दिल्ली के नांगलोई में छेड़छाड़ का विरोध करने पर 15 साल के छात्र की चाकू मारकर हत्या

स्कूल जा रहे 15 वर्षीय ध्रुव ने लड़की को बचाने का प्रयास किया, 5-6 लड़कों ने चाकू से हमला किया

On

दिल्ली के नांगलोई में स्कूल जा रहे 15 वर्षीय छात्र ध्रुव की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। ध्रुव ने लड़की से छेड़छाड़ का विरोध किया था, जिसके बाद 5-6 लड़कों ने हमला कर दिया। पुलिस ने 3 नाबालिगों को हिरासत में लिया है।

दिल्ली: राजधानी के नांगलोई थाना इलाके में स्कूल जा रहे एक 15 साल के छात्र की चाकू मारकर हत्या कर दिए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतक छात्र का नाम ध्रुव था, जो सुबह अपने स्कूल के लिए निकला था। रास्ते में कुछ लड़के एक लड़की के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ कर रहे थे। जब ध्रुव ने इसका विरोध किया और उन लड़कों को रोकने की कोशिश की, तो 5 से 6 लड़कों ने उस पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में ध्रुव गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसकी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई।

भूतों वाली गली के पास हुआ हमला, इलाज के दौरान मौत

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह पूरी वारदात नांगलोई थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली भूतों वाली गली के पास हुई। 15 साल का छात्र ध्रुव रोजाना की तरह अपने स्कूल जा रहा था। जब वह भूतों वाली गली के पास से गुजर रहा था, तब उसने देखा कि कुछ लड़के एक लड़की के साथ छेड़छाड़ कर रहे हैं।

जालौन: IAS रिंकू सिंह राही को शासन का कारण बताओ नोटिस, 15 दिनों में मांगा लिखित जवाब ये भी पढ़ें  जालौन: IAS रिंकू सिंह राही को शासन का कारण बताओ नोटिस, 15 दिनों में मांगा लिखित जवाब

ध्रुव ने आगे बढ़कर उस लड़की का बचाव किया और छेड़छाड़ कर रहे लड़कों को ऐसा करने से रोका। ध्रुव के विरोध करने पर वे लड़के गुस्सा हो गए। आरोप है कि इसके बाद वहां मौजूद 5 से 6 लड़कों ने ध्रुव पर ही चाकू से हमला कर दिया। लड़कों ने ध्रुव पर चाकू से कई वार किए, जिससे वह बुरी तरह घायल होकर गिर पड़ा।

यूपी में सरकारी अस्पतालों में मरीजों की अनदेखी पर बड़ा एक्शन, मुजफ्फरनगर समेत 26 डॉक्टर बर्खास्त; नौ पर विभागीय कार्रवाई के निर्देश ये भी पढ़ें  यूपी में सरकारी अस्पतालों में मरीजों की अनदेखी पर बड़ा एक्शन, मुजफ्फरनगर समेत 26 डॉक्टर बर्खास्त; नौ पर विभागीय कार्रवाई के निर्देश

घटना की जानकारी मिलते ही ध्रुव के परिवार के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने घायल छात्र को तुरंत पास के नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में इलाज के दौरान कुछ समय बाद ध्रुव की मौत हो गई। चाकूबाजी की इस वारदात से इलाके में एक बार फिर दहशत का माहौल बन गया है।

आक्रांता मंदिर तोड़ सकता है, हमारी आस्था नहीं: लखनऊ पुलिस लाइन में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर बोले सीएम योगी ये भी पढ़ें  आक्रांता मंदिर तोड़ सकता है, हमारी आस्था नहीं: लखनऊ पुलिस लाइन में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर बोले सीएम योगी

3 नाबालिग आरोपी हिरासत में, CCTV खंगाल रही पुलिस

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस की टीम घटनास्थल और उसके आसपास लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि पूरी जानकारी जुटाई जा सके और वारदात में शामिल अन्य आरोपियों का पता लगाया जा सके।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए तीन लड़कों को पकड़ा है। बताया जा रहा है कि पकड़े गए तीनों ही आरोपी नाबालिग हैं। मामले में फरार अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और पुलिस की कानूनी कार्रवाई चल रही है।

रोहिणी में भी छेड़छाड़ का विरोध करने पर छात्रा, मां और दादी से मारपीट

दिल्ली में एक के बाद एक चाकूबाजी और हमले की घटनाएं सामने आ रही हैं। हाल ही में दिल्ली के रोहिणी इलाके से भी चाकूबाजी और मारपीट की एक ऐसी ही घटना सामने आई थी, जहां छेड़छाड़ का विरोध करने पर एक छात्रा, उसकी मां और दादी के साथ मारपीट की गई।

दिल्ली पुलिस के अनुसार, रोहिणी जिले में घर के पास रहने वाले तीन लड़कों ने 10वीं की एक छात्रा पर हमला कर दिया था। जब छात्रा और उसके परिवार की महिलाओं ने छेड़छाड़ का विरोध किया, तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की।

लड़कों के इस हमले में 10वीं की छात्रा, उसकी मां और उसकी दादी तीनों घायल हो गई थीं। घटना के बाद तीनों घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया था, जहां इलाज के बाद डॉक्टरों ने उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी।

Views: 120

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

नवीनतम

बांदा में “पापा, आज जल्दी घर आना…” बेटे की आखिरी पुकार! जन्माष्टमी पर घर लौट रहे ट्रक चालक की अचानक मौत, खुशियां मातम में बदलीं

बांदा। घर में जन्माष्टमी की तैयारियां चल रही थीं। बच्चे को इंतजार था कि शाम होते ही पापा घर आएंगे...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
बांदा में “पापा, आज जल्दी घर आना…” बेटे की आखिरी पुकार! जन्माष्टमी पर घर लौट रहे ट्रक चालक की अचानक मौत, खुशियां मातम में बदलीं

लखनऊ में सुबह से छाए बादल, दिन में बारिश के आसार, छह सितंबर से फिर तेज होगा दौर

लखनऊ। राजधानी में शुक्रवार देर रात हुई रिमझिम बारिश के बाद शनिवार सुबह से आसमान में घने बादल छाए हुए...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
लखनऊ में सुबह से छाए बादल, दिन में बारिश के आसार, छह सितंबर से फिर तेज होगा दौर

भांग-आभूषणों से सजे बाबा महाकाल! चंदन लेप के बाद हुई भस्म आरती, ‘जय श्री महाकाल’ से गूंजा मंदिर

उज्जैन। श्री महाकालेश्वर मंदिर में भाद्रपद कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि, शनिवार को बाबा महाकाल की भस्म आरती की गई।...
धर्म ज्योतिष 
भांग-आभूषणों से सजे बाबा महाकाल! चंदन लेप के बाद हुई भस्म आरती, ‘जय श्री महाकाल’ से गूंजा मंदिर

आक्रांता मंदिर तोड़ सकता है, हमारी आस्था नहीं: लखनऊ पुलिस लाइन में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर बोले सीएम योगी

लखनऊ पुलिस लाइन में आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आक्रांता मंदिर तोड़ सकते हैं...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
आक्रांता मंदिर तोड़ सकता है, हमारी आस्था नहीं: लखनऊ पुलिस लाइन में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर बोले सीएम योगी

टैक्सपेयर्स के पैसों की भारी बर्बादी: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के पैतृक घर पर 20 साल से नहीं रहता कोई, फिर भी 15 पीएसी जवान 24 घंटे दे रहे हैं सुरक्षा ड्यूटी

लखनऊ: देश और प्रदेश में वीआईपी कल्चर और जनता की गाढ़ी कमाई के दुरुपयोग का एक हैरान करने वाला मामला...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ  चंदौली  
टैक्सपेयर्स के पैसों की भारी बर्बादी: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के पैतृक घर पर 20 साल से नहीं रहता कोई, फिर भी 15 पीएसी जवान 24 घंटे दे रहे हैं सुरक्षा ड्यूटी

उत्तर प्रदेश

बांदा में “पापा, आज जल्दी घर आना…” बेटे की आखिरी पुकार! जन्माष्टमी पर घर लौट रहे ट्रक चालक की अचानक मौत, खुशियां मातम में बदलीं

बांदा। घर में जन्माष्टमी की तैयारियां चल रही थीं। बच्चे को इंतजार था कि शाम होते ही पापा घर आएंगे...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
बांदा में “पापा, आज जल्दी घर आना…” बेटे की आखिरी पुकार! जन्माष्टमी पर घर लौट रहे ट्रक चालक की अचानक मौत, खुशियां मातम में बदलीं

लखनऊ में सुबह से छाए बादल, दिन में बारिश के आसार, छह सितंबर से फिर तेज होगा दौर

लखनऊ। राजधानी में शुक्रवार देर रात हुई रिमझिम बारिश के बाद शनिवार सुबह से आसमान में घने बादल छाए हुए...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
लखनऊ में सुबह से छाए बादल, दिन में बारिश के आसार, छह सितंबर से फिर तेज होगा दौर

आक्रांता मंदिर तोड़ सकता है, हमारी आस्था नहीं: लखनऊ पुलिस लाइन में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर बोले सीएम योगी

लखनऊ पुलिस लाइन में आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आक्रांता मंदिर तोड़ सकते हैं...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
आक्रांता मंदिर तोड़ सकता है, हमारी आस्था नहीं: लखनऊ पुलिस लाइन में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर बोले सीएम योगी

टैक्सपेयर्स के पैसों की भारी बर्बादी: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के पैतृक घर पर 20 साल से नहीं रहता कोई, फिर भी 15 पीएसी जवान 24 घंटे दे रहे हैं सुरक्षा ड्यूटी

लखनऊ: देश और प्रदेश में वीआईपी कल्चर और जनता की गाढ़ी कमाई के दुरुपयोग का एक हैरान करने वाला मामला...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ  चंदौली  
टैक्सपेयर्स के पैसों की भारी बर्बादी: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के पैतृक घर पर 20 साल से नहीं रहता कोई, फिर भी 15 पीएसी जवान 24 घंटे दे रहे हैं सुरक्षा ड्यूटी

सर्वाधिक लोकप्रिय

मुजफ्फरनगर में नीलगाय से टकराई स्कूटी, एक-एक कर बुझ गए परिवार के तीन चिराग: बीमार पिता को दवा दिलाने निकले थे दोनों बेटे, हादसे ने छीन ली पूरी दुनिया
मुजफ्फरनगर में 10 अवैध निर्माणों पर चला बुलडोजर: सील भी लगाई, 11 बीघा में अवैध कॉलोनी ध्वस्त, एमडीए की कार्रवाई से मचा हड़कंप 
भारतीय जनता पार्टी की क्षेत्रीय कार्यकारिणी की घोषणा, मुजफ्फरनगर के कई बड़े नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी
MP में शिक्षा व्यवस्था का बड़ा बदलाव..... छोटे स्कूलों पर गिरेगी गाज, 5 साल में 7 हजार तक हो सकते हैं बंद या मर्ज; 773 सांदीपनि विद्यालय बदलेंगे पढ़ाई का तरीका
मुजफ्फरनगर: भोपा गंगनहर से मिला वंश कश्यप का शव, परिवार में कोहराम, बेलडा मेले में मारपीट के डर से चार युवकों ने लगाई थी छलांग