पार्किंग मैनेजर हत्याकांड: हरियाणा के 2 आरोपी गिरफ्तार; पार्किंग फीस के विवाद में कार से कुचलकर ली थी जान
हरिद्वार। बीते रोज नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित दीन दयाल पार्किंग के मैनेजर को पार्किंग पर्ची के विवाद में कुचलने के दो आरोपितों को पुलिस ने गिफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त कार को भी बरामद कर लिया है। जानकारी के मुताबिक बीत रोज दीनदयाल उपाध्याय पार्किंग में फीस को लेकर हरियाणा के यात्रियों के साथ पार्किंग मैनेजर का विवाद हो गया था। इसी विवाद के चलते यात्रियों ने पार्किंग मैनेजर सहदेव कुमार को कुचल दिया था। उपचार के दौरान सहदेव कुमार की जॉलीग्रांट अस्पताल में मौत हो गयी थी।
इस संबंध में प्रताप सिंह पुत्र राजपाल सिंह हाल निवासी पं. दीनदयाल उपाध्याय पार्किंग हरिद्वार ने नगर कोतवाली में तहरीर देकर वैगनआर कार चालक के खिलाफ वाहन पार्किंग शुल्क न देने व पार्किंग बैरियर तोड़ते हुए भागने का प्रयास कर मैनेजर सहदेव कुमार को कुचलने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था।
तहरीर के बाद पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए सक्रिय हुई और चैकिंग के दौरान दोनों आरोपितों विशाल पुत्र बिनोद निवासी म.न. 493 जोशी चौहान 86 बहालगढ थाना बहालगढ जिला सोनीपत, हरियाणा उम्र 22 वर्ष व सूरज पुत्र चन्द्र सिह ग्राम भटट गांव पंचशील कालोनी थाना सेक्टर 27 जिला-सोनीपत हरियाणा उम्र 34 वर्ष को कार के साथ चमगादड टापू की आड़ से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ विधिक कार्यवाही करते हुए उनका चालान कर दिया है।
