स्वाद लें पर स्वास्थ्य पर आंच न आने दें
स्वाद कई गंभीर रोगों का कारण बन जाता है। स्वाद-स्वाद में हम ऐसे खाद्य पदार्थों का सेवन कर जाते हैं जो हमारे स्वास्थ्य के लिए अच्छे नहीं होते। जब कोई त्योहार हो या पार्टी में जाना पड़े तो वजन घटाने की सारी मेहनत चौपट हो जाती है। आइए जानें कुछ टिप्स जिससे हम स्वाद भी […]
स्वाद कई गंभीर रोगों का कारण बन जाता है। स्वाद-स्वाद में हम ऐसे खाद्य पदार्थों का सेवन कर जाते हैं जो हमारे स्वास्थ्य के लिए अच्छे नहीं होते। जब कोई त्योहार हो या पार्टी में जाना पड़े तो वजन घटाने की सारी मेहनत चौपट हो जाती है।
आइए जानें कुछ टिप्स जिससे हम स्वाद भी ले सकें और अपने स्वास्थ्य पर भी आंच न आने दें।
अगर आपको पता है कि आपने रात का डिनर बाहर करना है तो लंच हल्का लें क्योंकि बाहर जाकर व्यक्ति ज्यादा व अधिक कैलोरी युक्त भोजन लेता है। अगर रात को किसी पार्टी में जाने का प्रोग्राम है तो आप घर से ही कम कैलोरी युक्त खाद्य पदार्थ जैसे सूप आदि पी कर निकलें। इससे आप भूख कम महसूस करेंगे और पार्टी में स्नैक्स आदि लेने से तो बच जाएंगे।
पार्टी के विभिन्न व्यंजनों में से ऐसे व्यंजन चुनें जो आपको स्वाद तो दें पर कैलोरी कम दें।
सबसे पहले सूप लें। पार्टी में सलाद के विभिन्न प्रकार होते हैं पर आप कम ड्रेसिंग वाला सलाद चुनें। अगर रूमाली रोटी व चपाती के बीच चयन का मामला है तो अपनी बुद्धिमता का परिचय देते हुए चपाती चुनें। पार्टी में अगर कांटिनेंटल व्यंजन हैं तो व्हाइट सॉस व चीज़ सॉस न लेकर पास्ता लें पर बिना सॉस के।
अगर आप पार्टी में सब चीजों का स्वाद ले रहे हैं तो बहुत कम-कम मात्रा में लें। अगर मीठा पसंद करते हैं तो कार्बोहाइडे्रट आदि कम लें और मीठे का स्वाद लें। आपका भोजन ऐसा हो जिसमें वसा की मात्र कम हो और जटिल कार्बोहाइडे्रट व स्टार्च भी सामान्य मात्रा में हो और 15 प्रतिशत प्रोटीन हो।
ये भी पढ़ें हेल्थ टिप्स: सुबह की यह हेल्दी ड्रिंक सेहत को रखेगी दुरुस्त, तन मन को फिट रखने के लिए ऐसे करें सेवनपार्टी में कोला, काकटेल और अल्कोहल युक्त पेयों से बेहतर है फ्रूट जूस या वाइन लें।
हर चीज का स्वाद लें पर यह न हो कि पार्टी है इसलिए सब कुछ खाया जाए और बाद में पछताया जाए।
अगर आप 2-3 चपाती खाते हैं तो एक चपाती खाएं। आपकी डाइट में फाइबर अवश्य होना चाहिए और फाइबर के अच्छे स्रोत हैं फल व सब्जियां।
अगर आप स्नैक्स अधिक ले रहे हैं तो खाना मत खाइए। बेहतर हो कि स्नैक्स न लेकर हल्का भोजन लें।
कैलोरी अधिक लेने पर उसे खर्च करने के लिए लिफ्ट का प्रयोग न कर सीढिय़ों का प्रयोग करे। थोड़ा सा पैदल चलें। खाना खाने के पश्चात् हल्की सैर करना आपके द्वारा लिए गए भोजन को पचाने में भी सहायक बनेगी।
अगर त्योहार के दौरान आपके घर में अधिक मिठाइयां हैं तो उसे फ्रिज में स्टोर करने की अपेक्षा रिश्तेदारों या पड़ोसियों को बांट दें और मिठाई अधिक खाने से बच जाएं।
– सोनी मल्होत्रा
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां