हिमाचल वासियों के लिए आई बड़ी खुशखबरी, बजट से हिमाचल में शुरू होगा खुशहाली का नया दौर: डा. सिकंदर कुमार
धर्मशाला, राज्यसभा सांसद डा. सिकंदर कुमार ने कहा कि वर्ष 2023-2024 के केंद्रीय बजट में ग्रामीण क्षेत्रों के स्थानीय उत्पादों की बिक्री के लिए यूनिटी मॉल्स खोले जाने की योजना से हिमाचल जैसे राज्य में पैदा होने वाले विशिष्ट उत्पादों की बिक्री और उत्पादन को बल मिलेगा। ग्रामीण स्तर पर रोजगार के साधन उत्पन्न होने […]
धर्मशाला, राज्यसभा सांसद डा. सिकंदर कुमार ने कहा कि वर्ष 2023-2024 के केंद्रीय बजट में ग्रामीण क्षेत्रों के स्थानीय उत्पादों की बिक्री के लिए यूनिटी मॉल्स खोले जाने की योजना से हिमाचल जैसे राज्य में पैदा होने वाले विशिष्ट उत्पादों की बिक्री और उत्पादन को बल मिलेगा। ग्रामीण स्तर पर रोजगार के साधन उत्पन्न होने के साथ ही पर्यटकों को विशुद्ध हिमाचली उत्पाद एक छत के नीचे उचित मूल्य पर मिल सकेंगे जिससे उत्पादकों को सीधे लाभ मिलेगा और मार्किट से बिचैलिये खत्म हो जायेंगे।
ये भी पढ़ें असम के मुख्यमंत्री की प्रेस कॉन्फ्रेंस को गौरव गोगोई ने बताया “फ्लॉप शो, सी-ग्रेड सिनेमा से भी बुरा”
राज्यसभा सांसद ने कहा कि मिल्लेटस को प्रोत्साहन देने के लिए शुरू की जा रही योजना से राज्य के कांगड़ा, चम्बा और शिमला आदि जिलों में सदियों से पैदा किये जा रहे लाल चावल, बाजरा, ज्वार आदि मिल्लेट्स की खेती को प्रोत्साहन के साथ ही इसकी बिक्री में भी मदद मिलेगी जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था सुदृढ़ होगी।
ये भी पढ़ें गुजरात पुलिस ने शराब तस्करी रैकेट का किया भंडाफोड़, ट्रक में हेलमेट के नीचे छिपी 10 हजार बोतलें जब्त
उन्होंने कहा कि हवाई कनेक्टिविटी को सुदृढ़ करने के लिए 50 अतिरिक्त हवाई अड्डों में ढांचागत विकास की योजना से हिमाचल जैसे पर्वतीय राज्य को नए वायु मार्ग से जोड़ने में मदद मिलेगी तथा कांगड़ा, भून्तर और शिमला हवाई अड्डों के आधुनिकीकरण और विस्तार की राह खुलेगी जिससे राज्य में पर्यटकों की आवाजाही बढ़ेगी।
डा. सिकंदर कुमार ने कहा कि बजट में राज्य सरकारों को ढांचागत विकास के अंतर्गत ब्याज मुक्त ऋण के प्रावधान को एक और साल बढ़ाने से हिमाचल जैसे पहाड़ी राज्य के सुदूर पिछड़े और जनजातीय क्षेत्रों में सड़कों के जाल को बिछाने में मदद मिलेगी जिससे आर्थिक सम्पनता के नए युग का सूत्रपाप्त होगा। उन्होंने कहा की बजट में राज्य सरकारों को 15 साल पुराने वाहन एम्बुलेंस बदलने में मदद प्रदान करने की योजना से राज्य में वाहनों से होने वाले प्रदूषण को कम करने और वाहनों पर सरकारी खर्च को कम करने में मदद मिलेगी जिससे राज्य सरकार विकास के लिए अतिरिक्त धन जुटा पायेगी।
आगामी तीन सालों में प्राकृतिक खेती के अन्तर्गत एक करोड़ किसानों को प्रशिक्षण व तकनीकी मदद प्रदान करने और बायो इनपुट रिसोर्स सेंटर स्थापित करने से राज्य में प्रकृतिक खेती के प्रयासों को बल मिलेगा और खेती में रसायनिक खाद व स्प्रे आदि के उपयोग को रोका जा सकेगा जिससे पौष्टिक खाद्यान्न का उत्पादन बढ़ेगा और किसानों की आमदनी दुगनी करने में मदद मिलेगी।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां