पाकिस्तान में जन्मे 55 परिवारों को मिली भारतीय नागरिकता, खुशी से झूमे

अहमदाबाद। नागरिकता (संशोधन) अधिनियम 2019 अब दूसरे देशों से आए वहां के अल्पसंख्यक नागरिकों के लिए वरदान बन रहा है। गुजरात के अहमदाबाद में बुधवार को आयोजित एक कार्यक्रम में पाकिस्तान में जन्मे और पिछले कई वर्षों से गुजरात में रह रहे 55 परिवारों को भारतीय नागरिकता दी गई। भारत के नागरिक बनने पर उन्होंने […]
अहमदाबाद। नागरिकता (संशोधन) अधिनियम 2019 अब दूसरे देशों से आए वहां के अल्पसंख्यक नागरिकों के लिए वरदान बन रहा है। गुजरात के अहमदाबाद में बुधवार को आयोजित एक कार्यक्रम में पाकिस्तान में जन्मे और पिछले कई वर्षों से गुजरात में रह रहे 55 परिवारों को भारतीय नागरिकता दी गई। भारत के नागरिक बनने पर उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा पारित नागरिकता कानून की प्रशंसा की और विश्वास व्यक्त किया कि यह कानून विदेशों में रह रहे भारतीयों के लिए एक महत्वपूर्ण तोहफा है।
“उन्होंने आगे कहा, “मैं नरेंद्र मोदी और सरकार का धन्यवाद करती हूं, जो हमें यह स्वतंत्रता और अवसर प्रदान कर रहे हैं। यहां आकर मुझे यह महसूस हुआ कि जहां पहले महिलाओं को सीमित दृष्टिकोण से देखा जाता था, अब महिलाएं हर काम में पुरुषों से भी बेहतर कर सकती हैं। उनमें अपार क्षमता है और यह क्षमता अब अधिक स्वतंत्रता के साथ सामने आ रही है।” अहमदाबाद में पाकिस्तान से आए लोगों को भारत की नागरिकता का प्रमाणपत्र दिया गया। इसके बाद इन लोगों की खुशी देखते ही बनती थी। लोगों ने प्रमाण पत्र प्राप्त करने के बाद सामूहिक रूप से “भारत माता की जय” का उद्घोष किया, जिससे पूरा इलाका गूंज उठा। इस अवसर पर लोग खुशी से झूम उठे।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में

रॉयल बुलेटिन उत्तर भारत का प्रमुख हिंदी दैनिक है, जो पाठकों तक स्थानीय, क्षेत्रीय और राष्ट्रीय खबरें तेज़, सटीक और निष्पक्ष रूप में पहुँचाता है, हिंदी पत्रकारिता का एक भरोसेमंद मंच !