पोते-पोतियों की देखभाल से बुजुर्गों का ब्रेन रहता है एक्टिव: शोध

On

नई दिल्ली। अपने नाती-पोतों की देखभाल को अक्सर पारिवारिक जिम्मेदारी या भावनात्मक जुड़ाव का नतीजा माना जाता है, लेकिन अब विज्ञान ने इसके एक और महत्वपूर्ण पहलू की ओर ध्यान खींचा है। हाल ही में छपी एक शोध रिपोर्ट के अनुसार, पोते-पोतियों या नाती-नातिन की देखभाल करने वाले बुजुर्गों की स्मरण शक्ति और भाषा से जुड़ी मानसिक क्षमताएं उन बुजुर्गों की तुलना में बेहतर होती हैं जो इस भूमिका में शामिल नहीं होते हैं।

यह अध्ययन इस बात का संकेत देता है कि पारिवारिक जीवन में सक्रिय भागीदारी बुजुर्गों के ब्रेन के लिए भी लाभकारी हो सकती है। यह शोध प्रतिष्ठित जर्नल साइकोलॉजी एंड एजिंग में प्रकाशित हुआ है, और इसकी प्रमुख लेखिका फ्लाविया चेरेचेश हैं। अध्ययन में कुल 2,887 दादा-दादी (नाना/नानी) को शामिल किया गया, जिनकी उम्र 50 वर्ष से अधिक थी और औसत आयु लगभग 67 वर्ष रही। इन प्रतिभागियों के आंकड़ों का विश्लेषण 2016 से 2022 के बीच किया गया।

ये भी पढ़ें  वर्ल्ड कैंसर डे : बचाव संभव, इन आदतों से तौबा, तो इन्हें करें दिनचर्या में शामिल

इन परीक्षणों में खास तौर पर याददाश्त, शब्दों के प्रयोग और भाषा कौशल जैसी क्षमताओं को परखा गया। शोध के नतीजों से पता चला कि जो बुज़ुर्ग अपने पोते-पोतियों की देखभाल कर रहे थे, उन्होंने मेमोरी और वर्बल स्किल्स से जुड़े परीक्षणों में बेहतर प्रदर्शन किया। दिलचस्प बात यह रही कि यह सकारात्मक प्रभाव इस बात पर निर्भर नहीं करता था कि ग्रैंड पेरेंट्स कितनी बार बच्चों की देखभाल करते हैं या वे किस तरह की देखभाल करते हैं। चाहे देखभाल नियमित हो या कभी-कभार, और चाहे वह पढ़ाने, खेलने या रोजमर्रा की निगरानी तक सीमित हो, मानसिक लाभ लगभग समान पाए गए। इससे यह निष्कर्ष निकला कि सबसे महत्वपूर्ण तत्व है देखभाल की भूमिका में सक्रिय रूप से शामिल होना। शोधकर्ताओं का मानना है कि बच्चों के साथ समय बिताने से बुज़ुर्गों का सामाजिक संपर्क बढ़ता है और उनका दिमाग लगातार सक्रिय रहता है।

ये भी पढ़ें  तनाव और बेचैनी को कम करती है ग्रंथित मुद्रा, दिमाग को मिलता है आराम

बच्चों की जरूरतों को समझना, उनसे बातचीत करना और उनके साथ गतिविधियों में शामिल होना दिमाग को चुनौती देता है, जिससे सोचने-समझने की क्षमता बनी रहती है। इसके अलावा जुड़ाव बुज़ुर्गों के जीवन में उद्देश्य और जिम्मेदारी का भाव भी पैदा करता है, जो मानसिक स्वास्थ्य के लिए अहम माना जाता है। अध्ययन यह भी रेखांकित करता है कि बढ़ती उम्र में मानसिक गिरावट को पूरी तरह टालना शायद संभव न हो, लेकिन जीवनशैली और सामाजिक भूमिका इसमें बड़ा फर्क डाल सकती हैं। परिवार के भीतर सक्रिय रहना, खासकर अगली पीढ़ी की देखभाल में भागीदारी, बुज़ुर्गों को न सिर्फ भावनात्मक संतोष देती है बल्कि उनके दिमाग को भी स्वस्थ रखने में मदद कर सकती है। 

ये भी पढ़ें  पेट-दर्द सिर्फ पाचन समस्या नहीं, पेट की आंतरिक बीमारियों का भी इशारा है, आयुर्वेद से जानें उपाय

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

लेखक के बारे में

रविता ढांगे | Online News Editor  Picture

रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।

रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

नवीनतम

मेरठ में स्कूल बस की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्तों की दर्दनाक मौत

मेरठ। मेरठ में गंगा एक्सप्रेस वे पर एक स्कूल बस ने बाइक सवार दो दोस्तों को टक्कर मार दी। हादसे...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में स्कूल बस की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्तों की दर्दनाक मौत

'परीक्षा पे चर्चा': सीएम योगी बोले- पीएम मोदी के शब्दों में लक्ष्य की स्पष्टता और हर चुनौती का सामना करने की प्रेरणा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'परीक्षा पे चर्चा' कार्यक्रम की प्रशंसा की है।...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
'परीक्षा पे चर्चा': सीएम योगी बोले- पीएम मोदी के शब्दों में लक्ष्य की स्पष्टता और हर चुनौती का सामना करने की प्रेरणा

बहादराबाद के सुमन नगर में स्क्रैप गोदाम में भीषण आग, दमकल की कई यूनिटें मौके पर

      हरिद्वार। उत्तराखंड में हरिद्वार के सुमन नगर क्षेत्र में स्थित स्क्रैप के गोदाम में शुक्रवार तड़के अचानक भीषण अग्निकांड हो...
Breaking News  देश-प्रदेश  उत्तराखंड 
बहादराबाद के सुमन नगर में स्क्रैप गोदाम में भीषण आग, दमकल की कई यूनिटें मौके पर

नीरज पांडेय ने हटाई 'घूसखोर पंडत' की प्रचार सामग्री, याचिका के बाद विवादित फिल्म पर रोक

नई दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय में याचिका दायर होने के बाद नेटफ्लिक्स पर आने वाली फिल्म 'घूसखोर पंडत' के निर्माता...
Breaking News  राष्ट्रीय 
नीरज पांडेय ने हटाई 'घूसखोर पंडत' की प्रचार सामग्री, याचिका के बाद विवादित फिल्म पर रोक

बरेली में शादी की शहनाइयों पर भारी पड़ा इश्क़ का इल्ज़ाम, प्रेमिका ने बरात के बीच रुकवाई शादी, हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा

बरेली। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के एक बैंक्वेट हॉल में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब धूमधाम से पहुंची बारात के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
बरेली में शादी की शहनाइयों पर भारी पड़ा इश्क़ का इल्ज़ाम, प्रेमिका ने बरात के बीच रुकवाई शादी, हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा

उत्तर प्रदेश

मेरठ में स्कूल बस की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्तों की दर्दनाक मौत

मेरठ। मेरठ में गंगा एक्सप्रेस वे पर एक स्कूल बस ने बाइक सवार दो दोस्तों को टक्कर मार दी। हादसे...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में स्कूल बस की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्तों की दर्दनाक मौत

'परीक्षा पे चर्चा': सीएम योगी बोले- पीएम मोदी के शब्दों में लक्ष्य की स्पष्टता और हर चुनौती का सामना करने की प्रेरणा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'परीक्षा पे चर्चा' कार्यक्रम की प्रशंसा की है।...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
'परीक्षा पे चर्चा': सीएम योगी बोले- पीएम मोदी के शब्दों में लक्ष्य की स्पष्टता और हर चुनौती का सामना करने की प्रेरणा

बरेली में शादी की शहनाइयों पर भारी पड़ा इश्क़ का इल्ज़ाम, प्रेमिका ने बरात के बीच रुकवाई शादी, हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा

बरेली। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के एक बैंक्वेट हॉल में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब धूमधाम से पहुंची बारात के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
बरेली में शादी की शहनाइयों पर भारी पड़ा इश्क़ का इल्ज़ाम, प्रेमिका ने बरात के बीच रुकवाई शादी, हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा

चार जोन और छह सेक्टरो में बांटा गया महादेवा का फाल्गुनी मेला, सुरक्षा व्यवस्था हुई सख्त

बाराबंकी । महाशिवरात्रि पर महादेवा में लगने वाले फाल्गुनी मेले की सुरक्षा व्यवस्था के प्रशासन द्वारा बहुत ही सख्त इंतजाम...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
चार जोन और छह सेक्टरो में बांटा गया महादेवा का फाल्गुनी मेला, सुरक्षा व्यवस्था हुई सख्त