सर्दियों में बीमारियों से बचाने में बच्चों की मजबूत ढाल बनती है ये चार चीजें, एक्टिव बनता है शरीर

On
रविता ढांगे Picture

नई दिल्ली। सर्दियों की ठंडी हवा बच्चों की सेहत को सबसे पहले प्रभावित करती है। गले में खराश, नाक बहना, खांसी और थकान, यह सब मौसम में बेहद आम माने जाते हैं। माता-पिता के लिए ऐसे समय में सबसे बड़ा सवाल यही होता है कि बच्चों को ऐसा क्या खिलाया जाए जिससे उनका शरीर अंदर से गर्म भी रहे और बीमारियों से लड़ने की ताकत भी बढ़े।

आयुर्वेद का कहना है कि ठंड के मौसम में शरीर की अग्नि यानी पाचन शक्ति सबसे मजबूत होती है। वहीं विज्ञान भी मानता है कि इस मौसम में शरीर को ज्यादा ऊर्जा की जरूरत पड़ती है। ऐसे में बच्चों की थाली में कुछ खास चीजों को शामिल करना बेहद जरूरी है। सर्दियों में गुड़ को सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। गुड़ को आयुर्वेद में खून को शुद्ध करने वाला और पाचन को बेहतर करने वाला माना गया है।

और पढ़ें बॉडी डिटॉक्स से मजबूत इम्युनिटी तक, सुबह खाली पेट गुनगुने नींबू पानी के जबरदस्त फायदे

विज्ञान के अनुसार, इसमें मौजूद आयरन शरीर में ऑक्सीजन की क्षमता बढ़ाता है, जिससे बच्चा ज्यादा एक्टिव और एनर्जेटिक महसूस करता है। गुड़ बच्चों के शरीर में प्राकृतिक गर्मी बनाए रखता है। ठंड के मौसम में खजूर भी बेहद फायदेमंद है। आयुर्वेद में इसे बल्य यानी ताकत बढ़ाने वाला माना गया है। यह खून बढ़ाने, शरीर में गर्मी लाने और पाचन को मजबूत करने में मदद करता है। विज्ञान के अनुसार, खजूर में आयरन, फाइबर, पोटैशियम और नेचुरल शुगर होता है, जो ऊर्जा देने का काम करता है। खजूर बच्चों की भूख भी बढ़ाता है और सर्दियों में होने वाली थकान को दूर करता है। सर्दियों में घी भी सेहत के लिए वरदान साबित हो सकता है। आयुर्वेद हजारों साल से घी को अमृत समान मानता है।

और पढ़ें रजत भस्म: चांदी के शोधन से बना पाउडर त्वचा को देगा नई ऊर्जा, मिलेगा प्राकृतिक निखार

घी शरीर में ओज यानी प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाता है। विज्ञान की मानें तो घी में मौजूद हेल्दी फैट्स बच्चों के दिमाग के विकास के लिए बेहद जरूरी होते हैं। यह शरीर में पाचन को आसान बनाता है। घी खाने से बच्चों को लंबी ऊर्जा मिलती है, इसलिए ठंड के दिनों में एक चम्मच घी रोटी या पराठे पर लगाकर देना शरीर को मजबूत बनाता है। सर्दियों में शकरकंद भी बच्चों के लिए लाभकारी है। आयुर्वेद में शकरकंद को ताकत बढ़ाने वाला पदार्थ बताया गया है। यह शरीर को धीरे-धीरे गर्म करता है और लंबे समय तक ऊर्जा देता है। विज्ञान के अनुसार, शकरकंद में विटामिन ए, विटामिन सी, फाइबर और पोटैशियम भरपूर होता है, जिससे इम्युनिटी बढ़ती है, त्वचा बेहतर होती है और पाचन भी सुधरता है। उबला हुआ शकरकंद या हल्की-सी भुनी हुई शकरकंद बच्चों को बेहद पसंद आती है। 

और पढ़ें दूध और छुहारा: शरीर की कमजोरी दूर करने वाला आयुर्वेदिक पॉवर कॉम्बो

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

नवीनतम

भारत में लॉन्च हुई Mercedes की दो फ्लैगशिप कारें, EQS SUV और Maybach GLS Celebration Edition ने बढ़ाया लग्जरी का स्तर

लग्जरी कारों के शौकीनों के लिए भारत में एक बड़ी खबर सामने आई है। Mercedes-Benz ने अपनी दो फ्लैगशिप गाड़ियों...
ऑटोमोबाइल 
भारत में लॉन्च हुई Mercedes की दो फ्लैगशिप कारें, EQS SUV और Maybach GLS Celebration Edition ने बढ़ाया लग्जरी का स्तर

योगी सरकार ने बनाया निवेश व विकास का नया मॉडल, विभागों के चक्कर घटे, मंजूरियां हुईं तेज

लखनऊ। उत्तर प्रदेश अब "बॉटलनेक" से "ब्रेकथ्रू" राज्य में परिवर्तित हो चुका है। राज्य सरकार ने प्रशासनिक बाधाओं, पुरानी प्रक्रियाओं...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
योगी सरकार ने बनाया निवेश व विकास का नया मॉडल, विभागों के चक्कर घटे, मंजूरियां हुईं तेज

इलाज इंसानों का, वार्ड चूहों का! गोंडा मेडिकल कॉलेज का ऑर्थो वार्ड बना चूहों का अड्डा

   गोंडा। मेडिकल कॉलेज के ऑर्थो वार्ड का हाल बेहद चिंताजनक है। मरीज बेड पर ऑक्सीजन के साथ लेटे हैं और...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
इलाज इंसानों का, वार्ड चूहों का! गोंडा मेडिकल कॉलेज का ऑर्थो वार्ड बना चूहों का अड्डा

दिल्ली–गाजियाबाद बॉर्डर पर मंत्री संजय निषाद को रोका, सुरक्षा कारण बताए गए

मेरठ। दिल्ली–गाजियाबाद बॉर्डर पर राज्य सरकार के मंत्री संजय निषाद का काफिला उस समय रुका, जब वे मेरठ में मृतक...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
दिल्ली–गाजियाबाद बॉर्डर पर मंत्री संजय निषाद को रोका, सुरक्षा कारण बताए गए

आई-पैक से जुड़े छापे के मामले में ईडी के दावे को कलकत्ता हाई कोर्ट ने माना सही, टीएमसी की याचिका खारिज

कोलकाता। इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमेटी (आई-पैक) से जुड़े छापे के मामले में कलकत्ता उच्च न्यायालय ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के...
Breaking News  देश-प्रदेश  अन्य राज्य 
आई-पैक से जुड़े छापे के मामले में ईडी के दावे को कलकत्ता हाई कोर्ट ने माना सही, टीएमसी की याचिका खारिज

उत्तर प्रदेश

इलाज इंसानों का, वार्ड चूहों का! गोंडा मेडिकल कॉलेज का ऑर्थो वार्ड बना चूहों का अड्डा

   गोंडा। मेडिकल कॉलेज के ऑर्थो वार्ड का हाल बेहद चिंताजनक है। मरीज बेड पर ऑक्सीजन के साथ लेटे हैं और...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
इलाज इंसानों का, वार्ड चूहों का! गोंडा मेडिकल कॉलेज का ऑर्थो वार्ड बना चूहों का अड्डा

दिल्ली–गाजियाबाद बॉर्डर पर मंत्री संजय निषाद को रोका, सुरक्षा कारण बताए गए

मेरठ। दिल्ली–गाजियाबाद बॉर्डर पर राज्य सरकार के मंत्री संजय निषाद का काफिला उस समय रुका, जब वे मेरठ में मृतक...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
दिल्ली–गाजियाबाद बॉर्डर पर मंत्री संजय निषाद को रोका, सुरक्षा कारण बताए गए

सहारनपुर: खेत में पलटी कार, हादसे में कार सवार दंपति और और दो बच्चे हुए घायल

सहारनपुर (मुजफ्फराबाद)। पुलिस चौकी मुजफ्फराबाद क्षेत्र के गांव फरकपुर निवादा निवासी राव मोहतरम देर रात सड़क हादसे में घायल हो...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: खेत में पलटी कार, हादसे में कार सवार दंपति और और दो बच्चे हुए घायल

बाराबंकी हैदरगढ़ मार्ग पर तेज़ रफ़्तार ई-रिक्शा पेड़ से टकराया, चालक समेत एक ही परिवार के आठ लाेग घायल

-बाराबंकी जिले के सतरिख थाना क्षेत्र में हुआ हादसाबाराबंकी। उत्तर प्रदेश के जनपद बाराबंकी के सतरिख थाना क्षेत्र के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
बाराबंकी हैदरगढ़ मार्ग पर तेज़ रफ़्तार ई-रिक्शा पेड़ से टकराया, चालक समेत एक ही परिवार के आठ लाेग घायल