भारत ने चीन-पाकिस्तान सीमा के लिए लेफ्टिनेंट जनरल राशिम बाली को बनाया नया कमांडर

On

नई दिल्ली। चीन से तनाव के बीच लद्दाख में भारत ने अपना कमांडर बदल दिया है। चीन और पाकिस्तान दोनों सीमाओं की देखभाल करने वाली लेह स्थित फायर एंड फ्यूरी कॉर्प्स के नए कमांडर के रूप में लेफ्टिनेंट जनरल राशिम बाली को नियुक्त किया गया है। इसके अलावा भारतीय सेना में बड़े पैमाने पर आंतरिक […]

नई दिल्ली। चीन से तनाव के बीच लद्दाख में भारत ने अपना कमांडर बदल दिया है। चीन और पाकिस्तान दोनों सीमाओं की देखभाल करने वाली लेह स्थित फायर एंड फ्यूरी कॉर्प्स के नए कमांडर के रूप में लेफ्टिनेंट जनरल राशिम बाली को नियुक्त किया गया है। इसके अलावा भारतीय सेना में बड़े पैमाने पर आंतरिक फेरबदल किया गया है। कई बड़े पदों में बदलाव किये जाने के क्रम में लेफ्टिनेंट जनरल एमवी सुचेंद्र कुमार को भारतीय सेना का नया उप-प्रमुख नियुक्त किया गया है।

लद्दाख सेक्टर में कारगिल सेक्टर और पूर्वी लद्दाख सेक्टर दोनों शामिल हैं, जहां पिछले दो दशकों में काफी आक्रामकता देखने को मिली है। लेह स्थित फायर एंड फ्यूरी कॉर्प्स चीन और पाकिस्तान के साथ उच्च ऊंचाई वाली पहाड़ी सीमा की देखभाल के लिए जिम्मेदार है। इस कॉर्प्स के पास सियाचिन क्षेत्र की भी जिम्मेदारी है, जो दुनिया का सबसे ऊंचा और सबसे ठंडा युद्धक्षेत्र है। सीमा विवाद को लेकर भारत और चीन लम्बे समय से सैन्य गतिरोध की स्थिति में हैं। लेफ्टिनेंट जनरल राशिम बाली को लेह, लद्दाख में मुख्यालय ”फायर एंड फ्यूरी” कोर के अगले कोर कमांडर के रूप में नियुक्त किया गया है।

'सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय' थीम पर आधारित है इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट: पीएम मोदी ये भी पढ़ें  'सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय' थीम पर आधारित है इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट: पीएम मोदी

सेना में किये गए आंतरिक फेरबदल में मौजूदा उप-प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल बीएस राजू को सेना की दक्षिण पश्चिमी कमान के कमांडर के रूप में स्थानांतरित कर दिया गया है। बीएस राजू लेफ्टिनेंट जनरल एएस भिंडर का स्थान लेंगे, जो 28 फरवरी को दक्षिण पश्चिमी सेना कमान के प्रमुख के पद से सेवानिवृत्त हो रहे हैं। लेफ्टिनेंट जनरल राजू का सेना के उप-प्रमुख के रूप में कार्यकाल केवल 10 महीने का था। जनरल मनोज पांडे के सेना प्रमुख बनने के बाद उन्होंने पिछले साल एक मई को उप-प्रमुख के रूप में पदभार संभाला था। बीएस राजू की जगह पर लेफ्टिनेंट जनरल एमवी सुचेंद्र कुमार को भारतीय सेना का नया उप-प्रमुख नियुक्त किया गया है।

अमित शाह ने राहुल को दी किसी भी मंच पर आने की चुनौती, कहा- बहस कर लें, किसानों का नुकसान किसने किया ये भी पढ़ें  अमित शाह ने राहुल को दी किसी भी मंच पर आने की चुनौती, कहा- बहस कर लें, किसानों का नुकसान किसने किया

लेफ्टिनेंट जनरल एमवी सुचेंद्र कुमार मौजूदा समय में सेना के उप-प्रमुख (रणनीति) हैं। इससे पहले उन्होंने जम्मू-कश्मीर में व्हाइट नाइट कोर के कमांडर सहित कई महत्वपूर्ण पदों पर जिम्मेदारी संभाली है। जनरल कुमार को जून, 1985 में असम रेजिमेंट में कमीशन मिला था। इसके बाद उन्होंने 59 राष्ट्रीय राइफल्स (असम रेजिमेंट), इन्फैंट्री ब्रिगेड के साथ पाकिस्तान सीमा पर इन्फैंट्री डिवीजन की कमान संभाली। उन्होंने रक्षा मंत्रालय के थल सेना मुख्यालय में मिलिट्री इंटेलिजेंस के डायरेक्टर, अतिरिक्त महानिदेशक समेत कई अहम स्टाफ नियुक्तियों में जिम्मेदारी संभाली है। साल 2021 में उन्होंने असम रेजिमेंट और अरुणाचल स्काउट्स रेजिमेंट कर्नल ऑफ द रेजिमेंट की जिम्मेदारी भी संभाली है।

बहुजन लड़की मेघा लवारिया का वायरल बयान: “मैं ब्राह्मण नहीं, फिर भी ब्राह्मणवाद जिंदाबाद!” ये भी पढ़ें  बहुजन लड़की मेघा लवारिया का वायरल बयान: “मैं ब्राह्मण नहीं, फिर भी ब्राह्मणवाद जिंदाबाद!”

इसके अलावा लेफ्टिनेंट जनरल एनएसआर सुब्रमणि को सेना के कमांडर के पद पर पदोन्नत किया गया है। वह लखनऊ में सेना की मध्य कमान के नए कमांडर होंगे। वह वर्तमान में उत्तरी कमान में चीफ ऑफ स्टाफ हैं। सुब्रमणी इन्फैंट्री अधिकारी हैं और एक सख्त टास्क मास्टर के रूप में जाने जाते हैं। मध्य कमान के पास उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में चीन के साथ वास्तविक नियंत्रण रेखा की देखभाल करने की जिम्मेदारी है।

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अनिल रॉयल | Founder and Editor-in-Chief Picture

रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।

पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।

वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

नवीनतम

पेप्सिको का पसंदीदा आलू चिप्स ब्रांड 'लेज' मार्च से नई पैकिंग में नजर आएगा

नई दिल्‍ली। पेप्सिको का पसंदीदा आलू चिप्स ब्रांड लेज मार्च से भारत में अपनी नई ब्रांड पहचान यानी नई ‘पैकिंग’...
Breaking News  बिज़नेस 
पेप्सिको का पसंदीदा आलू चिप्स ब्रांड 'लेज' मार्च से नई पैकिंग में नजर आएगा

तुलसी-अदरक का हेल्दी ड्रिंक: इम्युनिटी बूस्ट कर चेहरे पर लाए नेचुरल ग्लो

  नई दिल्ली। असंतुलित जीवनशैली की वजह से शरीर कई रोगों की जद में आसानी से आ जाते हैं। ऐसे नेशनल...
हेल्थ 
तुलसी-अदरक का हेल्दी ड्रिंक: इम्युनिटी बूस्ट कर चेहरे पर लाए नेचुरल ग्लो

बारामती विमान हादसे में फ्लाइट रिकॉर्डर डाटा सुरक्षित निकालने की प्रक्रिया तेज, एएआईबी की जांच जारी

नई दिल्ली। विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) ने 28 जनवरी को बारामती में हुए लियरजेट 45 वीटी-एसएसके दुर्घटना की जांच...
Breaking News  राष्ट्रीय 
बारामती विमान हादसे में फ्लाइट रिकॉर्डर डाटा सुरक्षित निकालने की प्रक्रिया तेज, एएआईबी की जांच जारी

संभल: बुर्का पहनकर कांवड़ यात्रा करने वाली तमन्ना मलिक को सोशल मीडिया पर मिल रही है धमकियां

संभल के असमोली थाना क्षेत्र के बदनपुर बसई गांव की निवासी तमन्ना मलिक सोमवार को अपने पति अमन त्यागी के...
उत्तर प्रदेश  संभल  
संभल: बुर्का पहनकर कांवड़ यात्रा करने वाली तमन्ना मलिक को सोशल मीडिया पर मिल रही है धमकियां

संभल: 160 घंटे बाद तालाब से बरामद हुआ 7 वर्षीय संगीता का शव, पानी में फूल गया था मासूम का पार्थिव शरीर

संभल जिले के कैलादेवी थाना क्षेत्र के लखनपुर गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 9 फरवरी...
उत्तर प्रदेश  संभल  
संभल: 160 घंटे बाद तालाब से बरामद हुआ 7 वर्षीय संगीता का शव, पानी में फूल गया था मासूम का पार्थिव शरीर

उत्तर प्रदेश

संभल: बुर्का पहनकर कांवड़ यात्रा करने वाली तमन्ना मलिक को सोशल मीडिया पर मिल रही है धमकियां

संभल के असमोली थाना क्षेत्र के बदनपुर बसई गांव की निवासी तमन्ना मलिक सोमवार को अपने पति अमन त्यागी के...
उत्तर प्रदेश  संभल  
संभल: बुर्का पहनकर कांवड़ यात्रा करने वाली तमन्ना मलिक को सोशल मीडिया पर मिल रही है धमकियां

संभल: 160 घंटे बाद तालाब से बरामद हुआ 7 वर्षीय संगीता का शव, पानी में फूल गया था मासूम का पार्थिव शरीर

संभल जिले के कैलादेवी थाना क्षेत्र के लखनपुर गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 9 फरवरी...
उत्तर प्रदेश  संभल  
संभल: 160 घंटे बाद तालाब से बरामद हुआ 7 वर्षीय संगीता का शव, पानी में फूल गया था मासूम का पार्थिव शरीर

संभल: संदिग्ध परिस्थितियों में दंपती के मिले शव, छह माह की गर्भवती थी महिला

संभल। जनपद के जुनावई थाना क्षेत्र अंतर्गत खेड़ामानी गांव में एक हृदय विदारक घटना सामने आई है, जहां सोमवार रात...
उत्तर प्रदेश  संभल  
संभल: संदिग्ध परिस्थितियों में दंपती के मिले शव, छह माह की गर्भवती थी महिला

हर्ष फायरिंग के दौरान सिपाही घायल, रेफर

सुलतानपुर । उत्तर प्रदेश के जिला सुलतानपुर के थाना मोतिगरपुर क्षेत्र के ग्राम कर्मजीतपुर में तिलक समारोह के दौरान हर्ष...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  हमीरपुर-आसपास  
 हर्ष फायरिंग के दौरान सिपाही घायल, रेफर

सर्वाधिक लोकप्रिय