यूपी डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर : मुख्यमंत्री योगी का विजन हो रहा साकार

On
अर्चना सिंह Picture



-योजना के माध्यम से 35 हजार करोड़ का निवेश और 52 हजार नौकरियों का हुआ रास्ता साफ-अब तक 62 कंपनियों को 977.54 हेक्टेयर से अधिक भूमि की जा चुकी है आवंटित

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सबसे महत्वाकांक्षी परियोजनाओं में शुमार उत्तर प्रदेश डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर (UPDIC) अब तेजी से हकीकत का रूप ले रहा है। देश को रक्षा और एयरोस्पेस क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के विजन के साथ शुरू की गई इस योजना में अब तक 62 कंपनियों को 977.54 हेक्टेयर से अधिक भूमि आवंटित की जा चुकी है। इन कंपनियों के जरिए 11,997.45 करोड़ रुपये का निवेश और 14,256 प्रत्यक्ष रोजगार सृजन का रास्ता साफ हो चुका है। वहीं, 110 कंपनियों के साथ एमओयू की प्रक्रिया पाइपलाइन में है, इसमें लगभग 23 हजार करोड़ रुपये का निवेश और 38,000 से अधिक रोजगार सृजन की उम्मीद है।

यूपी एक्सप्रेसवेज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी (UPEIDA) ने कॉरिडोर के 6 नोड्स (अलीगढ़, कानपुर, लखनऊ, झांसी, चित्रकूट और आगरा) में कुल 2,097 हेक्टेयर से अधिक भूमि को मंजूरी दे दी है। उसमें से 2,040 हेक्टेयर से ज्यादा भूमि का अधिग्रहण पूरा हो चुका है। वर्तमान में आवंटन के लिए 1,598.92 हेक्टेयर भूमि उपलब्ध है। अलीगढ़ में सबसे ज्यादा 24 कंपनियों को भूमि मिली है, जबकि कानपुर में सबसे अधिक 210 हेक्टेयर जमीन 5 कंपनियों को आवंटित की गई है। झांसी में 17 कंपनियों को 571 हेक्टेयर और लखनऊ में 16 कंपनियों को 131 हेक्टेयर से अधिक भूमि दी जा चुकी है। चित्रकूट, अलीगढ़ फेज-2 और आगरा नोड में भी भूमि आवंटन प्रक्रिया शुरू होने जा रही है।

अब तक हुए 197 एमओयू

अब तक कॉरिडोर के लिए कुल 197 एमओयू हो चुके हैं। उनमें 172 औद्योगिक एमओयू हैं। इन सभी एमओयू के जरिए 34,844.49 करोड़ रुपये का प्रस्तावित निवेश आ रहा है, जिससे प्रदेश में 52,658 नौकरियां सृजित होने का अनुमान है। अगले चरण में 110 से अधिक कंपनियों के साथ एमओयू की प्रक्रिया पाइपलाइन में है। इन 110 प्रस्तावित औद्योगिक इकाइयों से 22,847 करोड़ रुपये से ज्यादा का निवेश और 38,000 से अधिक रोजगार सृजन की संभावना है।

यूपीडा के एसीईओ एचपी शाही के अनुसार, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन के अनुरूप डिफेंस कॉरिडोर तेजी से प्रगति कर रहा है। मुख्यमंत्री ने इसे “एक जिला-एक उत्पाद” और “मेक इन इंडिया” के साथ जोड़ते हुए कई बार कहा है कि यूपी डिफेंस कॉरिडोर न सिर्फ उत्तर प्रदेश को, बल्कि पूरे देश को रक्षा विनिर्माण का ग्लोबल हब बनाएगा। ब्रह्मोस मिसाइल जैसे बड़े प्रोजेक्ट की मैन्युफैक्चरिंग यूनिट लखनऊ नोड में स्थापित हो चुकी है, जो इस कॉरिडोर की रणनीतिक अहमियत को और बढ़ा रही है। डिफेंस कॉरिडोर के जरिए प्रदेश अब रक्षा उत्पादन के क्षेत्र में गुजरात और तमिलनाडु जैसे राज्यों को कड़ी टक्कर दे रहा है। आने वाले कुछ महीनों में और बड़ी घोषणाएं होने की संभावना है, जिससे उत्तर प्रदेश “ट्रिलियन डॉलर इकॉनमी” के लक्ष्य की ओर तेजी से आगे बढ़ेगा।

लेखक के बारे में

नवीनतम

इलाहाबाद: उच्च न्यायालय ने ’नबी पैगम्बर’ के खिलाफ फेसबुक पोस्ट मामले को रद्द करने से किया इनकार

--कोर्ट ने कहा, फेसबुक पोस्ट का स्पष्ट दुर्भाग्यपूर्ण इरादा थाप्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने मुस्लिम समुदाय के “नबी पैगम्बर“...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय  लखनऊ 
इलाहाबाद: उच्च न्यायालय ने ’नबी पैगम्बर’ के खिलाफ फेसबुक पोस्ट मामले को रद्द करने से किया इनकार

सहारनपुर: चोरी की वारदातों का पर्दाफाश, पांच शातिर आरोपियों गिरफ्तार

सहारनपुर। थाना बडगाँव पुलिस ने चोरी की घटनाओं का खुलासा कर पांच शातिर आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: चोरी की वारदातों का पर्दाफाश, पांच शातिर आरोपियों गिरफ्तार

नोएडा जोन में 11 चौकी प्रभारियों का तबादला, पांच चौकी प्रभारी लाइन हाजिर

नोएडा। पुलिस उपायुक्त नोएडा जोन ने कानून व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के उद्देश्य से 11 चौकी प्रभारियों का तबादला किया...
Breaking News  दिल्ली NCR  नोएडा 
नोएडा जोन में 11 चौकी प्रभारियों का तबादला, पांच चौकी प्रभारी लाइन हाजिर

राज्य सभा में रील संस्कृति पर राज्य सभा में उठे सवाल, अश्लील रील बनाने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग

   नई दिल्ली। राज्य सभा में शून्य काल के दौरान शुक्रवार को राजस्थान से राज्यसभा सदस्य मदन राठौर ने रील कल्चर...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
राज्य सभा में रील संस्कृति पर राज्य सभा में उठे सवाल, अश्लील रील बनाने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग

इस CNG कार को सिर्फ दो लाख की डाउन पेमेंट में लाएं घर, जानें हर महीने कितनी देनी होगी EMI और कुल कितनी पड़ेगी कीमत

अगर आप एक स्टाइलिश सेफ और किफायती कॉम्पैक्ट एसयूवी खरीदने का सपना देख रहे हैं तो Tata Nexon CNG आपके...
ऑटोमोबाइल 
इस  CNG कार को सिर्फ दो लाख की डाउन पेमेंट में लाएं घर, जानें हर महीने कितनी देनी होगी EMI और कुल कितनी पड़ेगी कीमत

उत्तर प्रदेश

इलाहाबाद: उच्च न्यायालय ने ’नबी पैगम्बर’ के खिलाफ फेसबुक पोस्ट मामले को रद्द करने से किया इनकार

--कोर्ट ने कहा, फेसबुक पोस्ट का स्पष्ट दुर्भाग्यपूर्ण इरादा थाप्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने मुस्लिम समुदाय के “नबी पैगम्बर“...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय  लखनऊ 
इलाहाबाद: उच्च न्यायालय ने ’नबी पैगम्बर’ के खिलाफ फेसबुक पोस्ट मामले को रद्द करने से किया इनकार

सहारनपुर: चोरी की वारदातों का पर्दाफाश, पांच शातिर आरोपियों गिरफ्तार

सहारनपुर। थाना बडगाँव पुलिस ने चोरी की घटनाओं का खुलासा कर पांच शातिर आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: चोरी की वारदातों का पर्दाफाश, पांच शातिर आरोपियों गिरफ्तार

Kanpur: परीक्षा केंद्र बदलने पर हंगामा: केआईटी कानपुर में भड़का छात्रों का गुस्सा

कानपुर। महाराजपुर थाना क्षेत्र स्थित कानपुर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (केआईटी) में परीक्षा केंद्र बदलने के निर्णय के खिलाफ छात्रों का...
उत्तर प्रदेश  कानपुर 
Kanpur: परीक्षा केंद्र बदलने पर हंगामा: केआईटी कानपुर में भड़का छात्रों का गुस्सा

यूपी डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर : मुख्यमंत्री योगी का विजन हो रहा साकार

-योजना के माध्यम से 35 हजार करोड़ का निवेश और 52 हजार नौकरियों का हुआ रास्ता साफ-अब तक 62 कंपनियों...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय  लखनऊ 
यूपी डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर : मुख्यमंत्री योगी का विजन हो रहा साकार