सुपरस्टार रजनीकांत 75 वर्ष के हुए, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, नेताओं ने दी शुभकामनाएं

On
अर्चना सिंह Picture

 

चेन्नई। तमिल फिल्म सुपरस्टार रजनीकांत शुक्रवार को 75 वर्ष के हो गए। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन और विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने उन्हें बधाई दी। रजनी के जन्मदिन का जश्न सामान्य तरीके से मनाया गया। भारतीय सिनेमा के सबसे लोकप्रिय सितारे के लिए हालांकि यह जश्न का दोहरा मौका है, क्योंकि यह साल भारतीय सिनेमा में उनके सफर का 50वां वर्ष भी है।


अपने संदेश में, मोदी ने एक्स पर लिखा, "थिरु रजनीकांत जी को उनके 75वें जन्मदिन के विशेष अवसर पर शुभकामनाएं। उनके प्रदर्शन ने पीढ़ियों को मंत्रमुग्ध किया है और जबरदस्त प्रशंसा हासिल की है।" उन्होंने कहा, "उनका कार्य विभिन्न भूमिकाओं और जॉनर में फैला हुआ है, जो लगातार मानदंड स्थापित करता रहा है। यह वर्ष विशेष है, क्योंकि उन्होंने फिल्म जगत में 50 वर्ष पूरे किए हैं।"
वहीं तमिलनाडु के मुख्यमंत्री स्टालिन ने अपने "सबसे अच्छे दोस्त" की सराहना करते हुए कहा कि जब भी वे मंच पर होते हैं, उनकी आवाज दर्शकों का मन मोह लेती है। साफ दिल के अभिनेता को जन्मदिन की दिली मुबारकबाद, जिन्होंने अपने पांच दशकों के करियर में दर्शकों के दिल जीत लिया।

और पढ़ें प्रह्लाद जोशी का राहुल गांधी पर तंज, 'जीत पर खुद का क्रेडिट, हार पर ईवीएम-ईसी को ठहराते हैं दोषी'


इस मौके पर पार्टी की सीमाओं से परे कई राजनीतिक नेताओं और फिल्म उद्योग के लोगों ने उन्हें बधाइयां दी।अपने पांच दशक के शानदार सफर में रजनीकांत कई पुरस्कारों से सम्मानित हो चुके हैं। कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों के जरिये रजनीकांत ने रुपहले पर्दे पर दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया है। हाल ही में उन्हें गोवा में आयोजित भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव आईएफएफआई) में भारतीय सिनेमा में योगदान के लिए लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

और पढ़ें शहीद दिवस पर पीएम मोदी ने असम आंदोलन के वीरों को दी श्रद्धांजलि, सीएम हिमंता ने भी किया नमन


वहीं रजनी के प्रशंसकों ने उनकी 1999 की सुपरहिट फिल्म "पड़यप्पा" देखकर जश्न मनाया, जिसे थिएटरों में दोबारा रिलीज किया गया है।
रजनीकांत की कई फिल्मों ने छोटे और बड़े दोनों पर्दों पर दर्शकों का मनोरंजन किया है, मगर उनकी फिल्म "पड़यप्पा" इसलिए खास है, क्योंकि यह किसी भी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध नहीं है। अभिनेता, जो इस फिल्म के कहानीकार और निर्माता भी हैं, ने इसे किसी भी प्लेटफॉर्म से दूर रखा है।

और पढ़ें मुजफ्फरनगर में वहलना बाईपास पर बनेगा फ्लाईओवर, परतापुर से रामपुर तिराहा तक हाईवे भी होगा सिक्स लेन


एक साक्षात्कार में उन्होंने कहा कि कई अनुरोधों के बावजूद किसी भी टेलीकास्ट को इस फिल्म का अधिकार नहीं दिया, क्योंकि वे चाहते है कि लोग इसे केवल थिएटर में देखें। जन्मदिन से पहले जारी किए गए एक वीडियो में रजनी ने कहा था, "मेरे 50 वर्षों के सिनेमाई सफर पर यह फिल्म मेरे प्रशंसकों के लिए जश्न की तरह होना चाहिए।"

लेखक के बारे में

नवीनतम

डॉ. अंबेडकर की सभी प्रतिमाओं की सुरक्षा अब सरकार की जिम्मेदारी, CM योगी का ऐतिहासिक फैसला

लखनऊ। डॉ. भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर उत्तर प्रदेश सरकार ने ऐतिहासिक कदम उठाते हुए घोषणा की है कि...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुज़फ़्फ़रनगर  लखनऊ 
डॉ. अंबेडकर की सभी प्रतिमाओं की सुरक्षा अब सरकार की जिम्मेदारी, CM योगी का ऐतिहासिक फैसला

इलाहाबाद: उच्च न्यायालय ने ’नबी पैगम्बर’ के खिलाफ फेसबुक पोस्ट मामले को रद्द करने से किया इनकार

--कोर्ट ने कहा, फेसबुक पोस्ट का स्पष्ट दुर्भाग्यपूर्ण इरादा थाप्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने मुस्लिम समुदाय के “नबी पैगम्बर“...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय  लखनऊ 
इलाहाबाद: उच्च न्यायालय ने ’नबी पैगम्बर’ के खिलाफ फेसबुक पोस्ट मामले को रद्द करने से किया इनकार

सहारनपुर: चोरी की वारदातों का पर्दाफाश, पांच शातिर आरोपियों गिरफ्तार

सहारनपुर। थाना बडगाँव पुलिस ने चोरी की घटनाओं का खुलासा कर पांच शातिर आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: चोरी की वारदातों का पर्दाफाश, पांच शातिर आरोपियों गिरफ्तार

नोएडा जोन में 11 चौकी प्रभारियों का तबादला, पांच चौकी प्रभारी लाइन हाजिर

नोएडा। पुलिस उपायुक्त नोएडा जोन ने कानून व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के उद्देश्य से 11 चौकी प्रभारियों का तबादला किया...
Breaking News  दिल्ली NCR  नोएडा 
नोएडा जोन में 11 चौकी प्रभारियों का तबादला, पांच चौकी प्रभारी लाइन हाजिर

राज्य सभा में रील संस्कृति पर राज्य सभा में उठे सवाल, अश्लील रील बनाने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग

   नई दिल्ली। राज्य सभा में शून्य काल के दौरान शुक्रवार को राजस्थान से राज्यसभा सदस्य मदन राठौर ने रील कल्चर...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
राज्य सभा में रील संस्कृति पर राज्य सभा में उठे सवाल, अश्लील रील बनाने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग

उत्तर प्रदेश

डॉ. अंबेडकर की सभी प्रतिमाओं की सुरक्षा अब सरकार की जिम्मेदारी, CM योगी का ऐतिहासिक फैसला

लखनऊ। डॉ. भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर उत्तर प्रदेश सरकार ने ऐतिहासिक कदम उठाते हुए घोषणा की है कि...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुज़फ़्फ़रनगर  लखनऊ 
डॉ. अंबेडकर की सभी प्रतिमाओं की सुरक्षा अब सरकार की जिम्मेदारी, CM योगी का ऐतिहासिक फैसला

इलाहाबाद: उच्च न्यायालय ने ’नबी पैगम्बर’ के खिलाफ फेसबुक पोस्ट मामले को रद्द करने से किया इनकार

--कोर्ट ने कहा, फेसबुक पोस्ट का स्पष्ट दुर्भाग्यपूर्ण इरादा थाप्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने मुस्लिम समुदाय के “नबी पैगम्बर“...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय  लखनऊ 
इलाहाबाद: उच्च न्यायालय ने ’नबी पैगम्बर’ के खिलाफ फेसबुक पोस्ट मामले को रद्द करने से किया इनकार

सहारनपुर: चोरी की वारदातों का पर्दाफाश, पांच शातिर आरोपियों गिरफ्तार

सहारनपुर। थाना बडगाँव पुलिस ने चोरी की घटनाओं का खुलासा कर पांच शातिर आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: चोरी की वारदातों का पर्दाफाश, पांच शातिर आरोपियों गिरफ्तार

Kanpur: परीक्षा केंद्र बदलने पर हंगामा: केआईटी कानपुर में भड़का छात्रों का गुस्सा

कानपुर। महाराजपुर थाना क्षेत्र स्थित कानपुर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (केआईटी) में परीक्षा केंद्र बदलने के निर्णय के खिलाफ छात्रों का...
उत्तर प्रदेश  कानपुर 
Kanpur: परीक्षा केंद्र बदलने पर हंगामा: केआईटी कानपुर में भड़का छात्रों का गुस्सा