नोएडा। गौतमबुद्ध नगर के जिला जज अतुल श्रीवास्तव ने आज राजकीय सम्प्रेक्षण गृह किशोर एवं राजकीय सम्प्रेक्षण गृह किशोरी तथा राजकीय बालिका गृह का औचक निरीक्षण निरीक्षण किया। यह निरीक्षण उच्च न्यायालय इलाहाबाद के निर्देशों के क्रम में जिला जज द्वारा किया गया।
निरीक्षण के दौरान जिला जज द्वारा राजकीय सम्प्रेक्षण गृह में रह रहे बालक व बालिकाओं से वार्ता की गई तथा उनके मुकदमों के संबंध में पूछा गया तथा उपलब्ध कराये जा रहे भोजन सहित अन्य भौतिक सुविधाओ के संबंध में जानकारी प्राप्त की। यहां रहने वाले बच्चों ने किसी भी प्रकार की शिकायत जिला जज से नहीं की। वहीं बच्चों ने
राजकीय सम्प्रेक्षण गृह में मिलने वाली सुविधाओं की सराहना की।
इस दौरान जिला जज को सचिव पूर्णकालिक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शिवानी त्यागी द्वारा बताया गया कि किशोर एवं किशोरियों के लिए सम्प्रेक्षण गृह में योग, डान्स, सिलाई बुनाई, कम्प्यूटर कोर्स , इंगलिश स्पीकिंग कोर्स , मेडिटेशन ,आर्ट क्राफ्ट सहित अन्य गतिविधियां चलाई जा रही हैं, जिसका लाभ प्राप्त कर किशोर व किशोरियां समाज की मुख्यधारा से जुड़ सके।
टिप्पणियां