फिल्म अभिनेता कमाल आर खान को फायरिंग मामले में न्यायिक कस्टडी
मुंबई। फिल्म अभिनेता कमाल आर खान (केआरके)को मुंबई की अंधेरी मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट न्यायालय ने मंगलवार को ओशिवारा इलाके में फायरिंग के एक मामले में न्यायिक कस्टडी में भेज दिया है। कमाल खान के वकील ने बताया कि फायरिंग मामले में पुलिस कस्टडी समाप्त होने के बाद केआरके को मंगलवार को मुंबई की अंधेरी मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट न्यायालय में पेश किया था। न्यायालय ने कमाल खान को १४ दिनों तक न्यायिक कस्टडी में भेज दिया है।
उल्लेखनीय है कि ओशिवारा की एक रिहायशी बिल्डिंग में पिछले सप्ताह फायरिंग की घटना हुई थी। फायरिंग की खबर मिलने के बाद, पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज देखे और कई लोगों से बात की, इसके बाद कमाल खान को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद न्यायालय ने कमाल खान को २७ जनवरी तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया था। इस मामले में ओशिवरा पुलिस ने अदालत को बताया कि पूछताछ के दौरान कमाल खान ने यह कबूल किया है कि फायरिंग उनकी लाइसेंसी बंदूक से हुई थी । जबकि कमाल खान के वकील नागेश मिश्रा ने इस मामले को "मनगढ़ंत" बताया है। नागेश मिश्रा ने कहा, "पुलिस का कहना है कि मैंने [खान] अपनी [खान की] बंदूक से गोली चलाई। लेकिन यह सही नहीं है। गोली की अधिकतम क्षमता 20 मीटर है, और जिस जगह से यह बंदूक चलाई गई थी, वह 400 मीटर की दूरी पर थी। यह संभव नहीं है। बॉलीवुड के कई बड़े नाम पुलिस को इस मामले में उसे फंसाने के लिए उकसा रहे हैं।"
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां