मध्य प्रदेश में नक्सलवाद की कमर टूटी, उज्जैन में बनेगी हरिद्वार जैसी धार्मिक नगरी: सीएम मोहन यादव

On

 भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपनी सरकार का 2 साल का रिपोर्ट कार्ड पेश किया। साथ ही उन्होंने आगामी समय की कार्य योजना की भी चर्चा की।

उन्होंने कहा कि राज्य में नक्सलवाद की कमर टूट गई है और वर्ष 2028 में होने वाले सिंहस्थ के मद्देनजर उज्जैन में हरिद्वार जैसी धार्मिक नगरी और संतों के लिए आश्रम बनाए जाएंगे। राजधानी में सीएम मोहन यादव ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल सहित अपने मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ राज्य सरकार का रिपोर्ट कार्ड पेश किया। उन्होंने राज्य की कानून व्यवस्था की चर्चा करते हुए कहा कि यह बड़ी समस्या थी और बालाघाट में नक्सलवाद एक बड़ी चुनौती थी।

और पढ़ें सरदार पटेल को 28 वोट मिले, लेकिन दो वोट पाकर नेहरू प्रधानमंत्री बन गए: अमित शाह

देश के गृहमंत्री अमित शाह ने मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य तय किया है। राज्य के पुलिस अधिकारियों ने बालाघाट में नक्सलवाद को खत्म कर दिया है। बालाघाट के अलावा मंडला और डिंडोरी में नक्सलवाद पर बड़ी उपलब्धि मिली है, क्योंकि इसके लिए राज्य के पुलिस जवानों से लेकर आम लोगों ने भी बड़ी कीमत चुकाई है। दरअसल, राज्य में पुलिस बल को नक्सलवाद की कमर तोड़ने में बड़ी सफलता हासिल हुई है। जहां एक साथ 10 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया था, वहीं गुरुवार को भी पुलिस को बड़ी सफलता मिली। राज्य की धार्मिक नगरी उज्जैन में वर्ष 2028 में सिंहस्थ होने वाला है। राज्य सरकार यहां आने वाले श्रद्धालुओं से लेकर संतों तक के लिए बेहतर व्यवस्थाएं करने में जुटी है।

और पढ़ें महाराष्ट्र कांग्रेस को झटका, विधानसभा स्पीकर ने राज्य चुनाव आयोग के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव को किया खारिज

मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि उज्जैन में हरिद्वार की तरह धार्मिक नगरी बनाई जाएगी और साधु-संतों के लिए स्थाई आश्रम बनाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि 13 अखाड़ों के महामंडलेश्वर साधु संतों को आवश्यक जमीन भी उपलब्ध कराई जाएगी। वहीं, साधु संत शिप्रा नदी में स्नान कर सकें, इसके लिए भी विशेष योजना बनाई गई है। उन्होंने राज्य में चल रही नदी जोड़ो योजना की चर्चा करते हुए कहा कि राज्य में लगातार सिंचाई का रकबा बढ़ रहा है और नदी जोड़ो योजना अमल में आ रही है। एक तरफ राज्य में जहां केन-बेतवा लिंक योजना में काम चल रहा है, वहीं चंबल, पार्वती और काली सिंध को भी जोड़ा जा रहा है। 

और पढ़ें मुजफ्फरनगर में वहलना बाईपास पर बनेगा फ्लाईओवर, परतापुर से रामपुर तिराहा तक हाईवे भी होगा सिक्स लेन

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

नवीनतम

धुरंधर' ने जीता अल्लू अर्जुन का दिल, अभिनेता ने की प्रशंसा

बॉलीवुड की ताज़ा ब्लॉकबस्टर 'धुरंधर' इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर कहर बरपा रही है। दर्शक हो या इंडस्ट्री के बड़े...
मनोरंजन 
धुरंधर' ने जीता अल्लू अर्जुन का दिल, अभिनेता ने की प्रशंसा

कब आएगी पीएम किसान निधि की 22वीं किस्त नए साल में बड़ी खुशखबरी की उम्मीद किसान भाई अभी कर लें ये जरूरी काम

आज हम आपके लिए पीएम किसान सम्मान निधि योजना से जुड़ी एक बहुत ही महत्वपूर्ण जानकारी लेकर आए हैं. पूरे...
कृषि 
कब आएगी पीएम किसान निधि की 22वीं किस्त नए साल में बड़ी खुशखबरी की उम्मीद किसान भाई अभी कर लें ये जरूरी काम

मध्‍य प्रदेश : पुलिस ने किया खुलासा, पिता ने ही करवाई थी भाजपा मंडल उपाध्यक्ष की हत्‍या

मंदसौर। मध्‍य प्रदेश के मंदसौर पुलिस ने भाजपा नेता के अंधे कत्ल का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार करने में...
Breaking News  देश-प्रदेश  मध्य प्रदेश 
 मध्‍य प्रदेश : पुलिस ने किया खुलासा, पिता ने ही करवाई थी भाजपा मंडल उपाध्यक्ष की हत्‍या

राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि मामले में आज सुनवाई टली, अगली सुनवाई 23 दिसंबर को

सुलतानपुर। उत्तर प्रदेश के जिला सुलतानपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ बयानबाजी को लेकर...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि मामले में आज सुनवाई टली, अगली सुनवाई 23 दिसंबर को

बिहार: सारण पुलिस की बड़ी कार्रवाई.. 24 घंटे में 37 अभियुक्त गिरफ्तार

सारण। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर असामाजिक तत्वों और अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए गए एक विशेष अभियान...
Breaking News  देश-प्रदेश  बिहार 
बिहार: सारण पुलिस की बड़ी कार्रवाई.. 24 घंटे में 37 अभियुक्त गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश

Kanpur: परीक्षा केंद्र बदलने पर हंगामा: केआईटी कानपुर में भड़का छात्रों का गुस्सा

कानपुर। महाराजपुर थाना क्षेत्र स्थित कानपुर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (केआईटी) में परीक्षा केंद्र बदलने के निर्णय के खिलाफ छात्रों का...
उत्तर प्रदेश  कानपुर 
Kanpur: परीक्षा केंद्र बदलने पर हंगामा: केआईटी कानपुर में भड़का छात्रों का गुस्सा

यूपी डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर : मुख्यमंत्री योगी का विजन हो रहा साकार

-योजना के माध्यम से 35 हजार करोड़ का निवेश और 52 हजार नौकरियों का हुआ रास्ता साफ-अब तक 62 कंपनियों...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय  लखनऊ 
यूपी डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर : मुख्यमंत्री योगी का विजन हो रहा साकार

अमरोहा में बांग्लादेशी महिला पुलिस हिरासत में

   अमरोहा । उत्तर प्रदेश के अमरोहा में अवैध रूप से रह रही बांग्लादेश की महिला को पुलिस ने हिरासत में...
Breaking News  उत्तर प्रदेश 
अमरोहा में बांग्लादेशी महिला पुलिस हिरासत में

यूपी में वन विभाग द्वारा चिह्नित 52 वेटलैंड्स पर पर्यटन सुविधाओं के विकास पर बनी सहमति

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में इको-टूरिज्म को नई दिशा देने के उद्देश्य से पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह तथा...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
यूपी में वन विभाग द्वारा चिह्नित 52 वेटलैंड्स पर पर्यटन सुविधाओं के विकास पर बनी सहमति