सिर्फ सफाई नहीं, आयुर्वेद में स्नान के बताए गए हैं कई फायदे, बस जान लें ये तीन स्टेप्स

On

नई दिल्ली। भागदौड़ भरी जिंदगी में हर काम तेजी से किया जा रहा है, क्योंकि खुद के लिए कुछ भी करने का समय ही नहीं है। जीवनशैली इतनी जटिल हो गई है कि खाना भी आराम से खाने का समय नहीं मिलता। खाने के साथ-साथ ठीक से नहाने तक का समय नहीं मिलता है।

आमतौर पर धारणा है कि नहाना सिर्फ एक नित्य कर्म है, जिसका उद्देश्य केवल शरीर की बाहरी स्वच्छता तक सीमित है, लेकिन ऐसा नहीं है। आयुर्वेद में स्नान को 'संस्कार' और 'चिकित्सा' माना गया है, जो तन के साथ-साथ मन की भी शुद्धि करता है। स्नान संस्कार शरीर की गंदगी को दूर रखने के साथ मन को ऊर्जा से भरने के लिए भी लाभकारी है।

और पढ़ें रोज 15-20 करें योग की वायु मुद्रा, पेट में गैस और जोड़ों के दर्द से मिलेगी निजात

इसके अलावा स्नान करने से पाचन शक्ति मजबूत होती है, सुस्ती दूर होती है, मन प्रसन्न रहता है, नकारात्मक शक्ति कम होती है, रक्त का संचार अच्छे से होता है, और थकान भी कम महसूस होती है। रोजाना स्नान करने से मेटाबॉलिज्म में सुधार होता है और शरीर की 'अग्नि' संतुलित होती है। इसका कनेक्शन शरीर के तापमान से भी रहता है। शरीर का अपने नियमित तापमान में रहना बहुत जरूरी है और शरीर के तापमान को स्नान नियंत्रित करता है। आयुर्वेद कहता है कि जब शरीर पर पानी पड़ता है तो पूरे शरीर में रक्त का संचार तेजी से होता है और पाचन अग्नि भी तेजी से काम करती है। स्नान करने से तनाव और 'कोर्टिसोल' का स्तर भी कम होता है। शोध में भी पाया गया है कि स्नान करने से शरीर में 'एंडोर्फिन' का स्तर बढ़ता है। ये हार्मोन मन को प्रसन्न करने का काम करते हैं और तनाव को कम करते हैं। इसके अलावा, स्नान अच्छी नींद लाने में भी सहायक है। अगर नींद आने में परेशानी होती है, तो गुनगुने पानी से स्नान करने से आराम मिलता है और नर्वस सिस्टम शांत होता है।

और पढ़ें महंगे कॉस्मेटिक्स छोड़िए, रंजक पित्त के ठीक होने से बढ़ेगा चेहरे का निखार, जानिए आयुर्वेद की राय

अगर स्नान करना संभव नहीं है, तो गुनगुने पानी में कुछ समय पैर को डुबोकर रख सकते हैं। अब सवाल है कि स्नान करने का सही तरीका क्या है। आयुर्वेद में स्नान करने के तीन नियम बताए गए हैं। पहला अभ्यंग करना। नहाने से 15 मिनट पहले किसी भी तेल से पूरे शरीर की मालिश करें, जैसे नवजात शिशु की होती है। दूसरा, अभ्यंग के बाद उबटन का प्रयोग करें। उबटन, केमिकल वाले साबुन से कई गुना प्रभावी और असरदार होता है। ये त्वचा की मृत कोशिकाओं को हटाकर नई कोशिकाओं को बनाने में मदद करता है। तीसरा, मंत्रोच्चार करना। स्नान के समय मंत्रोच्चार करना मन और मस्तिष्क दोनों के लिए लाभकारी होता है। ये सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह करता है।

और पढ़ें शारीरिक गतिविधि कम होने से बढ़ जाता है बीमारियों का खतरा, आज ही बदलें जीवनशैली

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

लेखक के बारे में

रविता ढांगे | Online News Editor  Picture

रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।

रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

नवीनतम

50 तक गिनती न लिख पाई 4 साल की बेटी, बेरहम पिता ने बेलन से पीट-पीट कर मार डाला

फरीदाबाद। हरियाणा के फरीदाबाद में साढ़े 4 साल की बेटी की पिटाई से मौत के बाद पुलिस ने आरोपी पिता...
दिल्ली NCR  फरीदाबाद 
50 तक गिनती न लिख पाई 4 साल की बेटी, बेरहम पिता ने बेलन से पीट-पीट कर मार डाला

जातिगत जनगणना पर सपा का बड़ा हमला! पीडीए समाज को अब खुद लड़नी होगी आरक्षण और अधिकार की लड़ाई

   लखनऊ। लखनऊ से बड़ी खबर सामने आ रही है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जातिगत जनगणना को लेकर...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
जातिगत जनगणना पर सपा का बड़ा हमला! पीडीए समाज को अब खुद लड़नी होगी आरक्षण और अधिकार की लड़ाई

टेरर फंडिंग आरोपी सांसद इंजीनियर रशीद को संसद जाने की अनुमति, 28 जनवरी से होंगे शामिल

नई दिल्ली। पटियाला हाउस कोर्ट ने टेरर फंडिंग मामले के आरोपित और सांसद इंजीनियर रशीद को संसद के बजट सत्र...
Breaking News  राष्ट्रीय 
टेरर फंडिंग आरोपी सांसद इंजीनियर रशीद को संसद जाने की अनुमति, 28 जनवरी से होंगे शामिल

उत्तराखंड में फर्जी शंकराचार्यों की जांच की मांग, जानें क्या है 'कालनेमी' विवाद

हरिद्वार। स्वामी महेश्वरांनद ने सीएम धामी को पत्र लिखकर की मांग कि आगामी अर्द्धकुम्भ मेला को देखते हुए राज्य में...
Breaking News  देश-प्रदेश  उत्तराखंड 
उत्तराखंड में फर्जी शंकराचार्यों की जांच की मांग, जानें क्या है 'कालनेमी' विवाद

एयर इंडिया ने न्यूयॉर्क और नेवार्क की उड़ानें रद्द कीं, अमेरिका में बर्फीले तूफान का अलर्ट

नई दिल्‍ली। टाटा की अगुवाई वाली एयर इंडिया ने न्यूयॉर्क और न्यू जर्सी के नेवार्क से आने-जाने वाली अपनी सभी...
मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
एयर इंडिया ने न्यूयॉर्क और नेवार्क की उड़ानें रद्द कीं, अमेरिका में बर्फीले तूफान का अलर्ट

उत्तर प्रदेश

जातिगत जनगणना पर सपा का बड़ा हमला! पीडीए समाज को अब खुद लड़नी होगी आरक्षण और अधिकार की लड़ाई

   लखनऊ। लखनऊ से बड़ी खबर सामने आ रही है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जातिगत जनगणना को लेकर...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
जातिगत जनगणना पर सपा का बड़ा हमला! पीडीए समाज को अब खुद लड़नी होगी आरक्षण और अधिकार की लड़ाई

UP दिवस पर CM योगी का बड़ा संदेश, बोले—उत्तर प्रदेश बना भारत का ग्रोथ इंजन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के स्थापना दिवस पर प्रदेशवासियों और विदेश में रहने वाले उत्तर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
UP दिवस पर CM योगी का बड़ा संदेश, बोले—उत्तर प्रदेश बना भारत का ग्रोथ इंजन

मेरठ के थाना नौचन्दी में एसी पाइप चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद

मेरठ। थाना नौचन्दी पुलिस ने इलाके में एसी के पाईप चोरी करने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। जिनके...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ के थाना नौचन्दी में एसी पाइप चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद

मेरठ परिक्षेत्र में गणतंत्र दिवस–2026 के अवसर पर व्यापक सुरक्षा प्रबंध, पुलिस ने किए विशेष निर्देश जारी

मेरठ। गणतन्त्र दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को देखते हुए जोन में सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ परिक्षेत्र में गणतंत्र दिवस–2026 के अवसर पर व्यापक सुरक्षा प्रबंध, पुलिस ने किए विशेष निर्देश जारी