मुजफ्फरनगरः अपराध नियंत्रण और सड़क सुरक्षा को लेकर एक्शन मोड में मंत्री कपिल देव अग्रवाल, देर रात किया शहर का निरीक्षण
मुज़फ्फरनगर। प्रदेश सरकार में स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री एवं नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल अपराध नियंत्रण, सड़क सुरक्षा और जनसुविधाओं को लेकर एक्शन मोड में नजर आए। मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने अपनी विधानसभा क्षेत्र मुज़फ्फरनगर में देर रात विभिन्न प्रमुख चौराहों, अति व्यस्त मार्गों एवं संवेदनशील स्थलों का स्थलीय निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान मंत्री ने रात्रिकालीन आवागमन के समय आमजन को होने वाली असुविधाओं, सड़क सुरक्षा की मौजूदा स्थिति तथा अपराध नियंत्रण से जुड़े बिंदुओं का गहनता से जायजा लिया। उन्होंने विशेष रूप से प्रकाश व्यवस्था की स्थिति पर ध्यान केंद्रित किया।
मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने मुज़फ्फरनगर विकास प्राधिकरण के सचिव, नगर निकाय एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जहां-जहां प्रकाश व्यवस्था अपर्याप्त है, वहां प्राथमिकता के आधार पर हाई मास्क लाइट एवं सेमी हाई मास्क लाइट की स्थापना सुनिश्चित की जाए। साथ ही प्रमुख मार्गों के डिवाइडरों पर भी पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था के निर्देश दिए गए, जिससे रात्रि में दृश्यता बेहतर हो और सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।
उन्होंने अधिकारियों को चयनित स्थलों का शीघ्र सर्वे कर समयबद्ध कार्ययोजना तैयार करने तथा स्थापना कार्य निर्धारित समय सीमा में पूर्ण कराने के निर्देश दिए। मंत्री ने स्पष्ट किया कि कार्यों में गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा, ताकि नागरिकों को दीर्घकालिक लाभ मिल सके।
मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश सरकार नागरिकों की सुविधा, सुरक्षा एवं सुगमता के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। हमारा लक्ष्य है कि विधानसभा क्षेत्र का हर मार्ग, हर चौराहा और हर डिवाइडर सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं बेहतर प्रकाश व्यवस्था से युक्त हो, जिससे आमजन को भयमुक्त, सुगम और आधुनिक वातावरण प्राप्त हो सके।
उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े विकास एवं सुरक्षा उन्मुख कार्य निरंतर जारी रहेंगे और क्षेत्र के समग्र विकास के लिए सभी आवश्यक कदम प्राथमिकता के आधार पर उठाए जाते रहेंगे।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मुज़फ्फरनगर के वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप त्यागी पिछले दो दशकों (20 वर्ष) से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक अटूट और विश्वसनीय स्तंभ हैं। दो दशकों के अपने इस लंबे सफर में आपने मुज़फ्फरनगर की हर छोटी-बड़ी राजनीतिक, प्रशासनिक और सामाजिक हलचल को बेहद करीब से देखा और अपनी लेखनी से जनता की आवाज़ बुलंद की है। वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में जिला प्रभारी की ज़िम्मेदारी निभा रहे श्री त्यागी अपनी ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए पूरे जिले में पहचाने जाते हैं। जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 9027803022 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां