स्मृति ईरानी के शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में बिल गेट्स की खास एंट्री, बच्चे और मां के स्वास्थ्य पर चर्चा

On

नई दिल्ली। स्मृति ईरानी का पॉपुलर टीवी शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' फैंस के बीच एक बार फिर फेमस हो गया है। सीरियल टीआरपी (टेलीविजन रेटिंग पॉइन्ट) की टॉप फाइव की रेस में शामिल हो गया है। अब शो में एक इंटरनेशनल मेहमान की एंट्री होने वाली है, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर पहले ही बज बन चुका है। शो में गुरुवार को अरबपति बिल गेट्स तुलसी विरानी का किरदार निभा रहीं स्मृति ईरानी से खास बातचीत करने के लिए आ रहे हैं।

और पढ़ें विष्णु विशाल ने मानसा चौधरी की इच्छा पर फिल्म 'आर्यन' से हटाया किसिंग सीन

और पढ़ें प्यार और ब्रेकअप्स से भरे रिश्तों की कहानी, अब अमेरिकी बिजनेसमैन संग सगाई कर नई मंज़िल की ओर बढ़ीं पवित्रा पुनिया

स्टार प्लस ने सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' का नया प्रोमो शेयर किया है, जिसमें तुलसी लैपटॉप पर बिजनेसमैन बिल गेट्स का स्वागत कर रही हैं और बिल गेट्स भी तुलसी विरानी से हिंदी में बात कर रहे हैं। नए प्रोमो के मुताबिक गुरुवार की रात के एपिसोड में बिल गेट्स का कैमियो रखा गया है। वे कुछ देर के लिए शो से जुड़ेंगे और बच्चे के स्वास्थ्य के मुद्दे पर बात करेंगे। 

और पढ़ें 'डूड' का बॉक्स ऑफिस धमाका: चार दिन में पार किए 40 करोड़

प्रोमो को शेयर कर जानकारी दी गई कि एपिसोड में आज नया सेहत का, संवेदना का और बदलाव का रिश्ता जुड़ने वाला है, जिसमें हर मां और हर बच्चा सुरक्षित रहे, इस गंभीर मुद्दे पर बात होगी। बिल गेट्स की 'बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन' गर्भवती महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता फैलाती है। इसी उद्देश्य को पूरा करते हुए बिल गेट्स और तुलसी विरानी चर्चा करने वाले हैं। ऐसा पहली बार हुआ है जब एकता कपूर के शो में किसी इंटरनेशनल पर्सनैलिटी को देखा गया।

प्रोमो सामने आने के बाद एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, "पहली बार भारतीय टेलीविजन पर बिल गेट्स का शो देखने को मिल रहा है, बहुत बढ़िया तुलसी जी…आप तो अनुपमा से भी आगे निकल गईं।" एक अन्य यूजर ने लिखा, "जय श्री कृष्णा बोलते हुए बिल गेट्स कितने प्यारे लग रहे हैं।" बता दें कि शो हर रात 10 बजकर 30 मिनट पर स्टार प्लस पर प्रसारित होता है। शो में अभी तक कई गंभीर समाजिक मुद्दों को उजागर किया गया है। शो की कहानी तुलसी के मोटापे से शुरू हुई थी, जिसके बाद घरेलू हिंसा, एक्सट्रा मैरिटल अफेयर और उम्र संबंधी समस्याओं को कहानी के रूप में दिखाया गया। इन्हीं वजहों से सीरियल आज 'अनुपमा' को टक्कर दे रहा है, जो हमेशा टीआरपी चार्ट में टॉप वन पर विराजमान रहता है। 

लेखक के बारे में

नवीनतम

अमृतसर में ड्रोन से आई मौत की खेप: 5 किलो हेरोइन बरामद, पाकिस्तानी तस्करों से जुड़े तार

Punjab News: अमृतसर में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चल रहे अभियान में पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल...
देश-प्रदेश  अन्य राज्य 
अमृतसर में ड्रोन से आई मौत की खेप: 5 किलो हेरोइन बरामद, पाकिस्तानी तस्करों से जुड़े तार

सहारनपुर: थाना कुतुबशेर पुलिस ने चार बाइक चोर गिरफ्तार किए, अवैध असलहा और चोरी की दो बाइक बरामद

सहारनपुर। थाना कुतुबशेर पुलिस ने बाईक चोरी की घटना का खुलासा करते हुए चार शातिर चोरों को गिरफ्तार करने में...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 

सहारनपुर: थाना चिलकाना पुलिस और मिशन शक्ति टीम ने दो नशा तस्करों को गिरफ्तार कर डेढ़ किलो चरस बरामद की

सहारनपुर। थाना चिलकाना पुलिस व मिशन शक्ति टीम की संयुक्त पुलिस टीम ने दो शातिर नशा तस्करों को दबोचकर उनके...

सहारनपुर: बैंक अधिकारियों ने सांसद इमरान मसूद से मुलाकात कर पुरानी पेंशन बहाली और वेतन आयोग गठन की मांगे रखीं

सहारनपुर। ऑल इंडिया पंजाब नेशनल बैंक ऑफिसर फैडरेशन सहारनपुर यूनिट व भारतीय स्टेट बैंक ऑफिसर एसोसिएशन व ऑल इंडिया एनपीएस...

सहारनपुर: हिमांशु जैन ने बीजेपी को अलविदा कह रालोद की सदस्यता ली, बने अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष

सहारनपुर। राष्ट्रीय लोकदल अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष शमीम अहमद के समक्ष हिमांशु जैन ने भारतीय जनता पार्टी को अलविदा...

उत्तर प्रदेश