मुजफ्फरनगर में 14 अक्टूबर से नुमाइश मैदान में लगेगा दीपों उत्सव मेला, 3.30 करोड़ में छुटा ठेका

इस दौरान जिला प्रशासन के पास तीन कंपनियों के टेंडर प्राप्त हुए, जिनमें धर्म कंस्ट्रक्शंस एंड डेवलपर्स ने 2 करोड़ 88 लाख रुपए का सर्वाधिक टेंडर दिया। इसके बाद जिला एग्जिबिशन कमेटी के निर्णयानुसार बोली प्रक्रिया आयोजित की गई, जिसमें धर्म कंस्ट्रक्शंस एंड डेवलपर्स ने 3 करोड़ 30 लाख रुपए + 18% GST की सर्वाधिक बोली लगाई।
इस बार मेरठ रोड स्थित नुमाइश मैदान में लगने वाले ट्रेड फेयर से जिला प्रशासन को GST सहित लगभग 4 करोड़ रुपए के राजस्व की प्राप्ति होगी।
अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि डिस्टिक एग्जिबिशन कमेटी ट्रेड फेयर मेला 2025 के लिए सर्वप्रथम टेंडर आमंत्रित किए गए थे, जिसमें धर्म कंस्ट्रक्शंस एंड डेवलपर्स ने 2 करोड़ 88 लाख रुपए का टेंडर दिया। टेंडर की नियम और शर्तों के अनुसार बोली प्रक्रिया कराई गई, जिसके बाद यह ठेका 3 करोड़ 30 लाख रुपए में धर्म कंस्ट्रक्शंस एंड डेवलपर्स के सुधीर कुमार के नाम हुआ।
धर्म कंस्ट्रक्शंस एंड डेवलपर्स के सुधीर कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि आज का यह ठेका उनकी कंपनी के नाम हुआ है और उन्होंने उच्चतम बोली 3 करोड़ 30 लाख रुपए लगाई है। उन्होंने कहा कि इस बार मुजफ्फरनगर में आयोजित मेला मनोरंजन के बेहतर साधन और सुरक्षित माहौल में संपन्न होगा।