हरियाणा सरकार खत्म कर रही राज्य में खाली पद, भूपेन्द्र हुड्डा ने की निंदा, बोले- राज्य की पहचान मिटा रहे है

On

चंडीगढ़,। पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने हरियाणा सरकार के सरकारी विभागों में रिक्त पदों को समाप्त करने के निर्णय की कड़े शब्दों में निंदा की है। हुड्डा ने गुरुवार को जारी एक बयान में कहा कि एचपीएससी की भर्तियों में खेल कोटा खत्म करके भाजपा-जजपा ने अपना खेल व खिलाड़ी विरोधी […]

चंडीगढ़,। पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने हरियाणा सरकार के सरकारी विभागों में रिक्त पदों को समाप्त करने के निर्णय की कड़े शब्दों में निंदा की है। हुड्डा ने गुरुवार को जारी एक बयान में कहा कि एचपीएससी की भर्तियों में खेल कोटा खत्म करके भाजपा-जजपा ने अपना खेल व खिलाड़ी विरोधी चेहरा उजागर कर दिया है।

अब तक खिलाडिय़ों को एचपीएससी की भर्तियों में कोटा मिलता आया है, लेकिन एचपीएससी ने निकाली गई 95 पदों की नई भर्ती में इस कोटे को समाप्त कर दिया गया। हुड्डा ने कहा कि किसान, जवान और पहलवान यानी खिलाड़ी हरियाणा की पहचान हैं। हरियाणा के खिलाडिय़ों ने देश ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में अपने प्रदेश का नाम रोशन किया है।

हरियाणा के फतेहाबाद में भीषण सड़क हादसा: किशोर की दर्दनाक मौत, एक ही परिवार के 12 घायल ये भी पढ़ें  हरियाणा के फतेहाबाद में भीषण सड़क हादसा: किशोर की दर्दनाक मौत, एक ही परिवार के 12 घायल

उनके सम्मान और प्रतिष्ठा को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस कार्यकाल के दौरान पदक लाओ,पद पाओ नीति बनाई गई थी। साथ ही खिलाडिय़ों को सभी नौकरियों में तीन प्रतिशत कोटा दिया गया था। लेकिन बीजेपी जेजेपी सरकार ने इस कोटे को खत्म कर दिया है।

अब अलग-अलग महकमों में दो साल से खाली पड़े पदों को खत्म करने वाले सरकार के फैसले का भी विरोध किया है। उनका कहना है कि हरियाणा के युवा पहले से ही देश में सबसे ज्यादा बेरोजगारी झेल रहे हैं। सरकारी विभागों में 1.82 लाख पद खाली पड़े हैं। लेकिन भर्ती करने की बजाए बीजेपी-जेजेपी सरकार पदों को ही खत्म करके युवाओं पर सितम ढहा रही है।

आपको बता दे कि हरियाणा सरकार ने विभिन्न विभागों में दो साल से खाली पड़े पदों को समाप्त करने का फैसला किया है। इस संबंध में वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव की तरफ से निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं। सरकार के इस फैसले से कर्मचारी संगठनों में रोष फैल गया है। रिक्त पदों को एक अप्रैल से समाप्त मान लिया जाएगा। सरकार के इस फैसले से विभिन्न विभागों में 13 हजार 462 पद रिक्त समाप्त मान लिए जाएंगे।

हरियाणा में पिछले लंबे समय से सरकारी विभागों में भर्तियों को लेकर विवाद चल रहा है। जिस अनुपात में कर्मचारी सेवानिवृत्त हो रहे हैं और प्रदेश की आबादी बढऩे के लिहाज से सरकारी दफ्तरों में कामकाज बढ़ रहा है उस अनुपात में नई भर्तियां नहीं हो रही हैं। सरकार शिक्षा विभाग में सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दोबारा नियुक्ति देकर काम चलाया जा रहा है। दूसरी तरफ अन्य विभागों में कौशल विकास निगम के माध्यम से भर्तियां की जा रही हैं। सरकार के इस निर्णय पर विपक्ष तथा कर्मचारी संगठन सरकार कोस रहे हैं।

सरकार ने हाल ही में रेशनेलाइजेशन आयोग का भी गठन किया गया है। इससे पहले सरकारी विभागों में कर्मचारियों की मांग, उपलब्धता के आधार पर रेशनेलाइजेशन किया गया था। जिसके बाद जो पद अतिरिक्त बचे हैं उन्हें अब समाप्त किया जा रहा है। इनमें ज्यादातर पद ऐसे हैं, जो पिछले दो साल खाली हैं।

वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव ने एक आदेश में कहा है कि सभी पद, चाहे नव-सृजित हों या पुराने, जो पिछले दो वर्षों से अधूरे या खाली पड़े हैं, को समाप्त माना जा सकता है। उन्होंने कहा है कि इस बारे में संबंधित विभाग ने एक महीने के भीतर औपचारिक समाप्ति आदेश जारी किया जाएगा, आदेश में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि किसी भी स्थिति में पद के पुनरुद्धार पर विचार नहीं किया जाएगा।

आदेश में कहा गया है कि यदि विभाग को इन पदों की आवश्यकता है, तो पूर्ण कार्यात्मक औचित्य वाली निर्धारित प्रक्रिया का पालन करने के बाद नए पदों के सृजन के लिए नए प्रस्ताव वित्त विभाग को भेजे जा सकते हैं। वित्त विभाग ने अपने आदेशों में यह भी साफ कर दिया है कि जिन पदों के लिए मांग पत्र हरियाणा लोक सेवा आयोग और हरियाणा राज्य अधीनस्थ आयोग को पहले ही भेज दिया गया है और जिनके लिए विज्ञापन जारी किए जा चुके हैं, उन्हें इस आदेश से छूट दी जाएगी। इस बीच सभी प्रमोशनल मामले भी इस आदेश के दायरे से बाहर होंगे।

Views: 5

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

लेखक के बारे में

अनिल रॉयल | Founder and Editor-in-Chief Picture

रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।

पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।

वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

नवीनतम

मुरादाबाद में भाजपा मेयर विनोद अग्रवाल की जमीन पर चला 'योगी का बुलडोजर', हाईवे किनारे बनी बाउंड्री ध्वस्त

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में 'जीरो टॉलरेंस' का डंडा अब रसूखदारों पर भी चलने लगा है। मुरादाबाद में...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में भाजपा मेयर विनोद अग्रवाल की जमीन पर चला 'योगी का बुलडोजर', हाईवे किनारे बनी बाउंड्री ध्वस्त

कैराना का 'किंग' कौन ? इकरा हसन का 'जोश' या प्रदीप चौधरी का 'अनुभव'?

शामली। कैराना लोकसभा सीट की सियासत एक बार फिर 'रॉयल बुलेटिन' के डिजिटल मंच पर गरमाने वाली है। 2024 के...
Breaking News  मुख्य समाचार  शामली 
कैराना का 'किंग' कौन ? इकरा हसन का 'जोश' या प्रदीप चौधरी का 'अनुभव'?

मुजफ्फरनगर: अपराजिता आर्यन होंगी जानसठ की नई उप जिलाधिकारी

मुजफ्फरनगर (जानसठ)। तहसील जानसठ में लंबित मुकदमों के निस्तारण और न्यायिक कार्यों में तेजी लाने के लिए जिलाधिकारी उमेश मिश्रा...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: अपराजिता आर्यन होंगी जानसठ की नई उप जिलाधिकारी

रॉयल बुलेटिन एक्सक्लूसिव सर्वे: मुजफ्फरनगर की जनता की अदालत में 'फेल' हुए मंत्री जी ! 72 % लोग विकास से असंतुष्ट

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश की राजनीति में 'अपनों' के बीच घिरे रहने वाले राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल के 15 साल...
Breaking News  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर 
रॉयल बुलेटिन एक्सक्लूसिव सर्वे: मुजफ्फरनगर की जनता की अदालत में 'फेल' हुए मंत्री जी ! 72 % लोग विकास से असंतुष्ट

आगरा में कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया गैस रिसाव से हड़कंप; पूरा गांव खाली कराया गया, 27 लोग अस्पताल में भर्ती

आगरा। ताजनगरी के पिनाहट क्षेत्र के कुकथरी गांव में गुरुवार रात उस समय मौत का साया मंडराने लगा, जब 'समाधिया...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  आगरा 
आगरा में कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया गैस रिसाव से हड़कंप; पूरा गांव खाली कराया गया, 27 लोग अस्पताल में भर्ती

उत्तर प्रदेश

मुरादाबाद में भाजपा मेयर विनोद अग्रवाल की जमीन पर चला 'योगी का बुलडोजर', हाईवे किनारे बनी बाउंड्री ध्वस्त

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में 'जीरो टॉलरेंस' का डंडा अब रसूखदारों पर भी चलने लगा है। मुरादाबाद में...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में भाजपा मेयर विनोद अग्रवाल की जमीन पर चला 'योगी का बुलडोजर', हाईवे किनारे बनी बाउंड्री ध्वस्त

आगरा में कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया गैस रिसाव से हड़कंप; पूरा गांव खाली कराया गया, 27 लोग अस्पताल में भर्ती

आगरा। ताजनगरी के पिनाहट क्षेत्र के कुकथरी गांव में गुरुवार रात उस समय मौत का साया मंडराने लगा, जब 'समाधिया...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  आगरा 
आगरा में कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया गैस रिसाव से हड़कंप; पूरा गांव खाली कराया गया, 27 लोग अस्पताल में भर्ती

यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में शामिल होंगे 15.75 लाख से अधिक अभ्यर्थी 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा उप निरीक्षक नागरिक पुलिस और समकक्ष पदों की भर्ती के...
उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में शामिल होंगे 15.75 लाख से अधिक अभ्यर्थी 

मुरादाबाद में नगर निगम का चला'हंटर': टैक्स बकायादार दुकानों-प्रतिष्ठानों पर जड़े ताले, मचा हड़कंप

मुरादाबाद। नगर निगम ने शहर में लंबे समय से टैक्स का भुगतान न करने वाले बकायेदारों के खिलाफ आर-पार...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में नगर निगम का चला'हंटर': टैक्स बकायादार दुकानों-प्रतिष्ठानों पर जड़े ताले, मचा हड़कंप

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव