उद्योगपति के घर में हुई लाखों की हुई चोरी, पुजारी और घर का माली गिरफ्तार
नोएडा। नोएडा के एक मशहूर उद्योगपति के घर से तिजोरी सहित लाखों रुपए चोरी करने के मामले में पुलिस ने घरेलू नौकर और पुजारी सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है। अपर पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि थाना सेक्टर-20 क्षेत्र के सेक्टर-30 के सी-ब्लॉक में उद्योगपति लक्ष्मीनारायण खेतान रहते हैं। बुधवार […]
नोएडा। नोएडा के एक मशहूर उद्योगपति के घर से तिजोरी सहित लाखों रुपए चोरी करने के मामले में पुलिस ने घरेलू नौकर और पुजारी सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
अपर पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि थाना सेक्टर-20 क्षेत्र के सेक्टर-30 के सी-ब्लॉक में उद्योगपति लक्ष्मीनारायण खेतान रहते हैं। बुधवार को अज्ञात चोरों ने उनके घर से तिजोरी चोरी कर लिया। तिजोरी में 10 लाख 33 हजार रुपए नगद व अन्य कीमती सामान रखा था।
उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही पुलिस ने आज इस घटना में शामिल सुग्रीव पुत्र गोपी चंद तथा मनीष अवस्थी पुत्र अरविंद अवस्थी को गिरफ्तार कर लिया है।
ये भी पढ़ें दिल्ली में फिर लौटी 'खराब' हवा: एक्यूआई 221 पहुंचा, हल्की ठंड के बीच प्रदूषण ने बढ़ाई चिंताइनके पास से पुलिस ने चोरी की गई तिजोरी तथा उसमें से निकाली गई 12,33,000 रुपए की रकम, तिजोरी तोड़ने में प्रयोग हुए उपकरण आदि बरामद किया है। उ
न्होंने बताया कि गिरफ्तार चोरों में सुग्रीव उद्योगपति के घर पर माली के रूप में नौकरी करता था, जबकि मनीष अवस्थी उनके घर पर पुजारी के रूप में का काम करता था।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां