मुजफ्फरनगर में गीता जयंती उत्सव का भव्य समापन शोभा यात्रा के साथ
मुजफ्फरनगर। श्री गीता जयंती उत्सव का पांच दिवसीय कार्यक्रम इस बार भी बड़े ही धूमधाम के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ गौ सेवा के साथ हुआ और समापन भव्य शोभा यात्रा के साथ हुआ। यह उत्सव श्री कृष्ण कृपा परिवार, जिओ गीता युवा चेतना योगिता महिला मंडल के द्वारा आयोजित किया गया।
सदर ब्लॉक प्रमुख अमित चौधरी ने बताया कि इस अवसर पर निकाली गई शोभा यात्रा में श्रद्धालुओं ने एक साथ गीता का पाठ किया। उन्होंने कहा कि गीता का उद्देश्य सदैव देश और धर्म हित में रहा है और यही संदेश इस कार्यक्रम और शोभा यात्रा के माध्यम से समाज तक पहुंचाने का प्रयास किया गया।
उत्सव के दौरान गीता के संदेश को आत्मसात करने और सनातन संस्कृति को विश्व में प्रदर्शित करने पर विशेष जोर दिया गया। श्रद्धालुओं ने उत्सव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और इसे एक प्रेरणादायक आयोजन बताया।
