पाकिस्तान का अफगानिस्तान पर भीषण हवाई हमला; आतंकी ठिकानों को निशाना बनाने का दावा, 23 नागरिक मलबे में दबे

On

काबुल/ इस्लामाबाद। पाकिस्तान ने रविवार तड़के अफगानिस्तान पर हवाई हमला कई आतंकी ठिकानों को निशाना बनाने का दावा किया है।, उधर, अफगानिस्तान में कहा जा रहा है कि पाकिस्तान ने देश के कई हिस्सों में बेवजह बमबारी कर आम लोगों को निशाना बनाया।

पाकिस्तान के दुनिया न्यूज चैनल की रिपोर्ट के अनुसार, सूचना मंत्रालय ने शनिवार आधीरात बयान जारी कर कहा कि पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में सात आतंकवादी शिविरों और ठिकानों को निशाना बनाया। मंत्रालय के मुताबिक, अफ़गानिस्तान के आतंकी इस्लामाबाद, बाजौर और बन्नू में हुए हमलों में शामिल हैं।

इससे पहले, अफगान मीडिया ने कहा कि पक्तिया और नंगरहार प्रांतों में आतंकवादियों के ठिकानों पर धमाके सुने गए। पक्तिया के नंगरहार और मुर्गा बाजार में हुए धमाकों में आतंकवादियों का ढांचा पूरी तरह से तबाह हो गया। पाकिस्तान के युद्धक विमानों ने अलग-अलग इलाकों में हवाई हमले किए। हताहतों के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। नंगरहार के खोगयानी, खेल और बेहसूद जिलों में धमाके हुए, जिससे आतंकवादियों के ठिकाने नष्ट हो गए।

द अफगानिस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, पूर्वी अफगानिस्तान में पाकिस्तान के हवाई हमले में एक ही परिवार के 23 सदस्य मलबे में दब गए। इनमें से चार अब तक सुरक्षित बाहर निकल आए हैं। बाकी अभी भी लापता हैं। यह हमला शनिवार आधी रात के आसपास हुआ। पाकिस्तान ने नंगरहार प्रांत के तीन और पक्तिका प्रांत के दो जिलों को निशाना बनाया। हमले के वायरल वीडियो में नंगरहार प्रांत में प्रभावित परिवार का एक सदस्य मलबे में अपने रिश्तेदारों को ढूंढता हुआ दिख रहा है।

परिवार के एक सदस्य ने बताया, "हमारे परिवार के 23 सदस्य मलबे में दबे हैं। अब तक हम चार निकल पाए हैं। बाकी अभी भी लापता हैं।" उन्होंने कहा, "हम किसान हैं। हमने पूरे दिन अपने खेतों में काम किया। शाम को अपना रोजा तोड़ा। अपनी चाची से बात की। जब हमला हुआ हम सब सो रहे थे ।"

तालिबान ने अभी तक पक्तिका के बरमल, उरगुन जिलों और नंगरहार के बेहसूद, खोगयानी और गनी खेल जिलों की स्थिति पर कोई टिप्पणी नहीं की है। इस बीच, पाकिस्तान के सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने जारी बयान में कहा कि यह हमले पाकिस्तान में हाल ही में हुए आत्मघाती हमलों के जवाब में किए गए।

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

रविता ढांगे | Online News Editor  Picture

रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।

रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

नवीनतम

मुज़फ्फरनगर में होली से पहले मिलावटखोरों पर नकेल: एमके इंडस्ट्रीज पर छापा, भारी मात्रा में संदिग्ध रिफाइंड तेल सीज

मुजफ्फरनगर। होली के आगामी त्यौहार के मद्देनजर शुद्ध खाद्य पदार्थों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुज़फ्फरनगर में होली से पहले मिलावटखोरों पर नकेल: एमके इंडस्ट्रीज पर छापा, भारी मात्रा में संदिग्ध रिफाइंड तेल सीज

मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। जनपद के थाना सिविल लाइन क्षेत्र के संधावली (वसुंधरा) अंडरपास के पास बीती रात भाजपा सोशल मीडिया सेल के...
Breaking News  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार

मुज़फ्फरनगर: ईख के खेत में मिले रहस्यमयी कंकाल की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस; डीएनए टेस्ट के लिए सुरक्षित रखे अवशेष

मुजफ्फरनगर। सिखेड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव बहादरपुर के जंगल में मिले मानव कंकाल के मामले में पुलिस ने पहचान...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुज़फ्फरनगर: ईख के खेत में मिले रहस्यमयी कंकाल की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस; डीएनए टेस्ट के लिए सुरक्षित रखे अवशेष

पुरकाजी: मृतक सोनू के परिजनों से मिले कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार; न्याय और आर्थिक सहायता का दिया भरोसा

पुरकाजी। उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार रविवार को पुरकाजी कस्बे के मोहल्ला दक्षिणी चमारान पहुँचे, जहाँ उन्होंने...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
पुरकाजी: मृतक सोनू के परिजनों से मिले कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार; न्याय और आर्थिक सहायता का दिया भरोसा

मुरादाबाद: फर्जी ट्रस्ट बनाकर समिति की संपत्ति पर कब्जे का खेल; विरोध करने पर मिली जान से मारने की धमकी

मुरादाबाद। जनपद के थाना नागफनी क्षेत्र में फर्जीवाड़ा और धोखाधड़ी का एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। यहाँ कुछ...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद: फर्जी ट्रस्ट बनाकर समिति की संपत्ति पर कब्जे का खेल; विरोध करने पर मिली जान से मारने की धमकी

उत्तर प्रदेश

रामपुर जिला सहकारी बैंक की 35वीं वार्षिक बैठक संपन्न; कृषि राज्य मंत्री बोले- ग्रामीण अर्थव्यवस्था की असली रीढ़ हैं सहकारी संस्थाएं

रामपुर। रामपुर जिला सहकारी बैंक लिमिटेड की 35वीं वार्षिक सामान्य निकाय बैठक (GBM) सोमवार को उत्साहपूर्ण और गरिमामय वातावरण में...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  रामपुर  
रामपुर जिला सहकारी बैंक की 35वीं वार्षिक बैठक संपन्न; कृषि राज्य मंत्री बोले- ग्रामीण अर्थव्यवस्था की असली रीढ़ हैं सहकारी संस्थाएं

होली से पहले रामपुर में प्रशासन का 'हंटर', मिलावटखोरों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी छापेमारी

रामपुर। होली के त्यौहार पर रंगों के साथ-साथ पकवानों में मिलावट का जहर घोलने वालों के खिलाफ जिला प्रशासन ने...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  रामपुर  
होली से पहले रामपुर में प्रशासन का 'हंटर', मिलावटखोरों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी छापेमारी

मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने के लिए प्रशासन सख्त; उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने परखीं मतदान केंद्रों की व्यवस्थाएं

रामपुर। भारत निर्वाचन आयोग के विशेष अभियान के तहत मतदाता सूची को शुद्ध और पारदर्शी बनाने के लिए प्रशासनिक मशीनरी...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  रामपुर  
मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने के लिए प्रशासन सख्त; उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने परखीं मतदान केंद्रों की व्यवस्थाएं

सर्वाधिक लोकप्रिय