नोएडा । नोएडा में पान की दुकान पर खड़े एक युवक से बाइक सवार बदमाशों ने कीमती आई फोन लूटकर फरार गए। घटना थाना फेस -3 क्षेत्र के सेक्टर-70 स्थित एक सोसाइटी के पास की है। पीड़ित की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
थाना फेस -3 के प्रभारी निरीक्षक पुनीत कुमार ने बताया कि दीपांकर पुत्र दिलीप कुमार सेठ निवासी पेन ओशिश सोसायटी सेक्टर-70 ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह पान की दुकान पर पान खाने के लिए खड़े थे, तभी बाइक पर सवार होकर आए अज्ञात बदमाशों ने उसका आईफोन 17 प्रो उनके हाथ से लूट लिया।
उन्होंने बताया कि पीड़ित ने बदमाशों का काफी दूर तक पीछा किया लेकिन वे भागने में सफल रहे। पीड़ित को आशंका है कि बदमाश उसके फोन का दुरुपयोग कर उसे आर्थिक हानि पहुंचा सकते हैं।
थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि सोसाइटी के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की सहायता से पुलिस बदमाशों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
टिप्पणियां