थाना प्रभारी ने कर ली थी आत्महत्या, एमएलए कृष्णा पूनिया के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया

On

जोधपुर । सादुलपुर (चूरू) की एमएलए कृष्णा पूनिया के खिलाफ मंगलवार को जमानती वारंट जारी किया गया है। विधायक पूनिया पर बीकानेर संभाग में चूरू के राजगढ़ थाने के तत्कालीन इंचार्ज विष्णुदत्त बिश्नोई को सुसाइड के लिए दुष्प्रेरण का आरोप है। इस मामले में सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इंवेस्टिगेशन (सीबीआई) ने पूनिया पर लगे आरोपों को […]

जोधपुर । सादुलपुर (चूरू) की एमएलए कृष्णा पूनिया के खिलाफ मंगलवार को जमानती वारंट जारी किया गया है। विधायक पूनिया पर बीकानेर संभाग में चूरू के राजगढ़ थाने के तत्कालीन इंचार्ज विष्णुदत्त बिश्नोई को सुसाइड के लिए दुष्प्रेरण का आरोप है।

इस मामले में सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इंवेस्टिगेशन (सीबीआई) ने पूनिया पर लगे आरोपों को निराधार बताते हुए फाइनल रिपोर्ट एफआर लगा दी थी। जोधपुर की सीबीआई कोर्ट में सुनवाई हुई। उसके बाद कोर्ट ने सीबीआई को इस मामले का फिर से संज्ञान लेने का निर्देश दिया है।

राजस्थान: भिवाड़ी इंडस्ट्रियल एरिया में कोहराम..केमिकल पटाखा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 7 मजदूरों की जलकर मौत ये भी पढ़ें  राजस्थान: भिवाड़ी इंडस्ट्रियल एरिया में कोहराम..केमिकल पटाखा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 7 मजदूरों की जलकर मौत

23 मई 2020 को राजगढ़ के तत्कालीन थानाधिकारी विष्णुदत्त बिश्नोई ने सुसाइड कर लिया था। विष्णुदत्त के भाई संदीप बिश्नोई ने सादुलपुर विधायक व कांग्रेस नेता कृष्णा पूनिया पर परेशान करने का आरोप लगाया था। विष्णुदत्त के सुसाइड का जिम्मेदार कृष्णा पूनिया को बताते हुए संदीप ने मामला दर्ज कराया था।

दरवाजा लगाने के विवाद में धक्का-मुक्की, अधिवक्ता की मौत ये भी पढ़ें  दरवाजा लगाने के विवाद में धक्का-मुक्की, अधिवक्ता की मौत

इस मामले की जांच पहले सीआईडी ने की थी। स्थानीय लोगों ने सीबीआई को जांच सौंपने की मांग की। इसके बाद राज्य सरकार ने इस मामले को सीबीआई के हवाले कर दिया था। सीबीआई ने अपनी जांच में एफआर लगा दी थी। एफआर रिपोर्ट जोधपुर स्थित एसीएमएम में पेश की गई। यहां अदालत ने इस मामले की फिर से जांच के आदेश देते हुए खारिज कर दिया। साथ ही, जमानती वारंट जारी करते हुए विधायक कृष्णा पूनिया को तलब किया है।

भारत-अमेरिका ट्रेड डील ऊर्जा-सुरक्षा और किसानों के साथ खिलवाड़: सचिन पायलट ये भी पढ़ें  भारत-अमेरिका ट्रेड डील ऊर्जा-सुरक्षा और किसानों के साथ खिलवाड़: सचिन पायलट

इस बारे में विधायक कृष्णा पूनिया के प्रतिनिधि वीरेंद्र पूनिया ने कहा- हम इस प्रकरण में पूरी तरह निर्दोष हैं। अदालत ने सीबीआई की एफआर को खारिज किया है। हम आगे हाईकोर्ट में इसकी अपील करेंगे।

रिपोर्ट  में कहा था कि कृष्णा पूनिया की ओर से विष्णु दत्त बिश्नोई को सुसाइड के लिए उकसाने के कोई साक्ष्य नहीं मिले हैं। यानी सुसाइड से कुछ समय पहले तक ऐसे कोई साक्ष्य नहीं मिले, जिससे लगे कि उसी कारण सुसाइड किया गया है। हालांकि सीबीआई की रिपोर्ट में ये स्वीकार किया गया है कि पूनिया उन्हें फोन करती थी। इसके कारण वो परेशान भी थे। सुसाइड के वक्त ऐसा साक्ष्य नहीं मिला। अदालत ने इसी आधार पर एफआर को खारिज कर दिया है और पूनिया को तलब किया है।

विष्णुदत्त के सुसाइड के बाद उनके नाबालिग बेटे ने भी घर में ही फांसी लगा ली थी। वो ग्यारहवीं क्लास का स्टूडेंट था। काफी परेशान था। बाप-बेटे दोनों की मौत के बाद पूरा परिवार टूट गया था।

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

लेखक के बारे में

अनिल रॉयल | Founder and Editor-in-Chief Picture

रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।

पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।

वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

नवीनतम

दीवानी न्यायालय में बम धमकी से अफरा-तफरी, परिसर कराया गया खाली

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर स्थित दीवानी न्यायालय परिसर में मंगलवार को बम विस्फोट की धमकी मिलने से अफरा-तफरी मच...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  जौनपुर  
दीवानी न्यायालय में बम धमकी से अफरा-तफरी, परिसर कराया गया खाली

शामली: जमालपुर में गूंजी 'बाल विवाह मुक्त भारत' की गूंज, ग्रामीणों ने ली सामाजिक कुरीति मिटाने की शपथ

शामली। भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा संचालित "बाल विवाह मुक्त भारत" अभियान के तहत जनपद के...
शामली 
शामली: जमालपुर में गूंजी 'बाल विवाह मुक्त भारत' की गूंज, ग्रामीणों ने ली सामाजिक कुरीति मिटाने की शपथ

Rose plant care: मार्च में भी खिलेगा आपका गुलाब जानिए बसंत ऋतु में पौधे को हरा भरा रखने के आसान और असरदार उपाय

बसंत ऋतु की शुरुआत होते ही मौसम में हल्का बदलाव महसूस होने लगता है। फरवरी खत्म होते ही अक्सर लोग...
कृषि 
Rose plant care: मार्च में भी खिलेगा आपका गुलाब जानिए बसंत ऋतु में पौधे को हरा भरा रखने के आसान और असरदार उपाय

गांव की लाइफलाइन ठप! पंचायत चुनाव में देरी और धनबल के आरोपों पर अतुल प्रधान का बड़ा हमला

   लखनऊ: पंचायत चुनाव को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति में फिर बहस तेज हो गई है। अतुल प्रधान ने ग्रामीण...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
गांव की लाइफलाइन ठप! पंचायत चुनाव में देरी और धनबल के आरोपों पर अतुल प्रधान का बड़ा हमला

Rang Panchami 2026 date: 8 मार्च 2026 को मनाई जाएगी रंग पंचमी जानें सही तिथि शुभ मुहूर्त , पूजा विधि और धन लाभ के खास उपाय

Rang Panchami 2026 date: होली का पर्व अपने साथ रंग खुशियां और उत्साह लेकर आता है। लेकिन क्या आप जानते...
धर्म-अध्यात्म 
Rang Panchami 2026 date: 8 मार्च 2026 को मनाई जाएगी रंग पंचमी जानें सही तिथि शुभ मुहूर्त , पूजा विधि और धन लाभ के खास उपाय

उत्तर प्रदेश

दीवानी न्यायालय में बम धमकी से अफरा-तफरी, परिसर कराया गया खाली

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर स्थित दीवानी न्यायालय परिसर में मंगलवार को बम विस्फोट की धमकी मिलने से अफरा-तफरी मच...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  जौनपुर  
दीवानी न्यायालय में बम धमकी से अफरा-तफरी, परिसर कराया गया खाली

गांव की लाइफलाइन ठप! पंचायत चुनाव में देरी और धनबल के आरोपों पर अतुल प्रधान का बड़ा हमला

   लखनऊ: पंचायत चुनाव को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति में फिर बहस तेज हो गई है। अतुल प्रधान ने ग्रामीण...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
गांव की लाइफलाइन ठप! पंचायत चुनाव में देरी और धनबल के आरोपों पर अतुल प्रधान का बड़ा हमला

सहारनपुर: कार से बाइक टकराई, युवक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

सहारनपुर (बिहारीगढ)।   कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। जिनमें से एक युवक की मौत   जानकारी...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: कार से बाइक टकराई, युवक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

मेरठ: पाकिस्तान से लॉन्ग टर्म वीजा पर आई सबा जासूसी मामले में जांच के घेरे में, फर्जी दस्तावेजों की पुष्टि

मेरठ। पाकिस्तान से लॉन्ग टर्म वीजा पर आई सबा अब पुलिस और खुफिया जांच एजेसिंयों के लिए चुनौती बन गई...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: पाकिस्तान से लॉन्ग टर्म वीजा पर आई सबा जासूसी मामले में जांच के घेरे में, फर्जी दस्तावेजों की पुष्टि

सर्वाधिक लोकप्रिय