पिकनिक पर जा रही स्कूली बस अनियंत्रित होकर नदी में गिरी, कई छात्र घायल

On
अर्चना सिंह Picture



विदिशा। मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में रविवार को बड़ा हादसा टल गया। यहां शमशाबाद विधानसभा के नटेरन थाना अंतर्गत ग्राम जोहद के पास एक स्कूल की बस अनियंत्रित होकर सगड़ नदी के 12 फीट ऊंचे पुल से नीचे गिर गई। बस में 49 स्कूली बच्चे सवार थे, जिनमें से करीब 28 बच्चे घायल हो गए। बस बच्चों को शैक्षणिक भ्रमण के लिए सांची ले जा रही थी। बस में चालक के अलावा स्कूल के चार स्टाफ सदस्य भी मौजूद थे। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया।

जानकारी के मुताबिक, हायर सेकेंडरी स्कूल बहादुरपुर के छात्राें और स्टाफ को बस से सांची ट्रिप पर ले जाया जा रहा था। बच्चों की बस सुबह 8 बजे सांची के लिए निकली थी। हादसा बहादुरपुर से करीब 80 किलोमीटर दूर नटेरन थाना क्षेत्र में सुबह साढ़े 10 बजे हुआ। ज़ोहद के पास नदी का पुल संकरा है। जैसे ही बस सगड़ नदी के पास पहुंची, तभी सामने से आ रहे एक वाहन को रास्ता देने के दौरान ड्राइवर ने बस को किनारे किया। इसी दौरान बस बेकाबू होकर सीधे नदी में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत बच्चों और स्टाफ को बाहर निकालने में मदद की। हादसे में 28 बच्चे घायल हुए हैं। सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी और नटेरन थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। घायल बच्चों में से कुछ को सरकारी अस्पताल गंजबासौदा में भर्ती कराया गया है। गंभीर रूप से घायल कुछ बच्चों को जिला अस्पताल विदिशा रेफर किया गया है। अभी तक किसी जनहानि की सूचना नहीं है। राहत की बात यह रही कि जिस जगह बस गिरी, वहां नदी में पानी नहीं था। हादसे की जानकारी लगते ही क्षेत्रीय विधायक हरि सिंह रघुवंशी अस्पताल पहुंचे हैं। उन्होंने बच्चों का हाल-चाल जानकर जरूरी उपचार करने की निर्देश दिए। मिली जानकारी मुताबिक, बस ओवरलोड थी, क्योंकि 35 सीटर बस में 47 बच्चे 5 टीचर और 1 ड्राइवर सवार था।

स्कूल बस में मौजूद रहे शिक्षक अशोक ठाकुर ने बताया कि सुबह करीब 8:30 बजे बच्चों के साथ हम तीन शिक्षक स्कूल से रवाना हुए थे। हमारे साथ एक प्यून भी था। स्कूल से करीब 80 किलोमीटर दूर जोहद पुल पर जैसे ही बस पहुंची, सामने से एक और बस आ गई। हमारी बस के ड्राइवर ने साइड देने की कोशिश की। इसी दौरान बस सूखी नदी में गिर गई। मैंने ड्राइवर महाराज सिंह को आवाज दी। लेकिन तब तक ड्राइवर बस से निकलकर भाग गया। हम तीनों शिक्षकों और चपरासी ने बच्चों को बस की खिड़की से निकालना शुरू किया। मैं सबसे पहले बस से बाहर आया और बच्चों को सूखी नदी में ही बैठाना शुरू कर दिया। तब तक पुल से गुजर रहे लोग हमारी मदद को आ गए। उन्होंने पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी। करीब 15-20 मिनट बाद प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस पहुंच गई। मैं पुलिस के साथ एक बार फिर से बस के अंदर ये देखने गया कि कोई बच्चा अंदर तो नहीं रह गया है। सभी बच्चे खतरे से बाहर हैं। फिलहाल रेस्क्यू और बचाव कार्य जारी है।

डॉक्टरों के अनुसार सभी घायलों की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने मौके का मुआयना कर लिया है और बस हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। राहत और बचाव कार्य देर तक चलता रहा। प्रारंभिक जांच में पता चला कि बस का बीमा, फिटनेस प्रमाण पत्र और टूर/परिवहन परमिट मौजूद नहीं था। इसके अलावा बस का चालक नशे की हालत में तेज रफ्तार से बस चला रहा था। हादसे के तुरंत बाद चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस और प्रशासन पूरे मामले की गहन जांच में जुटे हैं। अधिकारी बता रहे हैं कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और फरार बस चालक की तलाश भी तेज कर दी गई है।

लेखक के बारे में

नवीनतम

गुरुग्राम: शादी समाराेह में पहुंचे बॉलीवुड सिंगर सलमान अली के स्टेज शो में मची भगदड़

-नूंह के गांव में शादी सामारोह में किया गया था स्टेज शोनूंह। बॉलीवुड सिंगर सलमान अली के जिला के...
Breaking News  दिल्ली NCR  गुरुग्राम 
 गुरुग्राम: शादी समाराेह में पहुंचे बॉलीवुड सिंगर सलमान अली के स्टेज शो में मची भगदड़

भारत के समुद्री बेड़े में शामिल हुआ स्वदेशी गोताखोर जहाज ‘डीएससी ए-20’..नौसेना की सहायता क्षमताओं में आएगी तेजी 

नई दिल्ली। ​भारतीय नौसेना ने कोच्चि के नौसेना बेस में मंगलवार को स्वदेशी गोताखोर जहाज ‘डीएससी ए-20’ अपने समुद्री बेड़े...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
भारत के समुद्री बेड़े में शामिल हुआ स्वदेशी गोताखोर जहाज ‘डीएससी ए-20’..नौसेना की सहायता क्षमताओं में आएगी तेजी 

चंपारण : डीआईजी के नाम से फेसबुक आईडी बनाकर करता था ठगी..आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार

   बेतिया। बिहार में चंपारण रेंज के पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) हर किशोर राय के नाम और फोटो का उपयोग करके...
Breaking News  बिहार 
 चंपारण : डीआईजी के नाम से फेसबुक आईडी बनाकर करता था ठगी..आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार

कांग्रेस जीत जाये तो सिकंदर और हार जाये तो अंपायर खराब..ये तरीका ठीक नहींः नड्डा

नई दिल्ली। राज्य सभा में चुनाव सुधारों पर जवाब देते हुए सदन के नेता जेपी नड्डा ने कहा कि ‘कांग्रेस...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
कांग्रेस जीत जाये तो सिकंदर और हार जाये तो अंपायर खराब..ये तरीका ठीक नहींः नड्डा

पीएम सूर्य घर योजना से 7.7 लाख से अधिक घरों को राहत, बिजली बिल हुआ शून्य

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना देश में घरों की बिजली व्यवस्था में बड़ा बदलाव ला रही है।...
Breaking News  राष्ट्रीय 
पीएम सूर्य घर योजना से 7.7 लाख से अधिक घरों को राहत, बिजली बिल हुआ शून्य

उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी ने एक ट्रीलियन डॉलर अर्थव्यवस्था को लेकर किया मंथन..विकास परियोजनाओं को तेज गति से पूर्ण करने के दिए निर्देश

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को यहां 20 विभागों की समीक्षा की। उत्तर प्रदेश की 1 ट्रीलियन डॉलर अर्थव्यवस्था...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
मुख्यमंत्री योगी ने एक ट्रीलियन डॉलर अर्थव्यवस्था को लेकर किया मंथन..विकास परियोजनाओं को तेज गति से पूर्ण करने के दिए निर्देश

लिंटर डालते समय हाई टेंशन लाइन छू गई सरिया , करंट से मकान मालिक की मौत

फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश के जनपद फर्रुखाबाद के फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार को निर्माणधीन मकान में जीने का लिंटर डालते...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  आगरा 
लिंटर डालते समय हाई टेंशन लाइन छू गई सरिया , करंट से मकान मालिक की मौत

मेरठ: चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में पद्मश्री मालिनी अवस्थी की “चन्दन का किवाड़” पर साहित्यिक संवाद

मेरठ। आज चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ की साहित्यिक–सांस्कृतिक परिषद द्वारा पद्मश्री सम्मानित लोकगायिका एवं लेखिका मालिनी अवस्थी की चर्चित...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में पद्मश्री मालिनी अवस्थी की “चन्दन का किवाड़” पर साहित्यिक संवाद

मथुरा यमुना एक्सप्रेस-वे हादसा: 8 बसें और 3 कारें आपस में टकराईं, 13लोग जिंदा जले, 66 घायल

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा यमुना एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार तड़के घने कोहरे के कारण भीषण सड़क हादसा हुआ। माइलस्टोन 127...
उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  मथुरा 
मथुरा यमुना एक्सप्रेस-वे हादसा: 8 बसें और 3 कारें आपस में टकराईं, 13लोग जिंदा जले, 66 घायल