ऑक्सीजन सिलेंडर गोदाम में भीषण आग, धमाके से दहशत

On
अर्चना सिंह Picture



कोलकाता। कोलकाता के काकुड़गाछी में बुधवार देर रात ऑक्सीजन सिलेंडर गोदाम में भयंकर आग लग गई। सिलेंडर विस्फोट की आवाज से पूरा इलाका दहल उठा। भीषण अग्निकांड में गोदाम जलकर राख हो गया। रात करीब ढाई बजे यह घटना घटी। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। गुरुवार सुबह तक आग पर काबू पा लिया गया।

जानकारी के अनुसार बुधवार देर रात मानिकतला में एक ऑक्सीजन गोदाम में आग लग गई। आग किस कारण लगी यह स्पष्ट नहीं है। स्थानीय लोगों का दावा है कि आग फैलते ही सिलेंडरों में एक के बाद एक विस्फोट होने लगे। खबर मिलते ही घटनास्थल पर दमकल की कई गाड़ियां पहुंचीं। युद्ध स्तर पर काम शुरू हुआ। सुबह तक आग पर काबू पा लिया गया। हालांकि, अभी भी कुछ जगहों पर आग बुझाने का काम जारी है।

घटना से इलाके में व्यापक दहशत फैल गई। स्थानीय लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। विस्फोट इतना तेज था कि कई लोगों के घरों की खिड़कियों के शीशे टूट गए। हालांकि, किसी के घायल होने या हताहत होने की घटना नहीं हुई।

उल्लेखनीय है कि बुधवार रात को पहले न्यूटाउन की झुग्गी बस्ती में आग लगी थी। कई झुग्गियां जलकर राख हो गई थीं। उसके तुरंत बाद देर रात काकुड़गाछी के ऑक्सीजन सिलेंडर गोदाम में आग लग गई। सर्दियों में शहर में दो जगहों पर अग्निकांड की घटनाओं ने सवाल खड़े कर दिए हैं।

दमकल विभाग ने आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया है, लेकिन सावधानी के तौर पर निगरानी जारी है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

लेखक के बारे में

नवीनतम

राम मंदिर देशवासियों के सामूहिक संकल्प, त्याग और दीर्घकालीन संघर्ष का परिणाम: चंपत राय

- अयोध्या की भूमि भारतीय संस्कृति और आस्था का केंद्र : नीरज बोराअयोध्या,। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
राम मंदिर देशवासियों के सामूहिक संकल्प, त्याग और दीर्घकालीन संघर्ष का परिणाम: चंपत राय

IND Vs SA: पंड्या और तिलक की तूफानी बल्लेबाजी के साथ , Team India ने की सीरीज अपने नाम, आखरी मैच में भी बना रहा Team India का दबदबा

आज का मैच हर भारतीय क्रिकेट फैन के दिल को छू गया। टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ आखिरी...
Breaking News  खेल  मुख्य समाचार  क्रिकेट 
IND Vs SA: पंड्या और तिलक की तूफानी बल्लेबाजी के साथ ,  Team India ने की सीरीज अपने नाम, आखरी मैच में भी बना रहा Team India का दबदबा

रामगढ़ जिले में हाथियों का कहर जारी, दो और लोगों की कुचलकर मौत, तीन दिनों में छह जानें गईं

   रांची । झारखंड के रामगढ़ जिले में जंगली हाथियों ने फिर शुक्रवार को जिले के दो अलग-अलग वन क्षेत्रों में...
Breaking News  देश-प्रदेश  अन्य राज्य 
रामगढ़ जिले में हाथियों का कहर जारी, दो और लोगों की कुचलकर मौत, तीन दिनों में छह जानें गईं

जबलपुरः जुम्मे की नमाज दूसरे मौलाना के पढ़ने के बाद हुए विवाद में मस्जिद सील

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के रद्दी चौकी क्षेत्र अंतर्गत आज शुक्रवार को जुम्मे की नमाज के दौरान विवाद...
Breaking News  देश-प्रदेश  मध्य प्रदेश 
जबलपुरः जुम्मे की नमाज दूसरे मौलाना के पढ़ने के बाद हुए विवाद में मस्जिद सील

नेशनल हेराल्ड से जुड़े मनी लांड्रिंग के मामले में ईडी ने हाई कोर्ट में याचिका दायर की

नई दिल्ली। सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ नेशनल हेराल्ड से जुड़े मनी लांड्रिंग के मामले में ईडी की...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
नेशनल हेराल्ड से जुड़े मनी लांड्रिंग के मामले में ईडी ने हाई कोर्ट में याचिका दायर की

उत्तर प्रदेश

राम मंदिर देशवासियों के सामूहिक संकल्प, त्याग और दीर्घकालीन संघर्ष का परिणाम: चंपत राय

- अयोध्या की भूमि भारतीय संस्कृति और आस्था का केंद्र : नीरज बोराअयोध्या,। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
राम मंदिर देशवासियों के सामूहिक संकल्प, त्याग और दीर्घकालीन संघर्ष का परिणाम: चंपत राय

भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष समेत छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

   हमीरपुर - उत्तर प्रदेश में हमीरपुर जिले के राठ क्षेत्र में शुक्रवार को चर्चित भाजपा नेता प्रीतम सिंह किसान व...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  कानपुर 
भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष समेत छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

सहारनपुर: गैंगस्टर एक्ट के दो अभियुक्तों को 3 वर्ष का सश्रम कारावास और 20 हजार रुपए का अर्थदंड

सहारनपुर। न्यायालय अपर-सत्र न्यायाधीश कक्ष संख्या-05 द्वारा गैंगस्टर एक्ट के दो अभियुक्तों को 03 वर्ष का सश्रम कारावास व 20...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: गैंगस्टर एक्ट के दो अभियुक्तों को 3 वर्ष का सश्रम कारावास और 20 हजार रुपए का अर्थदंड

सहारनपुर: हत्या के दोषी को आजीवन कारावास व 10 हजार रुपए का जुर्माना

सहारनपुर। न्यायालय अपर-सत्र न्यायाधीश एडीजे/एफटीसी-02 द्वारा हत्या के दोषी अभियुक्त को आजीवन कारावास व 10 हजार रूपये के  अर्थदण्ड की...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: हत्या के दोषी को आजीवन कारावास व 10 हजार रुपए का जुर्माना