रेलवे ने बदले तीन ट्रेनें का रास्ता: अब थावे- कप्तानगंज होकर चलेंगी स्पेशल और एक्सप्रेस ट्रेनें, जारी हुआ नया रूट चार्ट
Bihar News: पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल में चल रहे प्वाइंट और क्रॉसिंग परिवर्तन कार्य तथा देवरिया सदर स्टेशन पर निर्माणाधीन पैदल पुल के कारण रेलवे ने तीन प्रमुख ट्रेनों का मार्ग बदल दिया है। अब ये ट्रेनें अपने पुराने रास्ते की जगह गोरखपुर कैंट–कप्तानगंज–थावे–सिवान मार्ग से चलाई जाएँगी।
किन-किन ट्रेनों का रास्ता हुआ बदला, देखें पूरा शेड्यूल
रेल जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार के अनुसार नई दिल्ली–मानसी स्पेशल (04454), गोरखपुर–कोलकाता एक्सप्रेस (15048) और अमृतसर–जयनगर एक्सप्रेस (14674) को 6 से 16 दिसंबर के बीच निर्धारित मार्ग की बजाय कप्तानगंज–थावे होकर चलाया जाएगा।
ये भी पढ़ें मुख्यमंत्री यादव के प्रयासों से मप्र के किसानों को मिली बड़ी सौगात, केंद्र ने दी कई अहम मंजूरियांदरभंगा व बरौनी स्पेशल भी लेगी नया रास्ता
इसके अलावा दरभंगा–नई दिल्ली स्पेशल (02569) और बरौनी–नई दिल्ली स्पेशल (02563) भी इस अवधि में सिवान–थावे–गोरखपुर कैंट मार्ग से संचालित होंगी। वहीं मथुरा–छपरा एक्सप्रेस (15110) का मार्ग बदलकर कप्तानगंज–थावे–सिवान कर दिया गया है।
यात्रियों की सुविधा का ध्यान- दो स्टेशनों पर मिलेगा विशेष ठहराव
मार्ग परिवर्तन से प्रभावित यात्रियों को राहत देते हुए रेलवे ने सभी ट्रेनों के लिए कप्तानगंज और थावे जंक्शन पर दो मिनट का अस्थायी ठहराव भी जोड़ दिया है, ताकि यात्रियों को स्टेशन बदलने या चढ़ने-उतरने में किसी प्रकार की परेशानी न हो।
रेलवे की अपील- यात्रा से पहले अपडेटेड रूट अवश्य जांचें
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपने सफर से पहले रेल जानकारी, रूट और समय सारणी को अवश्य जांच लें। निर्माण कार्यों के चलते जारी ये बदलाव अस्थायी हैं, जिससे कुछ ट्रेनों का संचालन प्रभावित हो सकता है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
शामली के वरिष्ठ पत्रकार श्री दीपक शर्मा वर्ष 2022 से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक निष्ठावान और कर्मठ स्तंभ के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आपने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2007 में की थी और 'सत्यभाष', 'दैनिक प्रभात', 'क्राइम न्यूज़ और नेटवर्क 10' जैसे संस्थानों में कार्य करते हुए ज़मीनी रिपोर्टिंग के गहरे अनुभव हासिल किए।
पिछले 4 वर्षों से रॉयल बुलेटिन के साथ जुड़े दीपक शर्मा वर्तमान में जिला प्रभारी (शामली) का दायित्व संभाल रहे हैं। जिले की राजनीतिक नब्ज और सामाजिक मुद्दों पर उनकी पकड़ बेजोड़ है। शामली जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 8273275027 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां