बॉडी में लाएं ग्लो
कच्चे दूध में छोटा नरम तौलिया डुबो लें। उसे पूरे बदन पर लगाएं और लगभग 10 मिनट तक छोड़ दें ताकि सूख जाए। उसके बाद उसी तौलिए को पानी से धोकर हल्का निचोड़ कर पोंछते हुए सारा शरीर साफ कर लें। तौलिए से हल्के हाथों से पोंछे। उसके बाद मौसमी फलों के रस में थोड़ी […]
कच्चे दूध में छोटा नरम तौलिया डुबो लें। उसे पूरे बदन पर लगाएं और लगभग 10 मिनट तक छोड़ दें ताकि सूख जाए। उसके बाद उसी तौलिए को पानी से धोकर हल्का निचोड़ कर पोंछते हुए सारा शरीर साफ कर लें।
तौलिए से हल्के हाथों से पोंछे। उसके बाद मौसमी फलों के रस में थोड़ी मलाई, जौ का आटा व पिसी खसखस को मिलाकर पेस्ट बनाएं और पेस्ट को पैक की तरह सारे शरीर पर लगा लें। त्वचा की पालिश हो जाएगी और त्वचा में ग्लो आएगा।
ये भी पढ़ें डिजिटल युग में आंखें हो रही बीमार, आयुर्वेद से जानें मोबाइल स्ट्रेस से राहत पाने के तरीके– पार्टी में जाना है, डेउस ऐसी है कि बालों, बाजुओं पर बाल बहुत छोटे और कम हैं। वैक्सिंग लायक नहीं हैं। ऐसे में नॉन ऑयली एक्सफोलिएटर से पैरों, हाथों, बाजुओं, टांगों की त्वचा को एक्सफोलिएट करें। चाहें तो टांगों की एक्सफोलिएशन के बाद शेव कर लें।
– धूप से मुरझाई त्वचा की रंगत वापिस लाने के लिए दही में जौ का आटा, मलाई, राई मिलाकर पेस्ट बना लें और पूरे शरीर पर पेस्ट लगा लें। थोड़ी जी जलन महसूस होगी। घबराएं नहीं, बाद में साफ कर नहा लें।
– जौ के आटे में कच्चा दूध, हल्दी, मलाई, बादाम का पेस्ट चुटकी भर नमक मिलाकर पेस्ट तैयार करें। पूरे बदन पर लगा कर हल्के हाथों से स्क्रब करें। स्क्रबिंग करते समय हर बॉडी पार्ट पर 7 से 10 मिनट दें। पूरे शरीर की त्वचा निखर उठेगी।
– नींबू का रस, चीनी पिसी हुई, आलिव आयल मिलाकर स्क्र ब कर गुनगुने पानी से नहा लें। अगर टेनिंग हो तो उसी मिश्रण में एलोवेरा का ताजा जूस मिलाएं।
– कोहनियों, घुटनों, टखनों व एडिय़ों पर रूखापन जल्दी आता है। इस पर बेबी आयल लगाकर दूर करें। लाइट बॉडी लोशन लगाने से त्वचा स्मूद होती है।
– बढ़ती उम्र में त्वचा पर झुर्रियों का प्रभाव अधिक न पड़े, इसके लिए अंडे की सफेदी में, बादाम पिसा हुआ और जौ का आटा मिलाएं। बॉडी पर इस मिश्रण को ला कर स्क्रब करें। सप्ताह में एक बार इस स्क्रब का प्रयोग करें।
इनके प्रयोग से बॉडी की त्वचा में निखार आएगा। नहाने के साबुन का प्रयोग न कर माश्चराइजिंग बॉडीवाश का प्रयोग करें। प्रभाव ज्यादा बना रहेगा।
– सुदर्शन चौधरी
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां