डोंबिवली में भाजपा और शिवसेना शिंदे समूह के कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट में चार घायल, पांच गिरफ्तार

On
अर्चना सिंह Picture



मुंबई। महाराष्ट्र के कल्याण-डोंबिवली नगर निगम चुनाव के दौरान तुकाराम नगर में बीती रात भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और शिवसेना शिंदे समूह के कार्यकर्ताओं में पैसा बांटने के आरोप के बाद हुई मारपीट में चार लोग घायल हो गए। डोंबिवली पुलिस स्टेशन की टीम ने मंगलवार को शिवसेना के दो उम्मीदवार नितिन पाटिल और रवि पाटिल सहित 12 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इनमें से पांच शिवसेना कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है।

स्थानीय सूत्रों ने बताया कि तुकाराम नगर में भाजपा की उम्मीदवार कविता म्हात्रे, आर्य नाटेकर, मंदार तावरे, अलका म्हात्रे और शिवसेना शिंदे गुट से रूपाली म्हात्रे, रंजना पाटिल, नितिन पाटिल और रवि पाटिल मैदान में हैं। सोमवार रात को शिंदे समूह के कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर पैसे बांटने का आरोप लगाया । इसके बाद यहां दोनों पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आपस में मारपीट शुरु कर दी। इस घटना में बीजेपी उम्मीदवार आर्य नाटेकर के पति ओमनाथ नाटेकर गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शिवसेना शिंदे गुट के उम्मीदवार नितिन पाटिल और रवि पाटिल के साथ दो अन्य लोग भी घायल हुए हैं।

इस घटना की छानबीन कर रहे पुलिस अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को इस घटना में 12 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया और पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यहां पुलिस की बंदोबस्त बढ़ा दिया गया है, स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।

शिवसेना शिंदे गुट के विधायक राजेश मोरे ने कहा कि हमारे कार्यकर्ताओं पर हमला किया गया है। चुनाव लोकतांत्रिक तरीके से लड़ा जाना चाहिए, लेकिन यहां धनशक्ति का प्रयोग कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है।

भाजपा जिलाध्यक्ष नंदू परब ने कहा कि हमारे कार्यकर्ताओं को जानबूझकर निशाना बनाया जा रहा है। ओमनाथ नाटेकर पर हुआ हमला कायराना है। प्रशासन को दोषियों पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

नवीनतम

दैनिक राशिफल- 14 जनवरी 2026, मंगलवार

मेष : कुछ एकाग्रता की प्रवृत्ति बनेगी। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और...
धर्म ज्योतिष  राशिफल 
दैनिक राशिफल- 14 जनवरी 2026, मंगलवार

आत्मविश्वास की शक्ति: महाराणा प्रताप से सीख

सफलता के लिए कई कारक महत्वपूर्ण होते हैं, लेकिन सबसे अहम तत्व है आत्मविश्वास। विशेषज्ञों का कहना है कि आत्मविश्वास...
धर्म ज्योतिष  अनमोल वचन 
आत्मविश्वास की शक्ति: महाराणा प्रताप से सीख

मेरठ में स्पा सेंटरों पर बड़ी रेड, देह व्यापार के शक में 21 हिरासत में

मेरठ। मेरठ पुलिस ने देह व्यापार जैसी गतिविधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। विभिन्न थाना क्षेत्र में एसपी सिटी...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में स्पा सेंटरों पर बड़ी रेड, देह व्यापार के शक में 21 हिरासत में

हाईवे पर ग्राहकों का इंतजार कर रहे तीन तस्कर गिरफ्तार, 1.40 करोड़ की मॉरफीन बरामद

बरेली। उत्तर प्रदेश में बरेली जनपद के फरीदपुर थाना क्षेत्र में पुलिस और एसओजी टीम ने नशा तस्करी के खिलाफ...
Breaking News  उत्तर प्रदेश 
हाईवे पर ग्राहकों का इंतजार कर रहे तीन तस्कर गिरफ्तार, 1.40 करोड़ की मॉरफीन बरामद

शामली: शहर कोतवाली पुलिस ने अवैध तमंचा और कारतूस के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार

शामली। शहर कोतवाली शामली पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध हथियार व कारतूस बरामद किया...
शामली 
शामली: शहर कोतवाली पुलिस ने अवैध तमंचा और कारतूस के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश

मेरठ में स्पा सेंटरों पर बड़ी रेड, देह व्यापार के शक में 21 हिरासत में

मेरठ। मेरठ पुलिस ने देह व्यापार जैसी गतिविधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। विभिन्न थाना क्षेत्र में एसपी सिटी...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में स्पा सेंटरों पर बड़ी रेड, देह व्यापार के शक में 21 हिरासत में

हाईवे पर ग्राहकों का इंतजार कर रहे तीन तस्कर गिरफ्तार, 1.40 करोड़ की मॉरफीन बरामद

बरेली। उत्तर प्रदेश में बरेली जनपद के फरीदपुर थाना क्षेत्र में पुलिस और एसओजी टीम ने नशा तस्करी के खिलाफ...
Breaking News  उत्तर प्रदेश 
हाईवे पर ग्राहकों का इंतजार कर रहे तीन तस्कर गिरफ्तार, 1.40 करोड़ की मॉरफीन बरामद

सहारनपुर: गागलहेड़ी-मुजफ्फरनगर हाईवे पर खतरनाक स्टंट करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया

सहारनपुर। थाना गागलहेडी पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर गागलहेड़ी-मुजफ्फरनगर हाईवे पर मोटर साइकिल से खतरनाक...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: गागलहेड़ी-मुजफ्फरनगर हाईवे पर खतरनाक स्टंट करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया

सहारनपुर: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को थाना चिलकाना पुलिस ने गिरफ्तार किया

सहारनपुर। थाना चिलकाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को थाना चिलकाना पुलिस ने गिरफ्तार किया