मेरी भी सुन लिया करो !

On

– खुंजरि देवांगन सुखद दांपत्य जीवन के लिए यह आवश्यक है कि पति पत्नी के बीच का रिश्ता स्वस्थ हो लेकिन यह बात इतनी भी आसान नहीं जब पति बात करते करते अखबार के पीछे अपना मुंह छिपा कर बैठ जाए। जब आप की बात सचिन तेंदुलकर की सेंचुरी से भी अधिक जरूरी हो और […]

– खुंजरि देवांगन
सुखद दांपत्य जीवन के लिए यह आवश्यक है कि पति पत्नी के बीच का रिश्ता स्वस्थ हो लेकिन यह बात
इतनी भी आसान नहीं जब पति बात करते करते अखबार के पीछे अपना मुंह छिपा कर बैठ जाए। जब
आप की बात सचिन तेंदुलकर की सेंचुरी से भी अधिक जरूरी हो और पति का ध्यान टीवी के ’एक्शन
रीप्ले‘ में उलझा हो, तब शायद आपकी नाराजगी आसमान छू जाए।

मनोवैज्ञानिकों का मानना है कि दांपत्य जीवन में ऐसी स्थिति उलझने या झगड़ने की नहीं होती। अपनी
बात पति तक पहुंचाने के भी तरीके होते हैं। पति अक्सर कहते हैं, ’मैं सुन तो रहा हूं, तुम कहती
जाओ,‘ लेकिन पत्नी को पूरा विश्वास होता है कि उसकी बात पति तक नहीं पहुंच रही है क्योंकि उनका
ध्यान कहीं और है। पत्नी बार बार अपनी बात दोहराती जाती है। पत्नी जहां अपनी बात दोहराती है,
पति की प्रक्रिया होती है ’पीछे मत पड़ जाया करो।‘

आपके साथ भी कुछ कुछ ऐसा ही होता है न ? अगर ऐसा है तो आपके लिए यह जानना आवश्यक है कि
यह कोई नई बात नहीं। दुनियां भर की सभी विवाहित महिलाओं की यह एक आम समस्या है और सभी

पत्नियां पति को अपनी बात सुनाने के लिए सदियों से जूझती आ रही हैं।
दांपत्य जीवन में बेहतर संवाद प्रक्रिया अपनाने के लिए मनोवैज्ञानिक 5 विशेष रास्ते सुझाते हैं जिससे आप
पति को अपनी बात बखूबी समझा सकें।

सही वक्त चुनें: पति जब रात का खाना खाकर आराम से बैठकर रिलैक्स कर रहे हों, तब अपनी बात कहें।
यहां बुजुर्ग महिलाओं की सलाह एक तरह से सही बैठती है क्योंकि पुरूष तसल्ली से बात तब सुनते हैं,
जब वह पूरी तरह रिलैक्स मूड में होते हैं।
कहें कि बात कितनी लंबी है: पुरूष आदतन महिलाओं की तरह बात को खींचकर कहने में विश्वास नहीं
रखते। लंबी खिंचती बात से पुरूष जल्दी उलझ जाते हैं। इस बात को ध्यान में रखते हुए अपनी बात
छोटी कर के कहें। आप बात जितनी जल्दी खत्म करेंगी, पति को अपनी सफलता का अहसास उतना ही
अधिक होगा।

हाव भाव से नाराज न हों: विशेषज्ञों का मानना है कि पुरूष अगर बात सुन भी रहें होंगे तो भी उनकी बॉडी
लैंग्वेज स्त्रिायों से भिन्न होती है। उसका महिलाएं कई बार गलत अर्थ लगा लेती हैं। बातचीत के दौरान
महिलाएं गर्दन हिलाती हैं, मुस्कुराती हैं या नाराजगी दर्शाती हैं जिससे उनके बात के सुनने का आभास
मिलता है लेकिन पुरूषों से बात करते समय कई बार उनकी बॉडी लैग्ंवेज से लगता है जैसे वे बात
ध्यान से नहीं सुन रहे। उनकी निगाहें या तो कहीं और होती हैं या उनके देखने के अंदाज में खालीपन
होता है। इसलिए कुछ पूछने पर अगर आप अपने पति का ध्यान अपनी तरफ न पाएं तो चीखें नहीं।
उन्हें थोड़ी मोहलत दीजिए। हो सकता है वे आप की बात पर गौर कर रहे हों।

पति की टोकाटाकी से विचलित न हों: अध्ययन यह भी बताते हैं कि पुरूष महिलाओं की तुलना में अधिक
टोकाटाकी करते हैं। इसलिए आप की बात के बीच में अगर आप का साथी कुछ कहे तो चिंता न करें।
अपने हाथ के इशारे से उस से आग्रह करें कि वे आपकी बात पूरी होने दें। ’प्लीज 2 मिनट के लिए
पहले मेरी बात सुनें‘ जैसे वाक्य आप दोहरा सकती हैं पर आप का बात कहने का अंदाज गुस्से से भरा
नहीं होना चाहिए।

पहले से सोच कर रखें: अगर पति से की जाने वाली बात जरूरी है तो आप पहले से सोच कर रखें कि
क्या कहना है। अपनी बात कहने व समझने को लेकर पहले से ही की गई तैयारी काफी मददगार
साबित होती है। शुरू शुरू में आपको इस तरह सोच कर बात करना अटपटा लग सकता है लेकिन बाद
में आपको इसकी अहमियत का अंदाजा होने लगेगा।

हमेशा याद रखें: दांपत्य में पति पत्नी दोनों के लिए यह समझना आवश्यक है कि हैल्दी रिलेशनशिप क्या
है ? यह ठंडे दिमाग से सोचने का विषय है। अक्सर पत्नियां यह तर्क देती है कि मैं एक ही बात को
बार बार क्यों कहूं ?

पति तक अपनी बात पहुंचाने के लिए क्या करें
– बोलने से पहले एक बार अवश्य सोचें।
– बात करने से पहले अपने अंदर का गुस्सा शांत कर लें।
– पति को पहले ही बता दें या आगाह कर दें कि आप उसके साथ गंभीरता के साथ बात करना चाहती हैं।
– अपने शरीर के हाव भाव सामान्य रखें। पति से आंख मिलाकर बात करें। आप की बात में ठहराव व
शांति हों।

– तसल्ली से बात करने के लिए उस का शुक्रिया करना न भूलें।
क्या न करें
– पति पर शिकायतें मढ़ने के अंदाज से बचें।
– पति को यह न कहें कि तुम कुछ सुनना नहीं जानते।

बुजुर्ग महिलाएं क्या कहती हैं
– पति के भोजन करने के बाद ही अपनी बात कहें।
– अपनी बात चतुरता के साथ कहें। बात कहने का ढंग ऐसा हो कि पति को लगे कि सारा आइडिया उन्हीं
का है।
– ऐसे विषयों पर बात न करें जो उन्हें बोर करें।
– पत्नियां अपनी बात कहने के लिए ऐसा तरीका अपनाएं जिस में ज्यादा प्यार झलके और वे पति को
लेकर मन में उत्पन्न होने वाले आलोचनात्मक विचार अपने तक ही सीमित रखें।
– आपकी बात कहने का ढंग ऐसा हो जिससे पति को यह महसूस हो कि आप उनकी परिस्थिति से
भलीभांति परिचित हैं।
– पति अगर आपकी बात सुनें और जैसा आप चाहती हैं वैसा करें, तो उन के इस सकारात्मक रवैय्ये की
सराहना करना न भूलें। भावनाओं और आंसुओं का सहारा लेकर अपनी बात न करें। (उर्वशी)

Views: 6

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अनिल रॉयल | Founder and Editor-in-Chief Picture

रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।

पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।

वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

नवीनतम

ममता बनर्जी की भाजपा को खुली चुनौती: 'बंगाल को छूकर दिखाओ', TMC सुप्रीमो का तीखा हमला

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मतदाता सूची से वैध लोगों के नाम हटाए जाने का आरोप लगाकर धरना...
Breaking News  राष्ट्रीय 
ममता बनर्जी की भाजपा को खुली चुनौती: 'बंगाल को छूकर दिखाओ', TMC सुप्रीमो का तीखा हमला

खामेनेई की हत्या के विरोध में कश्मीर में हुए प्रदर्शनों पर लगाए गए प्रतिबंध हटे, जनजीवन सामान्य

श्रीनगर। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या के बाद घाटी के कई हिस्सों में हुए प्रदर्शनों के...
Breaking News  राष्ट्रीय 
खामेनेई की हत्या के विरोध में कश्मीर में हुए प्रदर्शनों पर लगाए गए प्रतिबंध हटे, जनजीवन सामान्य

मुरादाबाद हत्याकांड: गर्ल फ्रेंड से हुआ ब्रेकअप इसलिए कर दी बहन की हत्या

मुरादाबाद। जिले के बुद्धि विहार इलाके में हुए सनसनीखेज हत्याकांड ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है। यहां...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद हत्याकांड: गर्ल फ्रेंड से हुआ ब्रेकअप इसलिए कर दी बहन की हत्या

धुरंधर 2 ट्रेलर: 'किंग' बनकर लौटे रणवीर सिंह, एक्शन और बदले की आग ने मचाया धमाल

  नई दिल्ली। फिल्म इंडस्ट्री के पावरहाउस स्टार रणवीर सिंह एक बार फिर धमाल मचाने को तैयार हैं। उनकी मोस्टअवेटेड   यही...
Breaking News  मनोरंजन 
धुरंधर 2 ट्रेलर: 'किंग' बनकर लौटे रणवीर सिंह, एक्शन और बदले की आग ने मचाया धमाल

हरदोई हादसा: मशीन में फंसी मजदूर की गर्दन, मौके पर ही दर्दनाक मौत, इलाके में मचा हड़कंप

हरदोई। उत्तर प्रदेश में हरदोई जिले के कोतवाली देहात क्षेत्र में एक पेपर कप फैक्ट्री में मशीन की चपेट में...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  औरैया  
हरदोई हादसा: मशीन में फंसी मजदूर की गर्दन, मौके पर ही दर्दनाक मौत, इलाके में मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेश

मुरादाबाद हत्याकांड: गर्ल फ्रेंड से हुआ ब्रेकअप इसलिए कर दी बहन की हत्या

मुरादाबाद। जिले के बुद्धि विहार इलाके में हुए सनसनीखेज हत्याकांड ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है। यहां...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद हत्याकांड: गर्ल फ्रेंड से हुआ ब्रेकअप इसलिए कर दी बहन की हत्या

हरदोई हादसा: मशीन में फंसी मजदूर की गर्दन, मौके पर ही दर्दनाक मौत, इलाके में मचा हड़कंप

हरदोई। उत्तर प्रदेश में हरदोई जिले के कोतवाली देहात क्षेत्र में एक पेपर कप फैक्ट्री में मशीन की चपेट में...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  औरैया  
हरदोई हादसा: मशीन में फंसी मजदूर की गर्दन, मौके पर ही दर्दनाक मौत, इलाके में मचा हड़कंप

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने शुरू की गौ रक्षा यात्रा, कहा- यह राजनीति नहीं, धर्मयुद्ध है

वाराणसी। शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने शनिवार से अपनी गोप्रतिष्ठा धर्मयुद्ध यात्रा शुरू कर दी है। यह यात्रा 7 मार्च को...
उत्तर प्रदेश  वाराणसी 
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने शुरू की गौ रक्षा यात्रा, कहा- यह राजनीति नहीं, धर्मयुद्ध है

लखनऊ: उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, चॉपर में धुआं भरा, बाल-बाल बची जान

  लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की शनिवार को बाल-बाल जान बची। कौशांबी जाते समय अचानक आई   वहीं,...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
लखनऊ: उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,  चॉपर में धुआं भरा, बाल-बाल बची जान

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
UP के IPS अफसरों का 'अनोखा' अर्थशास्त्र: साल भर में 10 करोड़ की जमीन हुई 3 करोड़ की, कोई सबसे रईस तो किसी के पास घर तक नहीं