रोजाना करें कपोल शक्ति विकासक का अभ्यास, तनाव की छुट्टी; खिल उठेगा चेहरा

On

 नई दिल्ली। आज के दौर में प्रदूषण, धूल-धुएं और लगातार बढ़ते तनाव की वजह से त्वचा की प्राकृतिक चमक जल्दी खो जाती है। चेहरा बेजान नजर आने लगता है और मानसिक थकान भी पीछा नहीं छोड़ती।

ऐसे में योग पद्धति कमाल की क्रिया कपोल शक्ति विकासक सुझाती है, जिसके नियमित अभ्यास से न केवल चेहरा खिलखिलाता और चमकदार बनता है, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य भी बेहतर रहता है। यह योगिक व्यायाम चेहरे की मांसपेशियों को मजबूत बनाता है और प्राकृतिक सौंदर्य को बढ़ावा देता है। मोरारजी देसाई नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ योगा कपोल शक्ति विकासक के बारे में जानकारी देते हुए बताता है कि यह कपोल की शक्ति बढ़ाने के लिए विशेष रूप से उपयोगी है।

और पढ़ें रीढ़ की हड्डी को लचीला बनाए 'अर्द्धचक्रासन', जानें इसके चमत्कारी फायदे

यह चेहरे की मांसपेशियों को मजबूत करती है, त्वचा में कसाव लाती है और चेहरे पर प्राकृतिक चमक प्रदान करती है। कपोल शक्ति के नियमित अभ्यास से झुर्रियां कम होती हैं, मुंहासे और पायरिया जैसी समस्याओं में राहत मिलती है तथा सांस की बदबू दूर होती है। योग एक्सपर्ट के अनुसार, इस क्रिया की विधि भी सरल है। इसके लिए सबसे पहले दोनों पैर मिलाकर सीधे खड़े हों। दोनों हाथों की अंगुलियों के अग्रभाग आपस में मिलाते हुए अंगूठों से नासिका के दोनों छिद्र बंद करें। मुंह को कौए की चोंच जैसा बनाकर धीरे-धीरे नाक से सांस अंदर लें।

और पढ़ें भद्रासन: सिर्फ आसन नहीं, शरीर, मन और आत्मा के संतुलन का साधन

दोनों गालों को पूरी तरह फुलाएं, आंखें बंद करें और ठुड्डी को गले की कूहनी (कंठकूप) में लगाएं (जालंधर बंध)। यथाशक्ति सांस रोकें (कुंभक)। फिर गर्दन सीधी करें और धीरे-धीरे सांस बाहर छोड़ें। शुरुआत में इस क्रिया को पांच बार दोहराएं। धीरे-धीरे अभ्यास करें। कपोल शक्ति विकासक अभ्यास के फायदे कई हैं। यह चेहरे की मांसपेशियों को टोन करता है, जिससे गालों में खिंचाव आता है और चेहरा आकर्षक बनता है। जालंधर बंध के कारण थायरॉइड ग्रंथि की कार्यक्षमता सुधरती है। मुंह और नाक की सफाई होती है, जिससे मुंह और मुंहासों की समस्या कम होती है।

आंखों की रोशनी बढ़ाने और चेहरे की झुर्रियों को कम करने में भी सहायक है। यह तनाव दूर करती है और चेहरे पर प्राकृतिक निखार लाती है। यह क्रिया योग की सूक्ष्म व्यायाम श्रेणी में आती है, जो चेहरे की सुंदरता और स्वास्थ्य के लिए बेहतर है। नियमित अभ्यास से लाभ मिलता है, लेकिन कुछ सावधानियां जरूरी हैं। हाई ब्लड प्रेशर, हृदय रोग, गर्दन की समस्या या चक्कर (वर्टिगो) वाले व्यक्ति इस क्रिया को न करें। कुंभक लंबे समय तक न रोकें, विशेषकर शुरुआत में। गर्भवती महिलाएं या कोई गंभीर बीमारी वाले योग विशेषज्ञ की सलाह लेकर ही अभ्यास करें। खाली पेट सुबह करना बेहतर है। यदि सांस फूलने या असुविधा हो तो तुरंत रोकें। 

लेखक के बारे में

नवीनतम

मुजफ्फरनगर में लंबित विवेचनाओं में लापरवाही पर एसएसपी की सख्ती, चौकी इंचार्ज अक्षय खारी लाइन हाजिर

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर जनपद में पुलिस महकमे में अनुशासन और कार्यकुशलता को लेकर एक बार फिर सख्त संदेश दिया गया है।...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में लंबित विवेचनाओं में लापरवाही पर एसएसपी की सख्ती, चौकी इंचार्ज अक्षय खारी लाइन हाजिर

ओमान के सुल्तान ने मोदी को देश के सर्वोच्च सम्मान ' ऑडर ऑफ ओमान' से सम्मानित किया

      मस्कट । ओमान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने सर्वोच्च सम्मान 'ऑर्डर ऑफ ओमान' से सम्मानित किया है। ओमान के...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
ओमान के सुल्तान ने मोदी को देश के सर्वोच्च सम्मान ' ऑडर ऑफ ओमान' से सम्मानित किया

सहारनपुर: कोहरा और शीतलहर को लेकर डीएम मनीष बंसल सख्त, सड़कों के निरीक्षण के दिए निर्देश

सहारनपुर। जिलधिकारी मनीष बंसल ने निर्देश दिये कि समस्त उप जिलाधिकारी एवं क्षेत्राधिकारी जनपद के मुख्य मार्गाे का निरीक्षण करें...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: कोहरा और शीतलहर को लेकर डीएम मनीष बंसल सख्त, सड़कों के निरीक्षण के दिए निर्देश

मुजफ्फरनगर में घने कोहरे के चलते सीएमओ ने जारी की एडवाइजरी,सांस, हृदय रोगियों और बच्चों, बुजुर्गों को विशेष सावधानी बरतने

मुजफ्फरनगर। घना कोहरा पड़ने पर सांस, हृदय एवं अन्य बीमारियों से ग्रसित लोगों को परेशानी होती है। मुख्य चिकित्साधिकारी डा....
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में घने कोहरे के चलते सीएमओ ने जारी की एडवाइजरी,सांस, हृदय रोगियों और बच्चों, बुजुर्गों को विशेष सावधानी बरतने

गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई के जेल में आने के बाद तिहाड़ में सुरक्षा बढ़ाई गयी..गैंगवार की आशंका..जेल अधिकारी हाई अलर्ट पर

   नयी दिल्ली। अमेरिका से प्रत्यर्पित गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई के राष्ट्रीय राजधानी स्थित तिहाड़ जेल में आने के बाद जेल की...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई के जेल में आने के बाद तिहाड़ में सुरक्षा बढ़ाई गयी..गैंगवार की आशंका..जेल अधिकारी हाई अलर्ट पर

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर: कोहरा और शीतलहर को लेकर डीएम मनीष बंसल सख्त, सड़कों के निरीक्षण के दिए निर्देश

सहारनपुर। जिलधिकारी मनीष बंसल ने निर्देश दिये कि समस्त उप जिलाधिकारी एवं क्षेत्राधिकारी जनपद के मुख्य मार्गाे का निरीक्षण करें...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: कोहरा और शीतलहर को लेकर डीएम मनीष बंसल सख्त, सड़कों के निरीक्षण के दिए निर्देश

सहारनपुर: जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए निगम परिसर में नई विंडो, वॉट्सऐप पर मिलेगी आवेदन स्थिति

सहारनपुर।  नगरायुक्त शिपू गिरि के निर्देश पर नगर निगम ने जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्रों के लिए विभाग में बढ़ती भीड़ को...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए निगम परिसर में नई विंडो, वॉट्सऐप पर मिलेगी आवेदन स्थिति

सहारनपुर: कांग्रेस नेताओं को नजरबंद, भाजपा कार्यालय पर प्रदर्शन नाकाम

सहारनपुर। जिला व महानगर कांग्रेस कमेटी के बैनर तले भाजपा कार्यालय पर पहुंचकर प्रदर्शन करने की घोषणा के मद्देनजर पुलिस...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: कांग्रेस नेताओं को नजरबंद, भाजपा कार्यालय पर प्रदर्शन नाकाम

कैरेबियाई देश त्रिनिदाद और टोबैगो में बनेगा रामलला का भव्य मंदिर..‘मिनी अयोध्या’ बनाएंगे

अयोध्या,। अयोध्या के बाद कैरिबियन के दक्षिणी द्वीपीय देश त्रिनिदाद और टोबैगो में अब मिनी अयोध्या के रूप में बसा...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News  उत्तर प्रदेश  अयोध्या 
कैरेबियाई देश त्रिनिदाद और टोबैगो में बनेगा रामलला का भव्य मंदिर..‘मिनी अयोध्या’ बनाएंगे