नोएडा। नोएडा में वाहन चोरी की वारदात थमने का नाम नहीं ले रही है। चोरों ने दो लोग की मोटर साइकिल चोरी कर लिया। चोरी की एक घटना का सीसीटीवी वीडियो वायरल हुआ है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए चोरों की तलाश कर रही है। मामले की जांच कर रही पुलिस का कहना है कि जल्द ही वाहन चोरों को पकड़ लिया जाएगा।
थाना सेक्टर-39 क्षेत्र के सेक्टर-45 सदरपुर गांव से एक हैरान करने वाला बाइक चोरी का मामला सामने आया है। चंद समय में घर के बाहर खड़ी बाइक को चोर चुराकर ले गए।
जानकारी के अनुसार, शिवम कुमार नायक शख्स सदरपुर गांव में विजेद्र सिंह के मकान में किराए पर रहता है। उन्होंने अपने कमरे के बाहर बाइक खड़ी की थी। पीड़ित के अनुसार रात करीब तीन बजे उसकी नींद खुली तो बाइक गायब थी। जिसके बाद शिवम ने आस—पास के लोगों क घटना की जानकारी दी। पास में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो उसमें दो चोर नजर आए। एक ने पहले सड़क पर खड़े होकर रेकी और दूसरे ने चंद मिनटों में बाइक का लॉक तोड़ा और फरार हो गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस घटना की जांच कर रही है।
दूसरा मामला थाना फेस -2 क्षेत्र के सेक्टर-81 स्थित शिव शक्ति सोसाइटी का है। यहां रहने वाले एक व्यक्ति की मोटरसाइकिल अज्ञात बदमाशों ने उसके घर के बाहर से चोरी कर लिया ।
थाना फेस-दो के प्रभारी निरीक्षक अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि आकाश पुत्र पूरन सिंह ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह शिव शक्ति सोसाइटी में रहता हैं। पीड़ित के अनुसार उसने अपनी मोटरसाइकिल अपने घर के बाहर खड़ा किया था। वहां से अज्ञात चोरों ने उसकी मोटरसाइकिल चोरी कर ली है। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है
टिप्पणियां