मुंबई में लौटी अखाड़े की शान: कुश्ती के महादंगल ने रचा इतिहास; कांदिवली में जुटा पहलवानों का हुजूम
मराठा वारियर्स और यूपी योद्धास जैसी टीमों ने दिखाया दम; केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले और अभिनेता मुकेश ऋषि रहे मौजूद
मुंबई (अनिल बेदाग)। सपनों की नगरी मुंबई के कांदिवली स्थित श्री विलासराव देशमुख मैदान में आयोजित “कुश्ती का महादंगल 2026” भारतीय खेल जगत के लिए एक स्वर्णिम अध्याय बन गया। इस भव्य आयोजन ने सिद्ध कर दिया कि क्रिकेट के दौर में भी भारतीय कुश्ती के प्रति जनता का जुनून और सम्मान कम नहीं हुआ है। नरसिंह फाउंडेशन और नागरिक संरक्षण दल के तत्वावधान में आयोजित इस महादंगल में देश के शीर्ष पहलवानों ने अपने दांव-पेंच से दर्शकों को रोमांचित कर दिया।
इस प्रतिष्ठित आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय राज्य मंत्री श्री रामदास अठावले, महाराष्ट्र के मंत्री गिरीश महाजन, विधायक अतुल भातखलकर और संजय उपाध्याय सहित कई राजनीतिक हस्तियां शामिल हुईं। साथ ही, बॉलीवुड अभिनेता मुकेश ऋषि और भोजपुरी गायक संजय यदुवंशी ने भी पहुंचकर पहलवानों का उत्साहवर्धन किया। आयोजन के संरक्षक ओलंपिक पहलवान नरसिंह यादव और शिल्पी यादव रहे, जबकि नासिर हुसैन व सुप्रतीक सेन ने इस अनूठे कॉन्सेप्ट को धरातल पर उतारा।
ये भी पढ़ें मुजफ्फरपुर के राघव झुनझुनवाला ने यूपीएससी में हासिल की अखिल भारतीय चौथी रैंक, शहर में खुशी की लहरमहादंगल में मराठा वारियर्स, एमपी महावीरस, यूपी योद्धास और शेर-ए-पंजाब जैसी दिग्गज टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। महाराष्ट्र केसरी पृथ्वीराज पाटिल और पंजाब केसरी करणदीप सिंह जैसे पहलवानों के बीच हुई भिड़ंत इस उत्सव का मुख्य आकर्षण रही। आयोजकों ने घोषणा की कि यह सिलसिला यहीं नहीं रुकेगा, बल्कि अब पूरे साल "महादंगल सीरीज़" का आयोजन किया जाएगा ताकि भारतीय कुश्ती की विरासत को नई पीढ़ी तक पहुँचाया जा सके।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
लेखक के बारे में
अनिल बेदाग मुंबई फिल्म जगत के एक अनुभवी और प्रतिष्ठित स्वतंत्र पत्रकार हैं। पिछले कई दशकों से आप मायानगरी की हलचलों, फिल्म समीक्षाओं और बड़े सेलिब्रिटी इवेंट्स को कवर कर रहे हैं। 'रॉयल बुलेटिन' के लिए आप बॉलीवुड और ग्लैमर इंडस्ट्री की खबरें विशेष रूप से साझा करते हैं। आपकी निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहरी फिल्मी समझ पाठकों को मनोरंजन जगत का सही और सटीक चेहरा दिखाती है।

टिप्पणियां