अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत का मामला भी सामने आया था। दिशा, सुशांत सिंह की पूर्व मैनेजर रह चुकी थीं। ऐसे में दोनों मामलों को जोड़कर देखा गया। मामले की जांच कर रही पुलिस ने दिशा सालियान की मौत को आत्महत्या करार दिया और बताया कि वह कई कारणों से डिप्रेशन से जूझ रही थीं, जिसके चलते उन्होंने खुदकुशी कर ली।

महाराष्ट्र: प्रेम विवाह करने पर युवक की निर्वस्त्र करके पिटाई, पांच आरोपी गिरफ्तार ये भी पढ़ें  महाराष्ट्र: प्रेम विवाह करने पर युवक की निर्वस्त्र करके पिटाई, पांच आरोपी गिरफ्तार

पुलिस की इस शुरुआती जांच से परिवार संतुष्ट नहीं था और लगातार इस पर सवाल उठाता रहा है। सतीश सालियान ने याचिका में आरोप लगाया है कि उनकी बेटी से दुष्कर्म किया गया और फिर उसकी हत्या की गई। इस मामले को दबाने की कोशिश की जा रही है। कुछ प्रभावशाली लोगों को बचाने के लिए जांच सही तरीके से नहीं की गई। याचिका में मुंबई पुलिस की भूमिका पर भी सवाल खड़े किए गए हैं। याचिका में आरोप लगाया गया कि मुंबई पुलिस ने फोरेंसिक सबूतों, परिस्थितिजन्य साक्ष्यों और गवाहों के बयानों को नजरअंदाज करते हुए जल्दबाजी में इसे आत्महत्या का मामला मान लिया। इस याचिका में शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई है, हालांकि आदित्य ठाकरे ने इन सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया है। अब हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाते हुए 24 घंटे के भीतर रिपोर्ट पेश करने का आदेश दिया है। 

Views: 15

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

“ट्रेन आएगी या चुनाव?” राजीव शुक्ला का तंज, रेल परियोजनाओं पर सियासी वार

नई दिल्ली/लखनऊ। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद राजीव शुक्ला ने देश में लंबित रेल परियोजनाओं और ट्रेनों की...
राष्ट्रीय 
“ट्रेन आएगी या चुनाव?” राजीव शुक्ला का तंज, रेल परियोजनाओं पर सियासी वार

गाजियाबाद में डबल मर्डर से सनसनी: पति ने पत्नी और उसके प्रेमी को घर बुलाकर गोलियों से भूना, वारदात के बाद फरार

गाजियाबाद। जनपद के ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात एक सिरफिरे पति ने अवैध संबंधों के शक में...
Breaking News  मुख्य समाचार  दिल्ली NCR  गाज़ियाबाद 
गाजियाबाद में डबल मर्डर से सनसनी: पति ने पत्नी और उसके प्रेमी को घर बुलाकर गोलियों से भूना, वारदात के बाद फरार

शहीदों की मूर्तियों पर बुलडोजर! शाहजहांपुर में बवाल, कांग्रेस का बड़ा आरोप

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर से एक बेहद संवेदनशील और विवादित मामला सामने आया है, जहां शहीद दिवस के दिन ही...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
शहीदों की मूर्तियों पर बुलडोजर! शाहजहांपुर में बवाल, कांग्रेस का बड़ा आरोप

यूपी पुलिस की मनमानी पर हाईकोर्ट सख्त: 14 एसीपी तलब, शांतिभंग में 493 लोगों को जेल भेजने पर मांगा जवाब

लखनऊ/आगरा। उत्तर प्रदेश में पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली लागू होने के बाद पुलिस को मिली 'मजिस्ट्रेट' की शक्तियों के कथित दुरुपयोग...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  प्रयागराज  आगरा 
यूपी पुलिस की मनमानी पर हाईकोर्ट सख्त: 14 एसीपी तलब, शांतिभंग में 493 लोगों को जेल भेजने पर मांगा जवाब

मुजफ्फरनगर में बेखौफ चोरों का तांडव, 5 लाख का RRU टावर से उखाड़ ले गए चोर

मुजफ्फरनगर से एक ऐसी खबर सामने आई है, जो सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े करती है। यहां चोर इतने...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में बेखौफ चोरों का तांडव, 5 लाख का RRU टावर से उखाड़ ले गए चोर

उत्तर प्रदेश

शहीदों की मूर्तियों पर बुलडोजर! शाहजहांपुर में बवाल, कांग्रेस का बड़ा आरोप

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर से एक बेहद संवेदनशील और विवादित मामला सामने आया है, जहां शहीद दिवस के दिन ही...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
शहीदों की मूर्तियों पर बुलडोजर! शाहजहांपुर में बवाल, कांग्रेस का बड़ा आरोप

यूपी पुलिस की मनमानी पर हाईकोर्ट सख्त: 14 एसीपी तलब, शांतिभंग में 493 लोगों को जेल भेजने पर मांगा जवाब

लखनऊ/आगरा। उत्तर प्रदेश में पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली लागू होने के बाद पुलिस को मिली 'मजिस्ट्रेट' की शक्तियों के कथित दुरुपयोग...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  प्रयागराज  आगरा 
यूपी पुलिस की मनमानी पर हाईकोर्ट सख्त: 14 एसीपी तलब, शांतिभंग में 493 लोगों को जेल भेजने पर मांगा जवाब

मेरठ: इन्फ्लुएंसर शादाब जकाती और आरोप लगाने वाली महिला के बीच हुआ समझौता; महिला बोली- "दबाव में लगाए थे झूठे आरोप"

मेरठ। जनपद के थाना इंचौली क्षेत्र निवासी प्रसिद्ध सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर शादाब जकाती पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाली...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: इन्फ्लुएंसर शादाब जकाती और आरोप लगाने वाली महिला के बीच हुआ समझौता; महिला बोली- "दबाव में लगाए थे झूठे आरोप"

मेरठ: शराबी का विरोध करने पर युवक की बेरहमी से पिटाई; नशीली दवा खिलाकर अधमरा कर सड़क पर फेंका

मेरठ। जनपद के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में दबंगों के हौसले बुलंद हैं। खत्ता रोड पर एक युवक को शराबी का...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: शराबी का विरोध करने पर युवक की बेरहमी से पिटाई; नशीली दवा खिलाकर अधमरा कर सड़क पर फेंका

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव