नोएडा प्राधिकरण ने गोल्फ एवन्यू में 10 दुकानों पर चलाया बुलडोजर, एक घंटे में खाली कराई दुकानें
नोएडा| नोएडा के सेक्टर-75 स्थित जीएच-2 ग्रुप हाउसिंग गोल्फ एवन्यू-1 में अवैध रूप से बनी दुकानों को ध्वस्त किया गया। इस मौके पर करीब 250 वर्गमीटर क्षेत्र में बनी 10 दुकानों को ध्वस्त किया गया। इस दौरान पहले लोगों को दुकान खाली करने का समय दिया गया। एक घंटे में दुकानों को खाली किया गया। […]
नोएडा| नोएडा के सेक्टर-75 स्थित जीएच-2 ग्रुप हाउसिंग गोल्फ एवन्यू-1 में अवैध रूप से बनी दुकानों को ध्वस्त किया गया। इस मौके पर करीब 250 वर्गमीटर क्षेत्र में बनी 10 दुकानों को ध्वस्त किया गया।
इस दौरान पहले लोगों को दुकान खाली करने का समय दिया गया। एक घंटे में दुकानों को खाली किया गया। इसके बाद प्राधिकरण ने कार्रवाई शुरू की। प्राधिकरण एक-एक करके 10 दुकानों को ध्वस्त किया। इसके बाद चेतावनी दी कि दोबारा से इन दुकानों का निर्माण कराया तो कार्रवाई की जाएगी।
अधिकारियों ने बताया कि प्राधिकरण की ओर से बिल्डर को नोटिस जारी किया गया था। इसके बाद सोमवार को यह कार्रवाई की गई है। कार्रवाई के दौरान प्राधिकरण का नियोजन विभाग और भारी पुलिस बल मौजूद रहा।
ये भी पढ़ें पाकिस्तान: इमरान खान की बहन अलीमा बोलीं, 'ईद में भाई को सरकार नहीं करेगी रिहा, तारीख याद रखेगी'ये सभी दुकानें अपार्टमेंट के नीचे बनी है। जिनको ध्वस्त किया गया। इस दौरान ध्यान दिया गया कि ऊपर के स्ट्रक्चर को नुकसान न पहुंचे।
प्राधिकरण वरिष्ठ प्रबंधक नियोजन देवेंद्र निगम ने बताया कि बिल्डर ने 431.885 वर्गमीटर का ओएसी लिया था। लेकिन उसने 753.32वर्गमीटर पर दुकानों का निर्माण करवा दिया। ये कंस्ट्रक्शन ई ब्लाक में किया गया। जिसका नक्शा तक अप्रूव नहीं कराया गया था।
इसको लेकर प्राधिकरण ने बिल्डर को नोटिस जारी किया था। जिसका जवाब नहीं मिलने पर कार्रवाई की गई। बुलडोजर ने दुकानों पर लगे शटर को गिराया। इसके बाद बाहरी स्ट्रक्चर को किया ध्वस्त।
कार्यवाही के दौरान मौके पर बायर्स पहुंचे। ये वो बायर्स है जिन्होंने दुकानें बिल्डर से खरीदी है। आरोप है कि उनको नोटिस जारी नहीं किया गया और न ही ध्वस्तीकरण की कोई जानकारी दी गई। इस पर प्राधिकरण ने स्पष्ट कहा कि बिल्डर को नोटिस जारी किया जा चुका है।
जब बायर्स हमारे यहां रजिस्टर्ड ही नहीं है तो नोटिस जारी नहीं किया जा सकता है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां