मटर के दाने जितनी छोटी ग्रंथि, लेकिन आपकी नींद, मूड और चेतना तक सब कुछ करती है कंट्रोल

On

नई दिल्ली। दिमाग के अंदर एक छोटी सी ग्रंथि होती है, जिसका आकार मटर के दाने जितना होता है, लेकिन इसका असर आपके पूरे शरीर और मन पर होता है। इसे पीनियल ग्रंथि कहा जाता है। यह आपकी नींद, मूड और चेतना तक सब कुछ नियंत्रित करता है। आयुर्वेद और योग में इसे आज्ञा चक्र से जोड़ा गया है। यह हमारी बुद्धि, अंतर्ज्ञान और मानसिक स्पष्टता का केंद्र है। पीनियल ग्रंथि का मुख्य काम है मेलाटोनिन हार्मोन बनाना।

यह हार्मोन हमारी नींद-जागने की घड़ी यानी सर्केडियन रिदम को नियंत्रित करता है। जब अंधेरा होता है, तो यह ज्यादा मेलाटोनिन बनाती है, जिससे नींद आती है। वहीं, दिन में इसकी मात्रा कम होती है, जिससे शरीर जागृत और सक्रिय रहता है। यही कारण है कि नींद न आने, थकान या मूड बदलने जैसी समस्याओं का मूल कारण अक्सर पीनियल ग्रंथि की निष्क्रियता हो सकती है। इसके अलावा, पीनियल ग्रंथि हार्मोनल संतुलन बनाने में भी मदद करती है। यह पिट्यूटरी और हाइपोथैलेमस ग्रंथियों को प्रभावित करके पूरे शरीर में हार्मोन की नियमितता बनाए रखती है। यही नहीं, इसमें मौजूद मेलाटोनिन एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट की तरह काम करता है, जो कोशिकाओं को फ्री रेडिकल्स से बचाता है और उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को धीमा करता है।

और पढ़ें पीरियड्स की ऐंठन, सूजन और दर्द अब नहीं करेंगे परेशान, इन योगासनों से दूर होगी तकलीफ

बच्चों में यह ग्रंथि सबसे सक्रिय होती है, लेकिन उम्र बढ़ने के साथ इसकी क्रियाशीलता धीरे-धीरे कम होती जाती है। छोटी होने के बावजूद, यह ग्रंथि हमारे जीवन पर बड़ा प्रभाव डालती है। नींद, मूड, मानसिक स्पष्टता और आत्मचेतना सब कुछ इसी पर निर्भर है। इसलिए इसे नजरअंदाज करना आपको भारी पड़ सकता है। पीनियल ग्रंथि को सक्रिय रखने के कई सरल उपाय हैं। रोजाना सुबह हल्की धूप में 5-10 मिनट बैठना, ध्यान और प्राणायाम करना, हल्दी और काली मिर्च वाला दूध पीना, शुद्ध पानी पीना और फ्लोराइड से बचना इसके लिए बेहद फायदेमंद हैं। साथ ही, मोबाइल और लैपटॉप की नीली रोशनी से दूरी बनाए रखना और सही समय पर सोना भी इसे स्वस्थ रखता है।

और पढ़ें सर्दियों में क्यों बढ़ जाता है घुटनों का दर्द? जानिए कारण और आयुर्वेदिक इलाज

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

लेखक के बारे में

रविता ढांगे | Online News Editor  Picture

रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।

रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

नवीनतम

कांग्रेस को बड़ा झटका; पूर्व मंत्री और वरिष्ठ नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने दिया इस्तीफा, जानिए कारण

लखनऊ। पूर्व मंत्री व कांग्रेस नेता नसीमुद्दीन ​सिद्दीकी ने शनिवार को कांग्रेस पार्टी की सभी जिम्मेदारियों व पार्टी की प्राथमिक...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
कांग्रेस को बड़ा झटका; पूर्व मंत्री और वरिष्ठ नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने दिया इस्तीफा, जानिए कारण

डिजिटल अरेस्ट कर 15 करोड़ ठगे.. यूपी, गुजरात, ओडिशा से आठ गिरफ्तार, जानें ठगी से कैसे बचें

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने डिजिटल अरेस्ट करके बुजुर्गों को डराकर करोड़ों की ठगी करने के मामले...
Breaking News  राष्ट्रीय 
डिजिटल अरेस्ट कर 15 करोड़ ठगे.. यूपी, गुजरात, ओडिशा से आठ गिरफ्तार, जानें ठगी से कैसे बचें

मेरठ: जानी थाना क्षेत्र में सरिया चोरी गिरोह का भंडाफोड़, दो शातिर गिरफ्तार

मेरठ। थाना जानी क्षेत्र में इन दिनों सरिया चोरी गिरोह का आतंक है। दुकानों के बाहर रखे सरिय आए दिन...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: जानी थाना क्षेत्र में सरिया चोरी गिरोह का भंडाफोड़, दो शातिर गिरफ्तार

मेरठ: मवाना पुलिस ने महिला से ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय ठग गिरोह के सरगना को दबोचा

मेरठ। थाना मवाना पुलिस ने महिला के साथ ठगी करने वाले अन्तर्राज्यीय ठग गिरोह के सरगना शातिर को गिरफ्तार किया...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: मवाना पुलिस ने महिला से ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय ठग गिरोह के सरगना को दबोचा

मेरठ: लिसाड़ी गेट पुलिस का चाइनीज मांझे पर एक्शन, 13 चरखी के साथ आरोपी गिरफ्तार

मेरठ। थाना लिसाडी गेट पुलिस ने अवैध चाईनीज मांझे के खिलाफ अभियान चलाया है। पुलिस ने अभियान के दौरान 13...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: लिसाड़ी गेट पुलिस का चाइनीज मांझे पर एक्शन, 13 चरखी के साथ आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश

लखनऊ से 2027 का शंखनाद: अमित शाह बोले—यूपी का कल्याण सिर्फ भाजपा ही कर सकती है

लखनऊ। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को लखनऊ में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 का औपचारिक शंखनाद कर...
उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
लखनऊ से 2027 का शंखनाद: अमित शाह बोले—यूपी का कल्याण सिर्फ भाजपा ही कर सकती है