"ढाका में शेख हसीना समर्थन में फ्लैश रैली, अवामी लीग के 11 गिरफ्तार"

On

ढाका। ढाका मेट्रोपॉलिटन साउथ में रहने वाले अवामी लीग के कई सदस्यों ने गुरुवार को बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के समर्थन में फ्लैश जुलूस निकाला। राजधानी के हजारीबाग पुलिस स्टेशन अंतर्गत बेरीबाध क्षेत्र में थोड़ी देर के लिए ही कुछ युवा आगे बढ़े। स्थानीय मीडिया ने इसे रिपोर्ट किया है। रिपोर्ट्स से पता चलता है कि दर्जनों युवा बैनर लिए 'जय बांग्ला, जय बंगबंधु', 'शेख हसीना आएंगी, हाईवे हिल जाएगा', 'शेख हसीना आएंगी, बांग्लादेश हंसेगा' जैसे नारे लगाते हुए जुलूस में शामिल हुए।

 

और पढ़ें डोनाल्ड ट्रंप ने 'द न्यूयॉर्क टाइम्स' पर किया 15 अरब डॉलर का मानहानि केस, बताया- 'सबसे गिरा अखबार'

और पढ़ें ट्रंप ने 'एंटीफा' को आतंकवादी संगठन घोषित किया, क्या है इस संगठन की सच्चाई?

बांग्लादेश के प्रमुख बंगाली अखबार 'जुगंतोर' ने एक स्थानीय निवासी के हवाले से बताया, "सुबह अचानक मैंने देखा कि कुछ लड़के हाथ में बैनर लिए और 'जय बांग्ला' नारे लगाते हुए आगे बढ़े। इसने एक जुलूस का रूप ले लिया। जुलूस बौबाजार से आगे बढ़ा और लगभग पांच मिनट तक सड़क पर रहने के बाद युवकों ने बैनर मोड़ दिए और भाग गए। फिर पुलिस आई और 11 लोगों को गिरफ्तार कर लिया।"

और पढ़ें लेबनान में हिज्बुल्लाह के कमांड साइट पर हमला, एक घायल - इजरायली सेना

 

इस घटना की पुष्टि करते हुए, हजारीबाग पुलिस स्टेशन के ओ सी सैफुल इस्लाम ने कहा, "हमारी पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और अवामी लीग के अचानक निकाले जुलूस में शामिल 11 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। हम जांच कर रहे हैं कि उनमें से कौन सीधे तौर पर जुलूस में शामिल था और कौन आसपास से पकड़ा गया था। जांच के बाद, सबूतों के हिसाब से कानूनी कार्रवाई की जाएगी।"

 

ये ताजा घटनाक्रम मुहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार के तहत अवामी लीग के नेताओं और पार्टी समर्थकों पर चल रही कार्रवाई के बीच सामने आए हैं। पिछले हफ्ते, ढाका के बांग्लामोटर में अवामी लीग के 100 से ज्यादा सदस्यों ने पार्टी के समर्थन में एक जुलूस निकाला था, जहां प्रतिभागियों ने अंतरिम सरकार के खिलाफ नारे लगाए थे। इसके बाद, अवामी लीग की छात्र शाखा, 'छात्र लीग' के आठ नेताओं और कार्यकर्ताओं समेत 11 लोगों को आतंकवाद विरोधी अधिनियम के तहत जेल भेज दिया गया था।

 

ढाका मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट दिलरुबा अफरोज तिथि ने जांच अधिकारी की दलीलों के बाद उनकी जमानत याचिकाएं खारिज कर दी थीं। हाल ही में, बांग्लादेश की अवामी लीग पार्टी ने यूनुस सरकार पर देश में असहमति को दबाने और राजनीतिक विरोध को बेअसर करने के लिए मनमानी गिरफ्तारियों को हथियार के तौर पर इस्तेमाल करने का आरोप लगाया था। विश्लेषकों इसे यूनुस शासन का बड़ा राजनीतिक प्रतिशोध मानते हैं, क्योंकि अगस्त 2024 में पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को पद से हटाए जाने के तुरंत बाद, उनके और उनकी पार्टी के सदस्यों के खिलाफ कई बेबुनियाद मामलों में मुकदमे दर्ज किए गए थे।





 

 

लेखक के बारे में

नवीनतम

बिहार में NH-327E का बड़ा विकास: परसरमा से अररिया तक नई सड़क से यातायात होगा सुगम

Araria National Highway: सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने बिहार के NH-327E पर परसरमा से अररिया तक सड़क विकास को...
मुख्य समाचार  देश-प्रदेश  बिहार 
बिहार में NH-327E का बड़ा विकास: परसरमा से अररिया तक नई सड़क से यातायात होगा सुगम

यूपी में मानसून फिर सक्रिय, 58 जिलों में जोरदार बारिश; बांध ओवरफ्लो, बिजली गिरने से मौतें, सहारनपुर में 3 सेकेंड में लोहे का पुल ढहा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। गुरुवार को लखनऊ, फतेहपुर समेत 58 जिलों में...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
यूपी में मानसून फिर सक्रिय, 58 जिलों में जोरदार बारिश; बांध ओवरफ्लो, बिजली गिरने से मौतें, सहारनपुर में 3 सेकेंड में लोहे का पुल ढहा

दैनिक राशिफल- 19 सिंतबर 2025, शुक्रवार

मेष : पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे।...
धर्म ज्योतिष  राशिफल 
दैनिक राशिफल- 19 सिंतबर 2025, शुक्रवार

दुख के दिनों में शक्ति और सच्चे मित्र की पहचान

दुख आता है तो कुछ अनुभव भी देकर जाता है। मनुष्य की परमात्मा से निकटता दुख के दिनों में अधिक...
धर्म ज्योतिष  अनमोल वचन 
दुख के दिनों में शक्ति और सच्चे मित्र की पहचान

लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस का राजगीर तक विस्तार: यात्रियों के लिए बढ़ी सुविधा, जारी हुआ नया टाइम टेबल

Lokmanya Tilak Express: रेलवे बोर्ड ने लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस को अब राजगीर तक विस्तारित करने का निर्णय लिया है। नई...
राष्ट्रीय  देश-प्रदेश  बिहार 
लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस का राजगीर तक विस्तार: यात्रियों के लिए बढ़ी सुविधा, जारी हुआ नया टाइम टेबल

उत्तर प्रदेश

यूपी में मानसून फिर सक्रिय, 58 जिलों में जोरदार बारिश; बांध ओवरफ्लो, बिजली गिरने से मौतें, सहारनपुर में 3 सेकेंड में लोहे का पुल ढहा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। गुरुवार को लखनऊ, फतेहपुर समेत 58 जिलों में...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
यूपी में मानसून फिर सक्रिय, 58 जिलों में जोरदार बारिश; बांध ओवरफ्लो, बिजली गिरने से मौतें, सहारनपुर में 3 सेकेंड में लोहे का पुल ढहा

फतेहपुर में चोर-चोर चिल्लाकर जुटाई भीड़, कोठरी बंद की, खुला गेट तो बेटा गर्लफ्रेंड संग पकड़ा गया

फतेहपुर।  उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के खखरेरू थाना क्षेत्र के एक गांव में एक अजीबोगरीब घटना ने इलाके जानकारी...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
फतेहपुर में चोर-चोर चिल्लाकर जुटाई भीड़, कोठरी बंद की, खुला गेट तो बेटा गर्लफ्रेंड संग पकड़ा गया

बदायूं में पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति का गला दबाया, ननद को दी धमकी- चिल्लाएगी तो मार दूंगी

बदायूं।  उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के बहेड़ी गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है,   घटना...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
बदायूं में पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति का गला दबाया, ननद को दी धमकी- चिल्लाएगी तो मार दूंगी

भदोही में मास्टर ने ब्लैक बोर्ड पर अश्लील सवाल पूछे,“सुहागरात क्या होती है?”नही बताने पर बच्चों को पीटा,शिक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग

भदोही।  भदोही के सुरियावा ब्लॉक के पूरे मनोहर गांव के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चे और उनके माता-पिता...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
भदोही में मास्टर ने ब्लैक बोर्ड पर अश्लील सवाल पूछे,“सुहागरात क्या होती है?”नही बताने पर बच्चों को पीटा,शिक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग