यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो : प्रयागराज के मूंज उत्पादों की बढ़ी मांग, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी मिल रही पहचान

On

ग्रेटर नोएडा। 'उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो- 2025' में प्रयागराज के मूंज से बने उत्पादों ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। परंपरागत कला और कुटीर उद्योग से जुड़े इन उत्पादों की डिमांड अब राष्ट्रीय ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी तेजी से बढ़ रही है। प्रयागराज से जुड़ी यह विशिष्ट कला 'वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रोडक्ट' (ओडीओपी) योजना में भी शामिल है।

 

और पढ़ें अंडमान ब्लॉक में विजयपुरम-2 कुएं से प्राकृतिक गैस मिलने का पता चला, ऑयल इंडिया ने की पुष्टि- Oil India

और पढ़ें सर्राफा बाजार में सोेने की घटी चमक, चांदी में कोई बदलाव नहीं

प्रयागराज के 'द परफेक्ट बाजार' के पार्टनर पवन कुमार मिश्रा ने बताया कि वर्तमान समय में उनके साथ लगभग 50 महिलाएं काम कर रही हैं। इन महिला कामगारों का जीवनयापन पूरी तरह इस कुटीर उद्योग पर निर्भर है। यही नहीं, प्रयागराज के मूंज उत्पादों को जीआई टैग भी प्राप्त है, जिससे इन्हें विशिष्ट पहचान मिली है। उन्होंने बताया कि सड़क और नदी किनारे उगने वाले सरपत नामक पौधे की ऊपरी परत को निकालकर सुखाया जाता है। इसे मूंज कहा जाता है। मूंज को पूरी तरह सुखाने के बाद गुच्छों का रूप दिया जाता है, जिन्हें बल्ला कहते हैं।

और पढ़ें भारत-रूस व्यापार सहयोग को नई ऊँचाई: पीयूष गोयल ने रूसी उप प्रधानमंत्री से की महत्वपूर्ण बैठक

 

इन बल्लों को रंगाई के लिए पानी और रंग के मिश्रण में उबाला जाता है, जिससे चमकदार और टिकाऊ रंग चढ़ता है। इसके बाद विशेष प्रकार की घास कास पर मूंज को लपेटकर विभिन्न तरह के उपयोगी और सजावटी उत्पाद बनाए जाते हैं। मूंज से तैयार उत्पादों में डलिया, पेन स्टैंड, रोटी रखने के बर्तन, गमले, हैंडबैग और सजावटी सामान शामिल हैं। कुल मिलाकर अब तक 152 से अधिक प्रकार के उत्पाद तैयार किए जा चुके हैं। ट्रेड शो में इन उत्पादों को पहली बार प्रदर्शित किया गया, जहां इन्हें आगंतुकों ने बेहद सराहा। पवन कुमार मिश्रा ने बताया कि मूंज की एक 11 इंच की डलिया बनाने में लगभग आठ घंटे का समय लगता है। एक महिला पूरी डलिया तैयार करती है, फिर रंगाई और सजावट का काम होता है।

 

खास बात यह है कि मूंज से बने उत्पाद वर्षों तक टिकाऊ रहते हैं और उन्हें पानी से धोकर भी दोबारा इस्तेमाल किया जा सकता है। कभी अतीत का हिस्सा बनती जा रही यह कला अब आधुनिकता के साथ नए स्वरूप में सामने आ रही है। मूंज से बने उत्पाद न केवल देश के बाजारों में पसंद किए जा रहे हैं बल्कि विदेशों से भी इनके ऑर्डर मिल रहे हैं। ट्रेड शो ने इन उत्पादों को एक बड़ा प्लेटफॉर्म दिया है, जिससे प्रयागराज की इस दुर्लभ कला को वैश्विक पहचान मिलने का रास्ता और अधिक मजबूत हुआ है। 




 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

नवीनतम

बरेली में 48 घंटे इंटरनेट सेवाएं बंद, पत्थरबाज़ी की जांच के लिए SIT गठित, तौकीर रजा खां समेत 8 गिरफ्तार

   लखनऊ/बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली में शुक्रवार को जुमे की नमाज़ के बाद हुई पत्थरबाज़ी और बवाल की घटना पर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  आगरा 
बरेली में 48 घंटे इंटरनेट सेवाएं बंद, पत्थरबाज़ी की जांच के लिए SIT गठित, तौकीर रजा खां समेत 8 गिरफ्तार

गुरुग्राम: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, नकली सेक्स वर्धक दवा बेचकर करते थे ठगी

गुरुग्राम- पुलिस ने शनिवार को एक ऐसे फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है जो इंस्टाग्राम और फेसबुक पर झूठे...
Breaking News  दिल्ली NCR  गुरुग्राम 
गुरुग्राम: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, नकली सेक्स वर्धक दवा बेचकर करते थे ठगी

मुजफ्फरनगर में ‘आई लव मोहम्मद’ पोस्टर विवाद, पांच गिरफ्तार, प्रेस सीज, धारा 144 लागू

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में ‘आई लव मोहम्मद’ पोस्टर विवाद ने बड़ा रूप ले लिया है। खालापार और...
Breaking News  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में ‘आई लव मोहम्मद’ पोस्टर विवाद, पांच गिरफ्तार, प्रेस सीज, धारा 144 लागू

वर्ल्ड चैंपियन मैरी कॉम के घर में चोरी, सीसीटीवी फुटेज से हुआ खुलासा

फरीदाबाद,। भारत की स्टार मुक्केबाज और छह बार की वर्ल्ड चैंपियन मैरी कॉम के फरीदाबाद स्थित घर पर चोरी का...
Breaking News  राष्ट्रीय  दिल्ली NCR  फरीदाबाद 
वर्ल्ड चैंपियन मैरी कॉम के घर में चोरी, सीसीटीवी फुटेज से हुआ खुलासा

लखनऊ में ठाकुरगंज की गलियों में हथियार लेकर घूमते दिखे संदिग्ध, दहशत फैली

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के ठाकुरगंज थाना क्षेत्र की रीफा कॉलोनी, न्यू हैदरगंज वार्ड में देर रात तीन...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
लखनऊ में ठाकुरगंज की गलियों में हथियार लेकर घूमते दिखे संदिग्ध, दहशत फैली

उत्तर प्रदेश

बरेली में 48 घंटे इंटरनेट सेवाएं बंद, पत्थरबाज़ी की जांच के लिए SIT गठित, तौकीर रजा खां समेत 8 गिरफ्तार

   लखनऊ/बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली में शुक्रवार को जुमे की नमाज़ के बाद हुई पत्थरबाज़ी और बवाल की घटना पर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  आगरा 
बरेली में 48 घंटे इंटरनेट सेवाएं बंद, पत्थरबाज़ी की जांच के लिए SIT गठित, तौकीर रजा खां समेत 8 गिरफ्तार

लखनऊ में ठाकुरगंज की गलियों में हथियार लेकर घूमते दिखे संदिग्ध, दहशत फैली

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के ठाकुरगंज थाना क्षेत्र की रीफा कॉलोनी, न्यू हैदरगंज वार्ड में देर रात तीन...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
लखनऊ में ठाकुरगंज की गलियों में हथियार लेकर घूमते दिखे संदिग्ध, दहशत फैली

जब भी कोई हिंदू त्यौहार आता है, उनको गर्मी आने लगती है, हमें डेंटिंग-पेंटिंग का सहारा लेना पड़ता है-योगी

श्रावस्ती/लखनऊ। प्रदेश में 'आई लव मुहम्मद' की आड़ में अराजकता के दुष्प्रयोजन के खिलाफ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बेहद कड़ा संदेश...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
जब भी कोई हिंदू त्यौहार आता है, उनको गर्मी आने लगती है, हमें डेंटिंग-पेंटिंग का सहारा लेना पड़ता है-योगी

इलाहाबाद हाईकोर्ट में 24 नवनियुक्त न्यायमूर्तियों ने ली शपथ, मुज़फ्फरनगर के विवेक कुमार सिंह शामिल

प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय में शनिवार को 24 नवनियुक्त न्यायमूर्तियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। सभी न्यायमूर्तियों को...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  प्रयागराज 
इलाहाबाद हाईकोर्ट में 24 नवनियुक्त न्यायमूर्तियों ने ली शपथ, मुज़फ्फरनगर के विवेक कुमार सिंह शामिल