उदयपुर कार दुष्कर्म मामला: पुलिस ने आरोपियों को दबोचा, कोर्ट ने 4 दिन के रिमांड पर भेजा

On
अर्चना सिंह Picture

उदयपुर। उदयपुर शहर में पिछले दिनों एक निजी आईटी कंपनी की मैनेजर के साथ कार में सामूहिक दुष्कर्म के गंभीर मामले में पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों को गुरुवार को अदालत में पेश किया जहां से उन्हें 4 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।

पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल के अनुसार पीड़िता ने 23 दिसंबर को थाने में लिखित रिपोर्ट दी थी। उसने बताया कि शोभागपुरा स्थित आईटी कंपनी के सीईओ द्वारा अपने जन्मदिन एवं नए साल के उपलक्ष्य में कर्मचारियों के लिए पार्टी आयोजित की गई थी। कंपनी की मैनेजर होने के नाते वह भी इस आयोजन में शामिल हुई। पार्टी के बाद अधिक नशे की हालत में पीड़िता घर जाना चाहती थी। इसी दौरान महिला एग्जीक्यूटिव हैड ने उसे घर छोड़ने का भरोसा दिलाया।

आरोप है कि जब पीड़िता कार में बैठी, तब वाहन में पहले से कंपनी के सीईओ और महिला एग्जीक्यूटिव हैड का पति मौजूद था। कार पीड़िता की ही बताई जा रही है। रास्ते में आरोपियों ने उसे नशीला पदार्थ पिलाया, जिससे वह बेहोशी की हालत में चली गई। बताया गया कि पीड़िता की कार के डेश बोर्ड कैमरे में घटना रिकॉर्ड हो गई। पुलिस जांच में सामने आया कि रात करीब 1.45 बजे से सुबह 5 बजे तक आरोपियों ने कार को अलग-अलग स्थानों पर घुमाया और पीड़िता की असहमति के बावजूद उसके साथ दुष्कर्म किया। बार-बार आग्रह करने पर उसे घर छोड़ा गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए सुखेर थाने में संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान महिला अपराध शाखा की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक माधुरी वर्मा को सौंपा गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुरुवार को कंपनी के सीईओ जितेश प्रकाश सिसोदिया पुत्र कचरूलाल (39) निवासी स्काई मरिना अपार्टमेंट सुखाड़िया सर्कल, महिला एग्जीक्यूटिव हैड के पति गौरव सिरोही पुत्र शक्तिवीरसिंह सिरोही (39) निवासी मेरठ यू.पी. हाल हींतावाला अपार्टमेंट (सुखेर) तथा संबंधित महिला आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से कोर्ट ने इन्हें 4 दिन के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया। तीनों से पूछताछ जारी है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

नवीनतम

बांग्लादेश में लोकतंत्र पर गहराता संकट, हिंसा और असहिष्णुता बनी नई सामान्य स्थिति

ढाका। फरवरी 2026 में प्रस्तावित 13वें आम चुनाव से पहले बांग्लादेश गंभीर लोकतांत्रिक संकट से जूझ रहा है। अगस्त 2024...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News 
बांग्लादेश में लोकतंत्र पर गहराता संकट, हिंसा और असहिष्णुता बनी नई सामान्य स्थिति

"सहारनपुर में दर्दनाक हादसा: सिद्धपीठ शाकंभरी देवी लौटते समय कार पेड़ से टकराई, 4 की मौत"

सहारनपुर। बेहट कोतवाली क्षेत्रांतर्गत गांव जसमौर के समीप सिद्धपीठ मां शाकंभरी देवी से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 

अमरोहा में मानवता शर्मसार: बस के पहिये के नीचे पूरी रात दबा रहा किसान का शव, सुबह हुआ खुलासा

   अमरोहा। उत्तर प्रदेश में अमरोहा जिले के सैदनगली क्षेत्र में ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर सवार किसान बस के पहिये...
Breaking News  उत्तर प्रदेश 

"सहारनपुर में समाजवादी पार्टी ने एसआईआर समीक्षा बैठक कर आपत्तियों के निस्तारण के दिए निर्देश"

सहारनपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव व एसआईआर के जनपद प्रभारी प्रो.भुवन जोशी ने पार्टी के बीएलए के साथ एसआईआर...

"सहारनपुर में राष्ट्रीय लोक दल ने जयंत चौधरी का 47वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया"

सहारनपुर। राष्ट्रीय लोक दल के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी का 47 वां जन्मदिन केक काटकर...

उत्तर प्रदेश