अमेठी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गैंगस्टर की 55 लाख रुपए की अवैध संपत्ति जब्त

On
अर्चना सिंह Picture

अमेठी। अमेठी जनपद में अपराध और मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत अमेठी पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। थाना इन्हौना पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए शातिर अपराधी मो. वकील द्वारा चोरी और एनडीपीएस एक्ट से अर्जित की गई करीब 55 लाख रुपये मूल्य की अवैध संपत्ति को जब्त किया है। इस कार्रवाई से जिले के अपराधियों में हड़कंप मच गया है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अमेठी अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में मंगलवार को की गई। थाना इन्हौना में पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 32/25, धारा 23(1) यूपी गैंगस्टर एक्ट के तहत अभियुक्त मो. वकील पुत्र स्वर्गीय शरीफ, निवासी वार्ड कुरैशी, मकान नंबर 123, थाना हैदरगढ़, जनपद बाराबंकी की अवैध संपत्तियों को जब्त किया गया।

पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने बताया कि मो. वकील एक शातिर और आदतन अपराधी है, जो गैंग लीडर के रूप में अपने साथियों के साथ मिलकर चोरी, मादक पदार्थों के अवैध संव्यवहार और अन्य समाज विरोधी गतिविधियों में लंबे समय से संलिप्त रहा है। जांच में सामने आया कि उसने अपराध से अर्जित धन से तीन प्लॉट खरीदे थे, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 55 लाख रुपये है। यह संपत्तियां उसने अपने परिजनों के नाम पर कराई थीं, जिन्हें अब विधिक प्रक्रिया के तहत जब्त कर लिया गया है। मो० वकील के खिलाफ जनपद के विभिन्न थानों में एनडीपीएस एक्ट, बीएनएस और यूपी गैंगस्टर एक्ट सहित कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक मोहनगंज राकेश कुमार सिंह और थानाध्यक्ष इन्हौना विवेक कुमार सिंह अपनी टीम के साथ शामिल रहे। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि अपराध से अर्जित संपत्तियों के खिलाफ ऐसी सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। इससे अपराधियों में भय और आम जनता में कानून के प्रति विश्वास मजबूत होगा।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

नवीनतम

Makar Sankranti 2026: एकादशी पर भूल से चावल खा लिया तो क्या होगा, जानिए दोष मुक्ति और पुण्यकाल

हिंदू धर्म में एकादशी व्रत का विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है। मान्यताओं के अनुसार इस दिन चावल का सेवन...
लाइफस्टाइल  धर्म-अध्यात्म 
Makar Sankranti 2026: एकादशी पर भूल से चावल खा लिया तो क्या होगा, जानिए दोष मुक्ति और पुण्यकाल

धनबाद BCCL खदान हादसा: अवैध कोयला खनन के दौरान चाल धंसी, 3 मजदूरों की मौत, 2 घायल

आसनसोल। कुल्टी थाना क्षेत्र के बोडरा इलाके में मंगलवार सुबह बीसीसीएल की एक ओपन कास्ट खदान में अवैध रूप से...
Breaking News  देश-प्रदेश  अन्य राज्य 
धनबाद BCCL खदान हादसा: अवैध कोयला खनन के दौरान चाल धंसी, 3 मजदूरों की मौत, 2 घायल

गौतमबुद्धनगर दीवानी न्यायालय में विधिक जागरूकता शिविर, अब फैसले हिंदी में होंगे उपलब्ध

नोएडा। गौतमबुद्धनगर दीवानी न्यायालय परिसर में मंगलवार को जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान बताया गया कि...
दिल्ली NCR  नोएडा 
गौतमबुद्धनगर दीवानी न्यायालय में विधिक जागरूकता शिविर, अब फैसले हिंदी में होंगे उपलब्ध

ग्रेटर नोएडा मर्डर केस: एकतरफा प्यार में युवती की हत्या करने वाला आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

नोएडा। ग्रेटर नोएडा में एक युवती की गला दबाकर हत्या करने के बाद शव को कार के नीचे फेंकने वाले...
दिल्ली NCR  नोएडा 
ग्रेटर नोएडा मर्डर केस: एकतरफा प्यार में युवती की हत्या करने वाला आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

सहारनपुर: गागलहेड़ी-मुजफ्फरनगर हाईवे पर खतरनाक स्टंट करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया

सहारनपुर। थाना गागलहेडी पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर गागलहेड़ी-मुजफ्फरनगर हाईवे पर मोटर साइकिल से खतरनाक...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: गागलहेड़ी-मुजफ्फरनगर हाईवे पर खतरनाक स्टंट करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को थाना चिलकाना पुलिस ने गिरफ्तार किया

सहारनपुर। थाना चिलकाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को थाना चिलकाना पुलिस ने गिरफ्तार किया

कुशीनगर में ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले तीन पुलिसकर्मी लाईन हाज़िर

   कुशीनगर । उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में ड्यूटी के प्रति लापरहवाही बरतने वाले दारोगा समेत तीन पुलिसकर्मियों को लाइन...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  गोरखपुर 
कुशीनगर में ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले तीन पुलिसकर्मी लाईन हाज़िर

चौधरी अनस गुर्जर ने सपा सांसद इकरा हसन से मुलाकात की, पंचायत चुनाव और वोटर सूची अभियान पर चर्चा

सहारनपुर। समाजवादी पार्टी के युवा नेता चौधरी अनस गुर्जर ने सपा सांसद इकरा हसन से भेंटकर आगामी पंचायत चुनाव के...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
चौधरी अनस गुर्जर ने सपा सांसद इकरा हसन से मुलाकात की, पंचायत चुनाव और वोटर सूची अभियान पर चर्चा