50 तक गिनती न लिख पाई 4 साल की बेटी, बेरहम पिता ने बेलन से पीट-पीट कर मार डाला

On

फरीदाबाद। हरियाणा के फरीदाबाद में साढ़े 4 साल की बेटी की पिटाई से मौत के बाद पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अपनी बच्ची को सिर्फ इसलिए पीटा, क्योंकि वह 50 तक गिनती नहीं लिख पा रही थी। इतना ही नहीं, नौकरी पर गई पत्नी के सामने उसने कहानी बनाई कि बेटी खेलते समय सीढ़ियों से गिर गई थी। जब मां अस्पताल पहुंची तो उसने बच्ची के शरीर पर चोट के कई निशान देखे। बच्ची के चेहरे पर जगह-जगह नीले निशान थे।

शक होने पर मां ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। सेक्टर 56 क्राइम ब्रांच की टीम ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर सख्ती से पूछताछ की, जिसके बाद उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपी पिता को एक दिन के रिमांड पर लिया है। फरीदाबाद पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के खरंटिया गांव निवासी कृष्णा जैसवाल और उसकी पत्नी कई सालो से झाड़सेंतली गांव में किराए के मकान में रह रहे हैं। दोनों एक निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। उनके एक 7 साल का बेटा और एक 2 साल की छोटी बेटी है। उनकी मझली बेटी साढ़े 4 साल की थी। पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक, दिन के समय कृष्णा घर पर रहकर बच्चों को संभालता था और रात को पति के नौकरी पर जाने के बाद उसकी पत्नी बच्चों की देखभाल करती थी। 21 जनवरी को दिन के समय कृष्णा जैसवाल घर पर बच्ची को पढ़ा रहा था। उसने बच्ची को 50 तक की गिनती लिखने के लिए दी, लेकिन जब बच्ची नहीं लिख पाई तो गुस्से में आकर उसने उसे बुरी तरह से पीट दिया।

और पढ़ें युवराज मौत मामले में एसआईटी की हाईलेवल बैठक, अफसरों से मांगा गया जवाब, 24 जनवरी को दी जा सकती है रिपोर्ट

पुलिस के मुताबिक, ज्यादा पिटाई के कारण बच्ची बेहोश हो गई, जिसके बाद कृष्णा उसे लेकर सरकारी अस्पताल पहुंचा। वहां डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। कृष्णा ने अपनी पत्नी को कॉल करके बुलाया और कहा कि बच्ची खेलते हुए सीढ़ियों से गिर गई, जिससे उसकी मौत हो गई। बच्ची के शरीर पर निशान देखकर उसकी पत्नी को शक हुआ, जिसके बाद उसने मामले की सूचना पुलिस थाने में दी। पुलिस ने शिकायत पर कृष्णा को हिरासत में ले लिया। जब उससे सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने बच्ची को पीटने की बात कबूल की। उसने बताया कि बेटी स्कूल नहीं जाती थी, इसलिए घर पर ही वह उसे पढ़ाता था। गिनती न लिख पाने के कारण गुस्से में उसने बेटी को ज्यादा पीट दिया, जिसमें उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

और पढ़ें गौमाता पर जुल्म..डेयरी माफिया गायों का दूध निकाल उन्हें सड़क पर छोड़ देते हैं : स्वाति मालीवाल

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

लेखक के बारे में

रविता ढांगे | Online News Editor  Picture

रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।

रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

नवीनतम

कांग्रेस को बड़ा झटका; पूर्व मंत्री और वरिष्ठ नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने दिया इस्तीफा, जानिए कारण

लखनऊ। पूर्व मंत्री व कांग्रेस नेता नसीमुद्दीन ​सिद्दीकी ने शनिवार को कांग्रेस पार्टी की सभी जिम्मेदारियों व पार्टी की प्राथमिक...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
कांग्रेस को बड़ा झटका; पूर्व मंत्री और वरिष्ठ नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने दिया इस्तीफा, जानिए कारण

डिजिटल अरेस्ट कर 15 करोड़ ठगे.. यूपी, गुजरात, ओडिशा से आठ गिरफ्तार, जानें ठगी से कैसे बचें

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने डिजिटल अरेस्ट करके बुजुर्गों को डराकर करोड़ों की ठगी करने के मामले...
Breaking News  राष्ट्रीय 
डिजिटल अरेस्ट कर 15 करोड़ ठगे.. यूपी, गुजरात, ओडिशा से आठ गिरफ्तार, जानें ठगी से कैसे बचें

मेरठ: जानी थाना क्षेत्र में सरिया चोरी गिरोह का भंडाफोड़, दो शातिर गिरफ्तार

मेरठ। थाना जानी क्षेत्र में इन दिनों सरिया चोरी गिरोह का आतंक है। दुकानों के बाहर रखे सरिय आए दिन...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: जानी थाना क्षेत्र में सरिया चोरी गिरोह का भंडाफोड़, दो शातिर गिरफ्तार

मेरठ: मवाना पुलिस ने महिला से ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय ठग गिरोह के सरगना को दबोचा

मेरठ। थाना मवाना पुलिस ने महिला के साथ ठगी करने वाले अन्तर्राज्यीय ठग गिरोह के सरगना शातिर को गिरफ्तार किया...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: मवाना पुलिस ने महिला से ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय ठग गिरोह के सरगना को दबोचा

मेरठ: लिसाड़ी गेट पुलिस का चाइनीज मांझे पर एक्शन, 13 चरखी के साथ आरोपी गिरफ्तार

मेरठ। थाना लिसाडी गेट पुलिस ने अवैध चाईनीज मांझे के खिलाफ अभियान चलाया है। पुलिस ने अभियान के दौरान 13...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: लिसाड़ी गेट पुलिस का चाइनीज मांझे पर एक्शन, 13 चरखी के साथ आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश

लखनऊ से 2027 का शंखनाद: अमित शाह बोले—यूपी का कल्याण सिर्फ भाजपा ही कर सकती है

लखनऊ। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को लखनऊ में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 का औपचारिक शंखनाद कर...
उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
लखनऊ से 2027 का शंखनाद: अमित शाह बोले—यूपी का कल्याण सिर्फ भाजपा ही कर सकती है