शक्की मिजाज मंगेतर से युवती ने तोड़ा रिश्ता, तो युवक ने फर्जी आईडी बनाकर युवती की अश्लील फोटो डाली

On

नई दिल्ली। मंगेतर के शक्की व्यवहार और गाली-गलौच करने की वजह से एक युवती ने उससे रिश्ता तोड़ लिया। इसके बाद पूर्व मंगेतर ने उसकी जिंदगी को नर्क बना दिया। आरोपित ने पीड़िता के फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट बनाकर उसकी अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर डाल दी। इसके बाद युवती ने आत्महत्या का भी प्रयास […]

नई दिल्ली। मंगेतर के शक्की व्यवहार और गाली-गलौच करने की वजह से एक युवती ने उससे रिश्ता तोड़ लिया। इसके बाद पूर्व मंगेतर ने उसकी जिंदगी को नर्क बना दिया। आरोपित ने पीड़िता के फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट बनाकर उसकी अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर डाल दी। इसके बाद युवती ने आत्महत्या का भी प्रयास किया। बाद में मामले की शिकायत पुलिस से की गई।

उत्तरी जिला के साइबर थाना पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान बारादरी, चांदनी चौक निवासी जुबैर अख्तर (26) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपित के पास से वारदात में इस्तेमाल दो मोबाइल फोन, तीन सिमकार्ड और एक माइक्रो एसडी काड भी बरामद कर लिया है। पुलिस पकड़े गए आरोपित से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

आरबीआई में असिस्टेंट बनने का मौका, 650 पदों पर वैकेंसी, 8 मार्च तक भरें फॉर्म ये भी पढ़ें  आरबीआई में असिस्टेंट बनने का मौका, 650 पदों पर वैकेंसी, 8 मार्च तक भरें फॉर्म

डीसीपी सागर सिंह कलसी ने बताया कि 25 जनवरी को कोतवाली निवासी 27 वर्षीय एक युवती ने शिकायत दी थी। पीड़िता ने बताया कि वह फैशन डिजाइनिंग में पीजी कर रही है। सात-आठ साल पहले उसकी जुबैर नामक युवक से मंगनी हुई थी। लेकिन कुछ सालों बाद दोनों के बीच खटपट हुई और दोनों का रिश्ता खत्म हो गया।

दिल्ली: लद्दाख बुद्ध विहार को मिला फुटओवर ब्रिज का तोहफा, सीएम रेखा गुप्ता ने किया शिलान्यास ये भी पढ़ें  दिल्ली: लद्दाख बुद्ध विहार को मिला फुटओवर ब्रिज का तोहफा, सीएम रेखा गुप्ता ने किया शिलान्यास

इसके बाद उसके पूर्व मंगेतर ने उसके जीवन को नर्क बना दिया। आरोपित ने उसे ऑन लाइन परेशान करना शुरू कर दिया। आरोपित ने उसकी फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बना ली। इसके बाद उस पर पीड़िता की अश्लील फोटो अपलोड कर दी। इसके अलावा वह उसके व्हाट्सएप स्टेटस पर अश्लील टिप्पणियां करने लगा। परेशान होकर पीड़िता ने आत्महत्या का भी प्रयास किया।

दिल्ली: रिठाला की झुग्गियों में आग का तांडव, आसपास के फ्लैट और फैक्ट्री भी प्रभावित  ये भी पढ़ें  दिल्ली: रिठाला की झुग्गियों में आग का तांडव, आसपास के फ्लैट और फैक्ट्री भी प्रभावित

पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। साइबर थाना प्रभारी पवन तोमर ने एक टीम का गठन किया। फर्जी इंस्टाग्राम आईडी और व्हाट्सएप पर किए गए कमेंट की डिटेल जुटाई गई। जांच में पता चला कि आरोपित जुबैर ही पीड़िता को परेशान कर रहा था। पुलिस ने छानबीन के बाद आरोपित को रविवार को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपित ने बताया कि वह अकाउंटेंट की नौकरी करता है। पीड़िता ने जब उससे रिश्ता तोड़ा तो यह उससे बदर्शत नहीं हुआ और उसने युवती को परेशान करना शुरू कर दिया। वह चाहता था कि पीड़िता परेशान होकर उससे दोबारा शादी के लिए हां कर दे। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। आरोपित जेल पहुंच गया।

Views: 12

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अनिल रॉयल | Founder and Editor-in-Chief Picture

रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।

पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।

वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

नवीनतम

बिजनौर: होली खेलने के बाद नहाने गई विवाहिता की संदिग्ध मौत, गैस गीजर से दम घुटने की आशंका

बिजनौर। जनपद के नांगल क्षेत्र में होली के त्योहार के दिन एक दुखद हादसा सामने आया है। रंग खेलने के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
बिजनौर: होली खेलने के बाद नहाने गई विवाहिता की संदिग्ध मौत, गैस गीजर से दम घुटने की आशंका

घरेलू गैस सिलेंडर हुआ महंगा, दिल्ली में अब ₹913 में मिलेगा LPG, 7 मार्च से लागू हुए नए रेट

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने देश में घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में बड़ी बढ़ोतरी की है। मिली...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय  बिज़नेस  बाजार की हलचल  
घरेलू गैस सिलेंडर हुआ महंगा, दिल्ली में अब ₹913 में मिलेगा LPG, 7 मार्च से लागू हुए नए रेट

मुजफ्फरनगर में दहेज की बलि चढ़ीं दो विवाहिताएं , परिजनों ने किया हंगामा, पुलिस ने की जांच शुरू

मुज़फ्फरनगर- जिले में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दो विवाहिताओं की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने पुलिस और प्रशासन के...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में दहेज की बलि चढ़ीं दो विवाहिताएं , परिजनों ने किया हंगामा, पुलिस ने की जांच शुरू

मुज़फ्फरनगर से दुखद खबर: लापता 6 वर्षीय मासूम का शव नाले में मिला, परिवार में मचा कोहराम

मुज़फ्फरनगर- नगर कोतवाली क्षेत्र से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। काली नदी श्मशान घाट मंदिर के पास रहने...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुज़फ्फरनगर से दुखद खबर: लापता 6 वर्षीय मासूम का शव नाले में मिला, परिवार में मचा कोहराम

मुजफ्फरनगर में अपराध का तांडव: छपार में जानलेवा हमला और चरथावल में चोरी-आगजनी से दहशत, एक वारंटी गिरफ्तार

मुज़फ्फरनगर- जिले में आपराधिक घटनाओं का ग्राफ तेजी से बढ़ा है। एक तरफ जहाँ छपार क्षेत्र में दो युवकों पर...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में अपराध का तांडव: छपार में जानलेवा हमला और चरथावल में चोरी-आगजनी से दहशत, एक वारंटी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश

बिजनौर: होली खेलने के बाद नहाने गई विवाहिता की संदिग्ध मौत, गैस गीजर से दम घुटने की आशंका

बिजनौर। जनपद के नांगल क्षेत्र में होली के त्योहार के दिन एक दुखद हादसा सामने आया है। रंग खेलने के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
बिजनौर: होली खेलने के बाद नहाने गई विवाहिता की संदिग्ध मौत, गैस गीजर से दम घुटने की आशंका

मुरादाबाद में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, पत्नी का गांव के तीन लोगों पर हत्या का आरोप, पुलिस ने की जांच शुरू

मुरादाबाद: जिले के भगतपुर थाना क्षेत्र के फिरोजपुर गांव में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से इलाके...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, पत्नी का गांव के तीन लोगों पर हत्या का आरोप, पुलिस ने की जांच शुरू

छात्राओं से मसाज कराने का वीडियो वायरल, प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका निलंबित

चित्रकूट। उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जनपद के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) वीरेंद्र कुमार शर्मा ने नगर क्षेत्र कर्वी के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  झांसी  
छात्राओं से मसाज कराने का वीडियो वायरल, प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका निलंबित

सीएम योगी ने 50 क्यूआरटी वाहनों को दिखाई हरी झंडी, यूपी में 'सुरक्षा ही विकास की पहली शर्त'

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को लोकभवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में होंडा इंडिया फाउंडेशन द्वारा पुलिस विभाग...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
सीएम योगी ने 50 क्यूआरटी वाहनों को दिखाई हरी झंडी, यूपी में 'सुरक्षा ही विकास की पहली शर्त'

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
UP के IPS अफसरों का 'अनोखा' अर्थशास्त्र: साल भर में 10 करोड़ की जमीन हुई 3 करोड़ की, कोई सबसे रईस तो किसी के पास घर तक नहीं