निराशा से बचें

On

प्रत्येक मनुष्य के जीवन में ऐसी स्थिति कभी न कभी अवश्य ही आती है। जब वह निराश हो जाता है। निराशा उसके जीवन पर इस तरह हावी हो जाती है कि प्रिय कार्यों को भी नहीं करना चाहता है। ऐसी मन:स्थिति का प्रभाव शरीर पर भी पड़ता है। निराश व्यक्ति जीवन को बोझ की भांति […]

प्रत्येक मनुष्य के जीवन में ऐसी स्थिति कभी न कभी अवश्य ही आती है। जब वह निराश हो जाता है। निराशा उसके जीवन पर इस तरह हावी हो जाती है कि प्रिय कार्यों को भी नहीं करना चाहता है। ऐसी मन:स्थिति का प्रभाव शरीर पर भी पड़ता है। निराश व्यक्ति जीवन को बोझ की भांति ढोते हैं। उन्हें लगता है कि वे इस दुनियां में अकेले हैं। निराश लोगों का मन किसी कार्य में नहीं लगता है।

कई बार निराशा व्यक्ति को आत्महत्या करने को प्रेरित करती है और व्यक्ति अपने अमूल्य जीवन को समाप्त करने का फैसला कर बैठता है।

पुरानी बोतल बन सकती है आपके लिए खतरा, इसमें रखा पानी पेट में घोलता है जहर ये भी पढ़ें  पुरानी बोतल बन सकती है आपके लिए खतरा, इसमें रखा पानी पेट में घोलता है जहर

वास्तव में मनुष्य एक संवेदनशील प्राणी है। वह जीवन के किसी न किसी मोड़ पर स्वयं को हारा हुआ महसूस करता है। भावनाओं के आहत होते ही वह निराश हो जाता है।

मौसम बदलते ही बच्चे क्यों पड़ते हैं बीमार? जानिए बचाव का आसान तरीका ये भी पढ़ें  मौसम बदलते ही बच्चे क्यों पड़ते हैं बीमार? जानिए बचाव का आसान तरीका

किसी व्यक्ति को नौकरी के लिए कई प्रयास करने पर भी निराशा मिलती है। विद्यार्थी को आशानुसार परीक्षा परिणाम नहीं मिलने पर निराशा होने पर वह निराश हो जाता है।

यूपी फतह के लिए बिछने लगी सियासी बिसात: 'ऊपर मोदी-नीचे योगी' के नारे के साथ मैदान में भाजपा, अखिलेश का 'PD+A' दांव बढ़ाएगा चुनौती ये भी पढ़ें  यूपी फतह के लिए बिछने लगी सियासी बिसात: 'ऊपर मोदी-नीचे योगी' के नारे के साथ मैदान में भाजपा, अखिलेश का 'PD+A' दांव बढ़ाएगा चुनौती

प्रेम प्रसंगों में असफलता से कई लोग इतने निराश हो जाते हैं कि जीवन में उन्हें कुछ भी आकर्षण उन्हें नजर नहीं आता है। दिनोंदिन बिगड़ती मनोदशा के परिणाम स्वरूप आत्महत्या भी कर लेते हैं।

अधिकतर देखने में आता है कि कुछ व्यक्ति सपनों की दुनियां में डूबे रहते हैं और स्वप्न को यथार्थ बनाने के लिए आवश्यक परिश्रम नहीं करते हैं। यदि मेहनत भी करते हैं तो मार्ग में आई थोड़ी सी बाधा से भी विचलित हो जाते हैं।
ऐसे में परिणाम उनकी आकांक्षाओं के अनुसार नहीं निकलता है और वे निराश हो जाते हैं।

ऐसे सभी लोग जो जिंदगी को नकारात्मक ढंग से देखने के आदी होते हैं, वे अक्सर निराश ही रहते हैं। उन्हें दुनिया स्वार्थी व जीवन नीरस व बेहद कठिन दिखता है। ये लोग जीवन की राह में आए उतार चढ़ाव से तुरंत प्रभावित होते हैं, अत: वे मनचाहा प्राप्त नहीं कर पाते हैं।

असंभव कुछ भी नहीं:-
निराश होने पर महान सेनापति नेपोलियन ने सैनिकों से कहा ‘असंभव शब्द मूर्खों के शब्द कोष में मिलता है, मेरे शब्दकोष में नहीं।

संसार में सभी महान आविष्कार व कार्य मनुष्य के अथक परिश्रम व बुद्धि के सहारे ही संभव हुए हैं।
एडिसन अलवा से एक पत्रकार ने पूछा ‘प्रयोगों के असफल होने पर आपको निराशा नहीं होती? एडिसन ने जवाब दिया, ‘निराश होकर बैठने की बजाय मैं कार्य में जुट जाना पसंद करता हूं।

महापुरूषों की जीवन गााथाएं बताती हैं कि अनेक बार असफल होने पर भी वे निराश नहीं हुए। सोचिए, किसी प्रयोग में असफल होने पर एडिसन निराश हो जाते तो क्या वे दुनिया को इतने आविष्कार उपकार दे पाते जिनके लिए आज संसार उनका ऋणी है।

निराशा से बचें:-

निराशा से स्वयं को बचाने के लिए सबसे पहले हमें अपने जीवन के लिए दृष्टिकोण की जांच करनी चाहिए।
जीवन के प्रति सदैव सकारात्मक दृष्टिकोण रखें। जीवन का एक खास लक्ष्य बनाएं और उसे पूरी निष्ठा से प्राप्त करने का प्रयास करें। जीवन में उतार-चढ़ाव के लिए स्वयं को मानसिक रूप से तैयार रखें।

किसी कार्य में असफल होने पर घबराएं नहीं और न ही अपने भाग्य का रोना रोएं। ठंडे दिमाग से अपनी गलतियों से बचने की कोशिश करें।

जब कभी निराशा हो तो ये करें:-

– आप अपने किसी निकट मित्र से मिलने चले जाएं या अपने परिवार के सदस्यों से बातचीत करें। जब भी मनोबल टूटता लगे तो किसी महापुरूष की जीवनी पढऩा शुरू कर दें। आप आसपास बाग-बगीचे में घूमने जाएं। बागवानी करें। अपने अतीत की उपलब्धियों को याद करें।

पुरस्कार लेते हुए खींची तस्वीरों को देखें। अपना अलबम देखना न भूलें। मनपसंद काम जैसे संगीत सुनना, हास्य व्यंग्य का कार्यक्रम देखना, पुस्तक पढऩा, चित्रकारी आदि कार्य करें।

– अपनी निराशाओं को डायरी में लिखकर भी आप हल्के हो सकते हैं। निराशा के साथ इससे निबटने के संभावित उपाय भी लिखें जिससे आप निराशा से उबरने को प्रेरित होंगे।

एक बात सदैव याद रखें कि अतीत की यादों में डूबे न रहें। अपने वर्तमान को सुंदर व कल्पनानुसार बनाने की कोशिश करें। वर्तमान को सही तरह से समझ का ही भविष्य को सुंदर बना सकते हैं।
-दुर्गेश्वरी शर्मा

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

लेखक के बारे में

अनिल रॉयल | Founder and Editor-in-Chief Picture

रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।

पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।

वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

नवीनतम

मुजफ्फरनगर में हिंदू सम्मेलन में गूंजा एकजुटता का मंत्र, वक्ताओं ने कहा- 'संगठित समाज ही सशक्त राष्ट्र का आधार'

मुजफ्फरनगर। मंसूरपुर क्षेत्र के गांव मुबारिकपुर स्थित प्राचीन शिव मंदिर प्रांगण में रविवार को भव्य हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में हिंदू सम्मेलन में गूंजा एकजुटता का मंत्र, वक्ताओं ने कहा- 'संगठित समाज ही सशक्त राष्ट्र का आधार'

मुरादाबाद: प्राचीन 84 घंटा मंदिर में गूंजा 'हर-हर महादेव', विधायक रितेश गुप्ता की मौजूदगी में संपन्न हुई भव्य महाआरती

मुरादाबाद। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर महानगर मुरादाबाद के ऐतिहासिक एवं प्राचीन 84 घंटा मंदिर में आस्था का सैलाब उमड़...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद: प्राचीन 84 घंटा मंदिर में गूंजा 'हर-हर महादेव', विधायक रितेश गुप्ता की मौजूदगी में संपन्न हुई भव्य महाआरती

मुजफ्फरनगर: महाशिवरात्रि पर शिव चौक और शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, डीएम-एसएसपी ने की महाआरती; 800 स्थानों पर हुआ जलाभिषेक

मुजफ्फरनगर/मीरापुर। फाल्गुन मास की पावन महाशिवरात्रि के अवसर पर जनपद मुजफ्फरनगर में श्रद्धा, आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम देखने...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: महाशिवरात्रि पर शिव चौक और शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, डीएम-एसएसपी ने की महाआरती; 800 स्थानों पर हुआ जलाभिषेक

अमरोहा गोलीकांड: मेरठ में हरिओम की मौत से सलामतपुर में भारी तनाव, शव सड़क पर रख परिजनों ने लगाया जाम

अमरोहा/मेरठ। नौगांवा सादात थाना क्षेत्र के मूंढा मुकारी जंगल में हुए सनसनीखेज गोलीकांड में घायल हरिओम (42) की मेरठ के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  मुरादाबाद 
अमरोहा गोलीकांड: मेरठ में हरिओम की मौत से सलामतपुर में भारी तनाव, शव सड़क पर रख परिजनों ने लगाया जाम

महाशिवरात्रि 2026: प्रयागराज में माघ मेले का अंतिम स्नान और समापन; गोरखपुर में सीएम योगी ने किया रुद्राभिषेक

लखनऊ। प्रयागराज के पावन संगम तट पर लगे धर्म-कर्म, त्याग और समर्पण के माघ मेले का समापन रविवार को महाशिवरात्रि...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय  लखनऊ 
महाशिवरात्रि 2026: प्रयागराज में माघ मेले का अंतिम स्नान और समापन; गोरखपुर में सीएम योगी ने किया रुद्राभिषेक

उत्तर प्रदेश

मुरादाबाद: प्राचीन 84 घंटा मंदिर में गूंजा 'हर-हर महादेव', विधायक रितेश गुप्ता की मौजूदगी में संपन्न हुई भव्य महाआरती

मुरादाबाद। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर महानगर मुरादाबाद के ऐतिहासिक एवं प्राचीन 84 घंटा मंदिर में आस्था का सैलाब उमड़...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद: प्राचीन 84 घंटा मंदिर में गूंजा 'हर-हर महादेव', विधायक रितेश गुप्ता की मौजूदगी में संपन्न हुई भव्य महाआरती

अमरोहा गोलीकांड: मेरठ में हरिओम की मौत से सलामतपुर में भारी तनाव, शव सड़क पर रख परिजनों ने लगाया जाम

अमरोहा/मेरठ। नौगांवा सादात थाना क्षेत्र के मूंढा मुकारी जंगल में हुए सनसनीखेज गोलीकांड में घायल हरिओम (42) की मेरठ के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  मुरादाबाद 
अमरोहा गोलीकांड: मेरठ में हरिओम की मौत से सलामतपुर में भारी तनाव, शव सड़क पर रख परिजनों ने लगाया जाम

महाशिवरात्रि 2026: प्रयागराज में माघ मेले का अंतिम स्नान और समापन; गोरखपुर में सीएम योगी ने किया रुद्राभिषेक

लखनऊ। प्रयागराज के पावन संगम तट पर लगे धर्म-कर्म, त्याग और समर्पण के माघ मेले का समापन रविवार को महाशिवरात्रि...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय  लखनऊ 
महाशिवरात्रि 2026: प्रयागराज में माघ मेले का अंतिम स्नान और समापन; गोरखपुर में सीएम योगी ने किया रुद्राभिषेक

गोरखपुर में सनसनीखेज वारदात: खेल के मैदान में युवक की बेरहमी से हत्या, इलाके में तनाव

गोरखपुर। चिलुआताल थाना क्षेत्र के तेनुहिया गांव से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां बदमाशों ने...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  गोरखपुर 
गोरखपुर में सनसनीखेज वारदात: खेल के मैदान में युवक की बेरहमी से हत्या, इलाके में तनाव

सर्वाधिक लोकप्रिय