तनाव और चिंता को कहें अलविदा, नियमित त्रिकोणासन से पाएं हेल्दी लाइफस्टाइल

On

 नई दिल्ली। आज के समय में सेहतमंद और अच्छे शरीर की चाह हर कोई रखता है, लेकिन व्यस्त दिनचर्या के चलते ऐसा होना कई बार लोगों के लिए मुश्किल हो जाता है। 'त्रिकोणासन' एक ऐसा योगासन है जिसे कम समय में किया जा सकता है और जिसको करने से कई सारे लाभ भी मिलते हैं। इस योगासन को नियमित करने से मांसपेशियां लचीली और रक्त संचार बेहतर होता है।

रोजाना अभ्यास करने से शरीर को दाएं और बाएं तरफ स्ट्रेच करने की आवश्यकता होती है, जिससे पीठ, हाथों और पैरों की मांसपेशियों की सक्रियता बढ़ती है। आयुष मंत्रालय के अनुसार, यह एक ऐसा योगासन है जो शरीर को लचीला, संतुलित और शक्तिशाली बनाता है। साथ ही, यह पाचन को बेहतर बनाता है और कमर व जांघों की मांसपेशियों को मजबूत बनाता है। इसे करने के लिए योगा मैट पर दोनों पैरों को 3 से 4 फीट की दूरी पर फैलाएं। दाएं पैर को 90 डिग्री बाहर की ओर घुमाएं और बाएं पैर को थोड़ा अंदर की ओर मोड़ें। अब दोनों हाथों के कंधों को सीधे फैलाएं और अपनी हथेलियों को नीचे की ओर रखें। धीरे-धीरे दायीं ओर झुकें और दाहिने हाथ से दाएं पैर या टखने को छूने का प्रयास करें। बायां हाथ सीधा ऊपर की ओर रखें।

पीठ दर्द और कमजोर पाचन से हैं परेशान? रोजाना करें उष्ट्रासन का अभ्यास  ये भी पढ़ें  पीठ दर्द और कमजोर पाचन से हैं परेशान? रोजाना करें उष्ट्रासन का अभ्यास

इस स्थिति में 20 से 30 सेकंड तक रहें। सांस सामान्य रखें। फिर धीरे से ताड़ासन में वापस आएं। इसी प्रक्रिया को बाईं ओर दोहराएं। इसे करते समय हाथ, पैर और रीढ़ एक त्रिकोण बनाते हैं और यह तनाव कम करने में भी मददगार है, लेकिन स्लिप डिस्क या साइटिका जैसी स्थितियों में सावधानी बरतनी चाहिए। त्रिकोणासन एक ऐसी अभ्यास क्रिया है जिसके नियमित अभ्यास से वजन नियंत्रित होता है। साथ ही, तनाव और चिंता भी कम होती है। यह साथ ही संतुलन और एकाग्रता में भी वृद्धि करता है। त्रिकोणासन के नियमित अभ्यास से शरीर की एनर्जी बढ़ती है, हालांकि इसके अभ्यास में कई सावधानी भी बरतने की सलाह दी जाती है।

आधी रात को लगने वाली भूख देती है खराब स्वास्थ्य का संकेत, धीरे-धीरे कमजोर हो जाता है शरीर  ये भी पढ़ें  आधी रात को लगने वाली भूख देती है खराब स्वास्थ्य का संकेत, धीरे-धीरे कमजोर हो जाता है शरीर

Views: 11

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

लेखक के बारे में

रविता ढांगे | Online News Editor  Picture

रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।

रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

नवीनतम

सरकार ने सोनम वांगचुक पर लगा NSA हटाया, जोधपुर जेल से 170 दिन बाद रिहा होंगे

नई दिल्ली/जोधपुर। केंद्र सरकार ने लद्दाख के प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA)...
Breaking News  मुख्य समाचार  देश-प्रदेश  राजस्थान 
सरकार ने सोनम वांगचुक पर लगा NSA हटाया, जोधपुर जेल से 170 दिन बाद रिहा होंगे

गौतमबुद्ध नगर में गैस संकट को लेकर प्रशासन सतर्क: छापेमारी में कालाबाजारी के नहीं मिले सबूत, लेकिन उपभोक्ता परेशान

नोएडा। गौतमबुद्ध नगर में एलपीजी गैस सिलेंडर की कथित किल्लत और कालाबाजारी की शिकायतों के बीच जिला प्रशासन ने अपनी...
दिल्ली NCR  नोएडा 
गौतमबुद्ध नगर में गैस संकट को लेकर प्रशासन सतर्क: छापेमारी में कालाबाजारी के नहीं मिले सबूत, लेकिन उपभोक्ता परेशान

पीपल सिर्फ पेड़ भर नहीं, यहां जानिए धार्मिक महत्व, औषधीय गुण और पर्यावरणीय लाभ

नई दिल्ली। औषधीय गुणों से भरपूर पीपल के पत्ते कई समस्याओं से निपटने में उपयोग किए जाते हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट,...
लाइफस्टाइल 
पीपल सिर्फ पेड़ भर नहीं, यहां जानिए धार्मिक महत्व, औषधीय गुण और पर्यावरणीय लाभ

क्या आपकी प्रकृति है वात? आयुर्वेद से जानिए संतुलन का सही तरीका

नई दिल्ली। आयुर्वेद के अनुसार वात प्रकृति वाले लोग हल्के, दुबले-पतले और फुर्तीले होते हैं, लेकिन अस्थिर भी। उनका मन...
हेल्थ 
क्या आपकी प्रकृति है वात? आयुर्वेद से जानिए संतुलन का सही तरीका

ब्लेसिंग मुजरबानी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी कर रहा पीसीबी: रिपोर्ट

  नई दिल्ली। जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी ने आईपीएल में केकेआर का कॉन्ट्रैक्ट हासिल करने के बाद पीएसएल इसके...
खेल  क्रिकेट 
ब्लेसिंग मुजरबानी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी कर रहा पीसीबी: रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश

यूपी के 75 जिलों में कड़े पहरे के बीच हो रही पुलिस दारोगा भर्ती परीक्षा, ये है इंतेजाम

  लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पुलिस उपनिरीक्षक (दारोगा) और समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती के लिए लिखित परीक्षा शनिवार से सुबह...
उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
यूपी के 75 जिलों में कड़े पहरे के बीच हो रही पुलिस दारोगा भर्ती परीक्षा, ये है इंतेजाम

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 7 IPS और 7 IAS अधिकारियों के तबादले, अंकिता शर्मा बदायूं की नई SSP

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने शुक्रवार देर रात प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए सात आईपीएस अधिकारियों के तबादले...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 7 IPS और 7 IAS अधिकारियों के तबादले, अंकिता शर्मा बदायूं की नई SSP

यूपी पुलिस के सिपाही से परेशान थी फैशन डिजाइनर, वीडियो में छलका दर्द, बोली- 'थाने गई तो बोले उसका कुछ नहीं होगा'

आगरा/कासगंज: उत्तर प्रदेश के आगरा में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ थाना ताजगंज में तैनात...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  आगरा 
यूपी पुलिस के सिपाही से परेशान थी फैशन डिजाइनर, वीडियो में छलका दर्द, बोली- 'थाने गई तो बोले उसका कुछ नहीं होगा'

रॉयल बुलेटिन महा-सर्वे: बिजनौर के 3 सांसद—किसका कार्यकाल रहा सबसे दमदार? कौन है जनता की पहली पसंद ?

बिजनौर। पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सबसे हॉट सीटों में शुमार बिजनौर लोकसभा क्षेत्र में पिछले 15 वर्षों में तीन अलग-अलग...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  बिजनौर 
रॉयल बुलेटिन महा-सर्वे: बिजनौर के 3 सांसद—किसका कार्यकाल रहा सबसे दमदार? कौन है जनता की पहली पसंद ?

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम