मुजफ्फरनगरः दिल्ली–एनसीआर से महिलाओं के लापता होने पर हिंदू युवा वाहिनी का राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री को ज्ञापन
मुजफ्फरनगर। दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र, विशेषकर नोएडा से लगातार हिंदू महिलाओं एवं युवतियों के लापता होने की घटनाओं को लेकर चिंता बढ़ती जा रही है। इसी गंभीर मुद्दे पर हिंदू युवा वाहिनी, जनपद मुजफ्फरनगर ने शनिवार को महामहिम राष्ट्रपति एवं माननीय प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन प्रेषित किया है। ज्ञापन में इन घटनाओं को साधारण गुमशुदगी न मानते हुए संगठित मानव तस्करी गिरोहों की साजिश बताया गया है।
ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि बीते कुछ समय से दिल्ली और नोएडा क्षेत्र से बड़ी संख्या में महिलाओं व नाबालिग बच्चियों के लापता होने की खबरें सामने आ रही हैं, जो समाज और राष्ट्र की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरे का संकेत हैं। हिंदू युवा वाहिनी का दावा है कि विश्वसनीय सूत्रों एवं विभिन्न रिपोर्टों के आधार पर यह आशंका प्रबल होती जा रही है कि इन महिलाओं को खाड़ी देशों में ले जाकर अमानवीय शोषण, जबरन श्रम और देह व्यापार जैसे जघन्य अपराधों में धकेला जा रहा है।
संगठन ने इसे मानवाधिकारों का घोर उल्लंघन बताते हुए कहा कि यदि समय रहते कठोर कदम नहीं उठाए गए, तो यह समस्या और भयावह रूप ले सकती है। ज्ञापन में मांग की गई है कि दिल्ली, नोएडा एवं एनसीआर क्षेत्र से लापता महिलाओं और युवतियों के मामलों की उच्च स्तरीय जांच सीबीआई या विशेष टास्क फोर्स से कराई जाए। साथ ही अंतरराष्ट्रीय मानव तस्करी गिरोहों पर प्रभावी कार्रवाई के लिए केंद्र और राज्य एजेंसियों के बीच विशेष समन्वय स्थापित करने की आवश्यकता जताई गई है।
इसके अलावा खाड़ी देशों में भारतीय महिलाओं के शोषण के मामलों को लेकर राजनयिक स्तर पर कड़े कदम उठाने, हवाई अड्डों, बस अड्डों और रेलवे स्टेशनों पर महिला सुरक्षा व निगरानी व्यवस्था को मजबूत करने तथा लापता महिलाओं के परिजनों को शीघ्र न्याय और सहायता देने की मांग भी की गई है।
हिंदू युवा वाहिनी ने विश्वास जताया है कि राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री इस संवेदनशील विषय पर शीघ्र संज्ञान लेकर ठोस कार्रवाई करेंगे, जिससे देश की मातृशक्ति की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित हो सके।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मुज़फ्फरनगर के वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप त्यागी पिछले दो दशकों (20 वर्ष) से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक अटूट और विश्वसनीय स्तंभ हैं। दो दशकों के अपने इस लंबे सफर में आपने मुज़फ्फरनगर की हर छोटी-बड़ी राजनीतिक, प्रशासनिक और सामाजिक हलचल को बेहद करीब से देखा और अपनी लेखनी से जनता की आवाज़ बुलंद की है। वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में जिला प्रभारी की ज़िम्मेदारी निभा रहे श्री त्यागी अपनी ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए पूरे जिले में पहचाने जाते हैं। जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 9027803022 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां