Kanpur: परीक्षा केंद्र बदलने पर हंगामा: केआईटी कानपुर में भड़का छात्रों का गुस्सा

On

कानपुर। महाराजपुर थाना क्षेत्र स्थित कानपुर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (केआईटी) में परीक्षा केंद्र बदलने के निर्णय के खिलाफ छात्रों का विरोध शुक्रवार को भी जारी रहा। एमबीए, बीटेक और बीसीए के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने कॉलेज परिसर में जमकर नारेबाजी की और कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन किया।

छात्रों ने बताया कि उन्हें अचानक सूचना दी गई कि सेमेस्टर की परीक्षाएं अब विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित की जाएंगी। छात्रों का कहना है कि यह निर्णय अनैतिक और अचानक लिया गया है, और दूर-दराज के इलाकों से आने वाले छात्रों के लिए नई जगह पर परीक्षा देना मुश्किल होगा।

और पढ़ें मेरठ: पेशेवर जमानतदारों के सत्यापन अभियान पर पुलिस ने की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक

छात्रों ने आरोप लगाया कि कॉलेज प्रशासन उनकी आवाज दबाने के लिए निलंबन की धमकी दे रहा है और कुछ मामलों में परिजनों से संपर्क किया गया। स्थिति बिगड़ते देख महाराजपुर थाना प्रभारी राजेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और छात्रों को शांत कराने की कोशिश की। हालांकि छात्र अपनी मांगों पर अड़े रहे और चेतावनी दी कि परीक्षा केंद्र वापस कॉलेज में नहीं होने तक आंदोलन जारी रहेगा।

और पढ़ें उत्तर प्रदेश विधानमंडल का शीतकालीन सत्र 19 दिसंबर से,अनुपूरक बजट के साथ कई विधेयक पेश करने की तैयारी

कालेज के डायरेक्टर बृजेश वात्सनेय ने स्पष्ट किया कि जून 2024 में विश्वविद्यालय द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार ही परीक्षा केंद्र तय किया गया है। उन्होंने कहा कि छात्रों को विस्तार से समझाने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन कुछ छात्र बिना बात समझे प्रदर्शन कर रहे हैं।

और पढ़ें अयोध्या दर्शन को जा रहे श्रद्धालु हादसे का शिकार—जिला अस्पताल में चार का इलाज जारी

छात्र और कॉलेज प्रशासन के बीच यह गतिरोध लगातार बढ़ रहा है। छात्र निर्णय वापस लेने की मांग पर अड़े हैं, जबकि प्रबंधन विश्वविद्यालय के नियमों का हवाला दे रहा है। आने वाले दिनों में स्थिति और तनावपूर्ण हो सकती है, क्योंकि छात्रों ने अनिश्चितकालीन धरना शुरू करने की चेतावनी दी है।

 

लेखक के बारे में

नवीनतम

इलाहाबाद: उच्च न्यायालय ने ’नबी पैगम्बर’ के खिलाफ फेसबुक पोस्ट मामले को रद्द करने से किया इनकार

--कोर्ट ने कहा, फेसबुक पोस्ट का स्पष्ट दुर्भाग्यपूर्ण इरादा थाप्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने मुस्लिम समुदाय के “नबी पैगम्बर“...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय  लखनऊ 
इलाहाबाद: उच्च न्यायालय ने ’नबी पैगम्बर’ के खिलाफ फेसबुक पोस्ट मामले को रद्द करने से किया इनकार

सहारनपुर: चोरी की वारदातों का पर्दाफाश, पांच शातिर आरोपियों गिरफ्तार

सहारनपुर। थाना बडगाँव पुलिस ने चोरी की घटनाओं का खुलासा कर पांच शातिर आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: चोरी की वारदातों का पर्दाफाश, पांच शातिर आरोपियों गिरफ्तार

नोएडा जोन में 11 चौकी प्रभारियों का तबादला, पांच चौकी प्रभारी लाइन हाजिर

नोएडा। पुलिस उपायुक्त नोएडा जोन ने कानून व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के उद्देश्य से 11 चौकी प्रभारियों का तबादला किया...
Breaking News  दिल्ली NCR  नोएडा 
नोएडा जोन में 11 चौकी प्रभारियों का तबादला, पांच चौकी प्रभारी लाइन हाजिर

राज्य सभा में रील संस्कृति पर राज्य सभा में उठे सवाल, अश्लील रील बनाने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग

   नई दिल्ली। राज्य सभा में शून्य काल के दौरान शुक्रवार को राजस्थान से राज्यसभा सदस्य मदन राठौर ने रील कल्चर...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
राज्य सभा में रील संस्कृति पर राज्य सभा में उठे सवाल, अश्लील रील बनाने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग

इस CNG कार को सिर्फ दो लाख की डाउन पेमेंट में लाएं घर, जानें हर महीने कितनी देनी होगी EMI और कुल कितनी पड़ेगी कीमत

अगर आप एक स्टाइलिश सेफ और किफायती कॉम्पैक्ट एसयूवी खरीदने का सपना देख रहे हैं तो Tata Nexon CNG आपके...
ऑटोमोबाइल 
इस  CNG कार को सिर्फ दो लाख की डाउन पेमेंट में लाएं घर, जानें हर महीने कितनी देनी होगी EMI और कुल कितनी पड़ेगी कीमत

उत्तर प्रदेश

इलाहाबाद: उच्च न्यायालय ने ’नबी पैगम्बर’ के खिलाफ फेसबुक पोस्ट मामले को रद्द करने से किया इनकार

--कोर्ट ने कहा, फेसबुक पोस्ट का स्पष्ट दुर्भाग्यपूर्ण इरादा थाप्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने मुस्लिम समुदाय के “नबी पैगम्बर“...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय  लखनऊ 
इलाहाबाद: उच्च न्यायालय ने ’नबी पैगम्बर’ के खिलाफ फेसबुक पोस्ट मामले को रद्द करने से किया इनकार

सहारनपुर: चोरी की वारदातों का पर्दाफाश, पांच शातिर आरोपियों गिरफ्तार

सहारनपुर। थाना बडगाँव पुलिस ने चोरी की घटनाओं का खुलासा कर पांच शातिर आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: चोरी की वारदातों का पर्दाफाश, पांच शातिर आरोपियों गिरफ्तार

Kanpur: परीक्षा केंद्र बदलने पर हंगामा: केआईटी कानपुर में भड़का छात्रों का गुस्सा

कानपुर। महाराजपुर थाना क्षेत्र स्थित कानपुर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (केआईटी) में परीक्षा केंद्र बदलने के निर्णय के खिलाफ छात्रों का...
उत्तर प्रदेश  कानपुर 
Kanpur: परीक्षा केंद्र बदलने पर हंगामा: केआईटी कानपुर में भड़का छात्रों का गुस्सा

यूपी डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर : मुख्यमंत्री योगी का विजन हो रहा साकार

-योजना के माध्यम से 35 हजार करोड़ का निवेश और 52 हजार नौकरियों का हुआ रास्ता साफ-अब तक 62 कंपनियों...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय  लखनऊ 
यूपी डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर : मुख्यमंत्री योगी का विजन हो रहा साकार