'अगली बार बेडरूम में छाती पर गोली चलेगी...', फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी को लॉरेंस बिश्नोई गैंग की धमकी
मुंबई। शनिवार देर रात फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के जुहू स्थित घर के बाहर कई राउंड की फायरिंग की गई। घटना के तुरंत बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और रविवार को पुणे पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया।
इसी बीच, इंडिया टुडे की रिपोर्ट में फेसबुक पोस्ट का स्क्रीनशॉट साझा किया गया है जिसमें लॉरेंस गैंग ने हमले की जिम्मेदारी ली है। पोस्ट में लिखा गया है कि शुभम लोंकर, आरजू बिश्नोई, हरि बॉक्सर और हरमन संधू ने इस फायरिंग को अंजाम दिया। पोस्ट में धमकी दी गई कि यदि रोहित शेट्टी ने उनकी बात नहीं मानी, तो अगली बार हमला उनके घर के अंदर और सीधे बेडरूम में होगा।
फेसबुक पोस्ट में आगे कहा गया, "आगे बॉलीवुड को चेतावनी है कि समय रहते सुधर जाओ, नहीं तो बहुत बुरा हाल होगा। तुम्हारा बाबा सिद्दीकी से भी बुरा हाल करेंगे।" पोस्ट में यह भी दावा किया गया कि ये सभी कार्रवाई लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से की गई है।
शुभम लोंकर को गैंग का प्रमुख ऑपरेटिव माना जाता है और वह अक्टूबर 2024 में एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या का मुख्य संदिग्ध था। वहीं, आरजू बिश्नोई गैंग का सक्रिय सदस्य है, जो सोशल मीडिया और धमकियों के जरिए गैंग की गतिविधियों को संचालित करता है।
घटना के बाद रोहित शेट्टी के घर के आसपास सुरक्षा बल तैनात कर दिए गए हैं। जुहू में उनके घर के आसपास कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज़ के मकान भी हैं, इसलिए सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस मामले की जांच में लगी हुई है और जल्द ही हमलावरों की पहचान और उनके मकसद का पता लगाने की कोशिश कर रही है।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।
रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

टिप्पणियां