सीएम नीतीश ने केन्द्रीकृत भोजनालय एवं 700 क्षमता वाले पुरूष सिपाही बैरक का किया उद्घाटन

On
अर्चना सिंह Picture

 

पटना । बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को नवीन पुलिस केन्द्र, पटना परिसर में केन्द्रीकृत रसोई - सह - भोजनालय (जी 4 ) एवं 700 क्षमता का पुरूष सिपाही बैरक (जी 7) ब्लॉक ए का उद्घाटन किया । मुख्यमंत्री कुमार ने इस अवसर पर कहा कि पटना पुलिस केन्द्र में रहने वाले पुलिस बलों को अपनी ड्यूटी करने के साथ-साथ राशन, भोजन आदि की व्यवस्था करने में काफी कठिनाई होती थी । इस समस्या का समाधान करने के लिए पुलिस लाईन में 'जीविका दीदी की रसोई' का शुभारंभ किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इससे यहां रहने वाले लगभग तीन हजार पुलिस बलों को सस्ते दर पर पौष्टिक भोजन प्राप्त होगा।

समय एवं श्रम की बचत होने से वे बेहतर ढंग से अपनी ड्यूटी कर सकेंगे। साथ ही इससे लगभग 120 जीविका दीदियों को रोजगार प्राप्त होगा ।
मुख्यमंत्री  कुमार ने पटना पुलिस लाइन के विस्तार के लिये फेज-2 में 266 करोड़ रूपये की प्रस्तावित योजनाओं के मॉडल का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से योजनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी ली। पुलिस महानिदेशक ने बताया कि फेज-2 के अन्तर्गत सार्जेंट मेजर आवास (खण्ड-1, 14 फ्लैट ), पुरूष सिपाही बैरक (तीन खण्ड, 700 बेड प्रति खण्ड), महिला सिपाही बैरक (एक खण्ड, 500 बेड प्रति खण्ड), यू0एस0 क्वार्टर ( 84 फ्लैट), एल०एस० क्वार्टर (28 फ्लैट ), सेवक क्वार्टर, विद्यालय भवन, सिवर लाइन, ट्यूब्यूलर फायरिंग रेंज एवं ऑडिटोरियम का निर्माण किया जायेगा । फेज-1 के अन्तर्गत प्रशासनिक भवन (आरक्षित कार्यालय), महिला पुलिस बैरक (दो खण्ड - 500 बेड प्रति खण्ड), पुरूष सिपाही बैरक (तीन खण्ड, 700 बेड प्रति खण्ड ) तथा केन्द्रीकृत रसोई एवं भोजनालय का निर्माण पूर्ण हो चुका है जिसका आज उद्घाटन किया गया है।

और पढ़ें एनडीए सांसदों की बैठक में पीएम मोदी ने भरा जोश, बोले-आप बस काम करें, ये मजदूर पीछे खड़ा है


इसके बाद मुख्यमंत्री कुमार ने केन्द्रीकृत रसोई - सह - भोजनालय (जी 4 ) के भवन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में मुख्यमंत्री ने प्रथम तल पर जाकर जीविका दीदी की रसोई को देखा और जीविका दीदियों से बातचीत की। गौरतलब है कि दीदी की रसोई की शुरूआत वर्ष 2018 में वैशाली जिले के सदर अस्पताल, हाजीपुर से हुई थी। बाद में राज्य सरकार के सहयोग से सभी सदर एवं अनुमंडल अस्पतालों, मेडिकल कॉलेज एवं अस्पतालों, कल्याण आवासीय विद्यालयों, वृद्धाश्रमों, प्रशासनिक कार्यालयों, बिहार पुलिस अकादमी, राजगीर सहित सभी पुलिस प्रशिक्षण केन्द्रों में कुल 334 'दीदी की रसोई' का संचालन किया जा रहा है।

और पढ़ें प्रधानमंत्री ने शिवराज पाटिल के निधन पर जताया शोक.. संसद पर हमले के शहीदों को दी गयी श्रद्धांजलि

जिला निबंधन कार्यालय पटना में 'दीदी की रसोई' के निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा इसका नामकरण 'जीविका दीदी की रसोई' करने का निर्देश दिया गया था। तब से इसे 'जीविका दीदी की रसोई' कहा जाता है। 'जीविका दीदी की रसोई' से लोगों को सस्ता पौष्टिक भोजन प्राप्त हो रहा है। साथ ही चार हजार से अधिक जीविका दीदियों को सीधे रोजगार मिल रहा है। इसके अतिरिक्त राशन, सब्जी, फल की आपूर्ति करनेवाले स्वयं सहायता समूहों की जीविका दीदियों को भी अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार प्राप्त हो रहा है। भविष्य में इनकी संख्या और अधिक बढ़ने की संभावना है।

और पढ़ें मीरजापुर : मुठभेड़ में गाेली लगने तस्कर घायल, दूसरा फरार

लेखक के बारे में

नवीनतम

 वोट चोरी के आरोपों को लेकर कांग्रेस की दिल्ली में ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ महारैली, चुनाव आयोग और सरकार पर लोकतंत्र कमजोर करने के लगाये आरोप

नई दिल्ली। कांग्रेस ने चुनाव प्रक्रिया में कथित गड़बड़ी, वोट चोरी और चुनाव आयोग की निष्पक्षता के सवाल पर ‘वोट...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
 वोट चोरी के आरोपों को लेकर कांग्रेस की दिल्ली में ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ महारैली, चुनाव आयोग और सरकार पर लोकतंत्र कमजोर करने के लगाये आरोप

शामली: पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह

शामली। रविवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के नवनिर्वाचित कार्यकारणी के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन...
शामली 
शामली: पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह

थुरा: कोर्ट परिसर में वकीलों के 100 से ज्यादा चैंबर बुलडोजर से ढहाए, वकील सोमवार को करेंगे बड़ा प्रदर्शन

मथुरा। शनिवार देर रात मथुरा के कोर्ट परिसर में बने वकीलों के चेंबरों पर बुलडोजर चलाए जाने से अधिवक्ताओं में...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मथुरा 
थुरा: कोर्ट परिसर में वकीलों के 100 से ज्यादा चैंबर बुलडोजर से ढहाए, वकील सोमवार को करेंगे बड़ा प्रदर्शन

पंकज चौधरी बने UP BJP के नए प्रदेश अध्यक्ष, बोले- 'मैं आपके लिए लडूंगा,बात सुनूंगा, समस्या का हल भी निकालूंगा"

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी को उत्तर प्रदेश में नया प्रदेश अध्यक्ष मिल गया है। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
पंकज चौधरी बने UP BJP के नए प्रदेश अध्यक्ष, बोले- 'मैं आपके लिए लडूंगा,बात सुनूंगा, समस्या का हल भी निकालूंगा"

देहरादून - परफ्यूम फैक्ट्री में लगी भीषण आग..अफरा-तफरी का माहौल..लगातार हो रहे धमाके

देहरादून। देहरादून से बड़ी खबर सामने आ रही है। सेलाकुई औद्योगिक क्षेत्र में परफ्यूम फैक्ट्री में भीषण आग लग गई।...
Breaking News  देश-प्रदेश  उत्तराखंड 
देहरादून - परफ्यूम फैक्ट्री में लगी भीषण आग..अफरा-तफरी का माहौल..लगातार हो रहे धमाके

उत्तर प्रदेश

थुरा: कोर्ट परिसर में वकीलों के 100 से ज्यादा चैंबर बुलडोजर से ढहाए, वकील सोमवार को करेंगे बड़ा प्रदर्शन

मथुरा। शनिवार देर रात मथुरा के कोर्ट परिसर में बने वकीलों के चेंबरों पर बुलडोजर चलाए जाने से अधिवक्ताओं में...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मथुरा 
थुरा: कोर्ट परिसर में वकीलों के 100 से ज्यादा चैंबर बुलडोजर से ढहाए, वकील सोमवार को करेंगे बड़ा प्रदर्शन

पंकज चौधरी बने UP BJP के नए प्रदेश अध्यक्ष, बोले- 'मैं आपके लिए लडूंगा,बात सुनूंगा, समस्या का हल भी निकालूंगा"

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी को उत्तर प्रदेश में नया प्रदेश अध्यक्ष मिल गया है। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
पंकज चौधरी बने UP BJP के नए प्रदेश अध्यक्ष, बोले- 'मैं आपके लिए लडूंगा,बात सुनूंगा, समस्या का हल भी निकालूंगा"

लखनऊ: एक्स गर्लफ्रेंड को गोली मारने वाला आकाश कश्यप था दरिंदा, सिगरेट से जलाता था

लखनऊ।उत्तर प्रदेश के लखनऊ में अपनी एक्स गर्लफ्रेंड के घर में घुसकर उसे गोली मारने वाले आरोपी आकाश कश्यप...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
लखनऊ: एक्स गर्लफ्रेंड को गोली मारने वाला आकाश कश्यप था दरिंदा, सिगरेट से जलाता था

राम मंदिर ट्रस्ट सुप्रीम कोर्ट से वापस मांगेगा सभी ऐतिहासिक दस्तावेज़, संग्रहालय में किए जाएँगे सुरक्षित

अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट एक महत्वपूर्ण कदम उठाने जा रहा है। ट्रस्ट अब सुप्रीम कोर्ट से उन सभी...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  अयोध्या 
राम मंदिर ट्रस्ट सुप्रीम कोर्ट से वापस मांगेगा सभी ऐतिहासिक दस्तावेज़, संग्रहालय में किए जाएँगे सुरक्षित

सर्वाधिक लोकप्रिय