बकायन: आयुर्वेद की चमत्कारी औषधि, जो शरीर को अंदर से करती है साफ

On

 नई दिल्ली। बकायन (महानिम्ब) एक ऐसी औषधीय जड़ी-बूटी है, जिसे हमारी बुजुर्ग पीढ़ियों से इस्तेमाल करते आ रहे हैं। आमतौर पर गांव-देहात में आसानी से मिलने वाला यह पेड़ देखने में साधारण लगता है, लेकिन इसके अंदर ढेरों औषधीय गुण छिपे हैं।

बकायन का स्वाद कड़वा होता है, पर आयुर्वेद में कड़वी चीजों को शरीर को अंदर से साफ करने वाली औषधि माना गया है। इसके पत्ते, छाल, बीज और फल सभी किसी न किसी रूप में शरीर को रोगों से बचाने का काम करते हैं। आयुर्वेद के अनुसार, बकायन खून को साफ करता है और शरीर में जमा गंदे तत्वों को बाहर निकालने में मदद करता है।

और पढ़ें वज्रदंती: मसूड़ों की सूजन, दर्द या बदबू? हर समस्या की छुट्टी कर देगा ये छोटा सा फूल

जिन लोगों को बार-बार फोड़े-फुंसी, दाद, खुजली या स्किन एलर्जी की शिकायत रहती है, उनके लिए बकायन बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसके पत्तों का लेप या रस लगाने से त्वचा की जलन और सूजन कम होती है। अंदर से खून साफ होने पर त्वचा अपने आप स्वस्थ दिखने लगती है। बकायन की सबसे बड़ी खासियत है इसका कृमिनाशक गुण। पेट में कीड़े, अपच, पेट दर्द या बार-बार दस्त जैसी समस्या में बकायन का उपयोग किया जाता है। इसकी छाल और बीज आंतों को साफ कर परजीवियों को नष्ट करने में मदद करते हैं। यही कारण है कि इसे पाचन तंत्र को मजबूत करने वाली औषधि भी माना जाता है। साथ ही यह लीवर को डिटॉक्स करने और शरीर की सफाई में सहायक होता है। बकायन जोड़ों के दर्द, सूजन और गठिया में भी असर दिखाता है। इसके पत्तों या बीजों का लेप लगाने से दर्द और अकड़न में राहत मिलती है।

और पढ़ें ब्रेन फॉग कहीं दिल की बीमारी का संकेत तो नहीं? जानें वैज्ञानिक कारण

आयुर्वेद मानता है कि जब शरीर अंदर से साफ रहता है तो सूजन और दर्द अपने आप कम होने लगते हैं। इसके अलावा, बकायन में मौजूद एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण शरीर को संक्रमण से बचाने में भी मदद करते हैं। महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए भी बकायन उपयोगी माना गया है। भारी माहवारी, श्वेत प्रदर और कुछ गर्भाशय संबंधी समस्याओं में इसे अन्य जड़ी-बूटियों के साथ मिलाकर दिया जाता है। बकायन बहुत गुणकारी है, लेकिन इसका उपयोग सोच-समझकर करना जरूरी है। इसकी अधिक मात्रा नुकसानदायक हो सकती है। गर्भवती महिलाएं, बच्चे, और गंभीर रोगों से पीड़ित लोग इसका सेवन करने से पहले किसी आयुर्वेदाचार्य की सलाह जरूर लें।

और पढ़ें सुबह उठते ही मुंह खट्टा या कड़वा होना देता है पेट से जुड़ी बीमारी का संकेत, जानें क्या है कारण

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

लेखक के बारे में

रविता ढांगे | Online News Editor  Picture

रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।

रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

नवीनतम

कांग्रेस को बड़ा झटका; पूर्व मंत्री और वरिष्ठ नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने दिया इस्तीफा, जानिए कारण

लखनऊ। पूर्व मंत्री व कांग्रेस नेता नसीमुद्दीन ​सिद्दीकी ने शनिवार को कांग्रेस पार्टी की सभी जिम्मेदारियों व पार्टी की प्राथमिक...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
कांग्रेस को बड़ा झटका; पूर्व मंत्री और वरिष्ठ नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने दिया इस्तीफा, जानिए कारण

डिजिटल अरेस्ट कर 15 करोड़ ठगे.. यूपी, गुजरात, ओडिशा से आठ गिरफ्तार, जानें ठगी से कैसे बचें

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने डिजिटल अरेस्ट करके बुजुर्गों को डराकर करोड़ों की ठगी करने के मामले...
Breaking News  राष्ट्रीय 
डिजिटल अरेस्ट कर 15 करोड़ ठगे.. यूपी, गुजरात, ओडिशा से आठ गिरफ्तार, जानें ठगी से कैसे बचें

मेरठ: जानी थाना क्षेत्र में सरिया चोरी गिरोह का भंडाफोड़, दो शातिर गिरफ्तार

मेरठ। थाना जानी क्षेत्र में इन दिनों सरिया चोरी गिरोह का आतंक है। दुकानों के बाहर रखे सरिय आए दिन...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: जानी थाना क्षेत्र में सरिया चोरी गिरोह का भंडाफोड़, दो शातिर गिरफ्तार

मेरठ: मवाना पुलिस ने महिला से ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय ठग गिरोह के सरगना को दबोचा

मेरठ। थाना मवाना पुलिस ने महिला के साथ ठगी करने वाले अन्तर्राज्यीय ठग गिरोह के सरगना शातिर को गिरफ्तार किया...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: मवाना पुलिस ने महिला से ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय ठग गिरोह के सरगना को दबोचा

मेरठ: लिसाड़ी गेट पुलिस का चाइनीज मांझे पर एक्शन, 13 चरखी के साथ आरोपी गिरफ्तार

मेरठ। थाना लिसाडी गेट पुलिस ने अवैध चाईनीज मांझे के खिलाफ अभियान चलाया है। पुलिस ने अभियान के दौरान 13...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: लिसाड़ी गेट पुलिस का चाइनीज मांझे पर एक्शन, 13 चरखी के साथ आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश

लखनऊ से 2027 का शंखनाद: अमित शाह बोले—यूपी का कल्याण सिर्फ भाजपा ही कर सकती है

लखनऊ। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को लखनऊ में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 का औपचारिक शंखनाद कर...
उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
लखनऊ से 2027 का शंखनाद: अमित शाह बोले—यूपी का कल्याण सिर्फ भाजपा ही कर सकती है