दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण का कहर: AQI 400 पार, कोहरे से जनजीवन प्रभावित

On

नोएडा। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में वायु प्रदूषण एक बार फिर गंभीर स्तर पर पहुंच गया है। दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद के अधिकांश इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) बेहद खराब से लेकर गंभीर श्रेणी में दर्ज किया गया है। केंद्रीय एवं राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और आईएमडी के स्टेशनों से जारी आंकड़ों के मुताबिक कई स्थानों पर एक्यूआई 350 से ऊपर है। वहीं, कुछ इलाकों में यह 400 के पार पहुंच चुका है, जिससे आम जनजीवन पर सीधा असर पड़ रहा है।

दिल्ली की बात करें तो आनंद विहार में एक्यूआई 418, विवेक विहार में 412, वजीरपुर में 403, रोहिणी में 397, अशोक विहार में 392, चांदनी चौक में 387, आरके पुरम में 383, सिरीफोर्ट में 382 और बवाना में 380 दर्ज किया गया। इसके अलावा, डीटीयू दिल्ली में एक्यूआई 378, डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में 361, श्री अरबिंदो मार्ग में 318 और सीआरआरआई मथुरा रोड पर 324 रिकॉर्ड किया गया। अधिकांश इलाकों में प्रदूषण ‘गंभीर’ श्रेणी में बना हुआ है। गाजियाबाद में भी हालात चिंताजनक हैं।

और पढ़ें गंगा एक्सप्रेस-वे को नोएडा से जोड़ने के लिए बनेगा 74.3 किमी लंबा लिंक एक्सप्रेस-वे

वसुंधरा इलाके में एक्यूआई 401, संजय नगर में 332, इंदिरापुरम में 324 और लोनी में 311 दर्ज किया गया। वहीं नोएडा में सेक्टर-1 का एक्यूआई 410, सेक्टर-125 में 373, सेक्टर-116 में 364 और सेक्टर-62 में 334 रिकॉर्ड किया गया। इन आंकड़ों से साफ है कि पूरा एनसीआर प्रदूषण की चपेट में है। प्रदूषण के साथ-साथ मौसम ने भी परेशानी बढ़ा दी है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार एनसीआर में सुबह और शाम घना से मध्यम कोहरा देखने को मिल रहा है। 18 से 20 दिसंबर तक तापमान अधिकतम 23 डिग्री और न्यूनतम 9 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। कोहरे के कारण दृश्यता में भारी कमी दर्ज की जा रही है।

और पढ़ें नाेएडा: आयकर विभाग से रिटायर्ड कमिश्नर के फार्म हाउस पर कब्जे का प्रयास, मुकदमा दर्ज

इसी को देखते हुए यमुना एक्सप्रेसवे पर सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं। मौसम विभाग से जारी अलर्ट और रोड सेफ्टी प्रबंधन कमेटी के निर्देशों के अनुसार यदि दृश्यता शून्य से 50 मीटर के बीच रहती है तो एक्सप्रेसवे पर वाहनों को आगे जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। ऐसी स्थिति में वाहनों को फैसिलिटी सेंटर पर रोक दिया जाएगा। विशेषज्ञों का कहना है कि जब तक तेज हवाएं या बारिश नहीं होती, तब तक प्रदूषण और कोहरे से राहत मिलने की संभावना कम है। ऐसे में लोगों को अनावश्यक बाहर निकलने से बचने, मास्क का उपयोग करने और स्वास्थ्य संबंधी सावधानियां बरतने की सलाह दी गई है। 

और पढ़ें दिल्ली प्रदूषण : कार्यालयों में आधे कर्मचारी ही आएंगे, अन्य को वर्क फ्रॉम होम का निर्देश

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

नवीनतम

सहारनपुर: किसान-मजदूरों के हक के लिए एकजुट संघर्ष का आह्वान

सहारनपुर। भारतीय किसान यूनियन भारत भूमि के राष्ट्रीय महासचिव डॉ.राजेश गौतम ने कहा कि सभी पदाधिकारी एक जुट होकर किसान,...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: किसान-मजदूरों के हक के लिए एकजुट संघर्ष का आह्वान

तीन देशों की यात्रा संपन्न होने के बाद पीएम मोदी मस्कट से स्वदेश रवाना

   मस्कट । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तीन देशों की यात्रा संपन्न होने के बाद गुरुवार शाम स्वदेश रवाना हो गये मोदी...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
तीन देशों की यात्रा संपन्न होने के बाद पीएम मोदी मस्कट से स्वदेश रवाना

मुजफ्फरनगर में लंबित विवेचनाओं में लापरवाही पर एसएसपी की सख्ती, चौकी इंचार्ज अक्षय खारी लाइन हाजिर

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर जनपद में पुलिस महकमे में अनुशासन और कार्यकुशलता को लेकर एक बार फिर सख्त संदेश दिया गया है।...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में लंबित विवेचनाओं में लापरवाही पर एसएसपी की सख्ती, चौकी इंचार्ज अक्षय खारी लाइन हाजिर

ओमान के सुल्तान ने मोदी को देश के सर्वोच्च सम्मान ' ऑडर ऑफ ओमान' से सम्मानित किया

      मस्कट । ओमान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने सर्वोच्च सम्मान 'ऑर्डर ऑफ ओमान' से सम्मानित किया है। ओमान के...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
ओमान के सुल्तान ने मोदी को देश के सर्वोच्च सम्मान ' ऑडर ऑफ ओमान' से सम्मानित किया

सहारनपुर: कोहरा और शीतलहर को लेकर डीएम मनीष बंसल सख्त, सड़कों के निरीक्षण के दिए निर्देश

सहारनपुर। जिलधिकारी मनीष बंसल ने निर्देश दिये कि समस्त उप जिलाधिकारी एवं क्षेत्राधिकारी जनपद के मुख्य मार्गाे का निरीक्षण करें...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: कोहरा और शीतलहर को लेकर डीएम मनीष बंसल सख्त, सड़कों के निरीक्षण के दिए निर्देश

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर: किसान-मजदूरों के हक के लिए एकजुट संघर्ष का आह्वान

सहारनपुर। भारतीय किसान यूनियन भारत भूमि के राष्ट्रीय महासचिव डॉ.राजेश गौतम ने कहा कि सभी पदाधिकारी एक जुट होकर किसान,...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: किसान-मजदूरों के हक के लिए एकजुट संघर्ष का आह्वान

सहारनपुर: कोहरा और शीतलहर को लेकर डीएम मनीष बंसल सख्त, सड़कों के निरीक्षण के दिए निर्देश

सहारनपुर। जिलधिकारी मनीष बंसल ने निर्देश दिये कि समस्त उप जिलाधिकारी एवं क्षेत्राधिकारी जनपद के मुख्य मार्गाे का निरीक्षण करें...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: कोहरा और शीतलहर को लेकर डीएम मनीष बंसल सख्त, सड़कों के निरीक्षण के दिए निर्देश

सहारनपुर: जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए निगम परिसर में नई विंडो, वॉट्सऐप पर मिलेगी आवेदन स्थिति

सहारनपुर।  नगरायुक्त शिपू गिरि के निर्देश पर नगर निगम ने जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्रों के लिए विभाग में बढ़ती भीड़ को...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए निगम परिसर में नई विंडो, वॉट्सऐप पर मिलेगी आवेदन स्थिति

सहारनपुर: कांग्रेस नेताओं को नजरबंद, भाजपा कार्यालय पर प्रदर्शन नाकाम

सहारनपुर। जिला व महानगर कांग्रेस कमेटी के बैनर तले भाजपा कार्यालय पर पहुंचकर प्रदर्शन करने की घोषणा के मद्देनजर पुलिस...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: कांग्रेस नेताओं को नजरबंद, भाजपा कार्यालय पर प्रदर्शन नाकाम